पूजा में इस्तेमाल हुए फूल बचा सकते हैं आपके पैसे, जानें कैसे

पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूलों को लोग नदी के पानी में बहा देते हैं। इसके लिए उन्हें लंबे समय तक फूलों को घर पर स्टोर करके रखना पड़ता है। मगर कुछ और तरीके भी हैं, जिनको फॉलो करके आप पूजा के फूलों को इस्तेमाल कर सकते हैं। घर की सजावट से लेकर घर को महकाने तक में ये फूल आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप कैसे पूजा के फूलों को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
पूजा के फूलों से बनाएं खाद
पूजा के फूलों को दोबारा इस्तेमाल करने का सबसे सही तरीका है कि आप उसे खाद ही तरह इस्तेमाल कर लें। पूजा के फूलों से खाद बनाने कगे लिए आपको सारे फूलों को धूप में सुखाना है। आप चाहें तो इसमें फलों के छिलकों को भी मिला सकते हैं। अब जार में इन सभी चीजों को ग्राइंड करें और पौधों की मिट्टी में मिलाएं। यह खाद पौधों के लिए काफी फायदेमंद होती है।
इसे भी पढ़ेंः Reuse Ideas: टिन से बने चाय पत्ती के डिब्बों को इन तरीकों से करें रियूज
पूजा के फूलों से घर को कैसे सजाएं
हम सभी घर के टेबल और अन्य हिस्सों में पानी में फूलों की पत्तियां डालकर घर को सजाते हैं। आप चाहें तो पूजा वाले फूलों को भी पानी में डालकर घर को खास लुक दे सकते हैं। इससे आपका घर खूबसूरत भी लगेगा और पुराने फूल भी इस्तेमाल हो जाएंगे।
फूलों से बनाएं हवन सामग्री
View this post on Instagram
घर पर हवन करने के बहुत फायदे बताए जाते हैं। आप चाहें तो पूजा के बाद फूलों में कुछ चीजों को मिलाकर हवन की कटोरी भी घर पर बना सकते हैं। आपको बस सुखे फूलों, फलों के छिलके, लोबान और कपूर को एक साथ मिलाकर ग्राइंड करना है। अब पाउडर में घी मिलाएं और कटोरी की शेप देकर 24 घंटे के लिए सूखने दें। अब आपकी हवन सामग्री तैयार है, जिससे पूरा घर शुद्ध हो जाएगा।
घर पर रूम फ्रेशनर बनाएं
इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप फूलों से घर के लिए रूम फ्रेशनर भी बना सकते हैं। आपको बस पानी में फूलों को 5-7 मिनट के लिए उबालना है। अब पानी में किसी भी तरह की फ्रेगनेंस या परफ्यूम छिड़क दें। अब इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में डालें और घर को खुशबूदार बनाएं।
इसे भी पढ़ेंः Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।