Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

बरसात से पहले दीवारों पर लगवा लें ये Fluted Panels, नहीं आएगी सीलन; कमरा दिखेगा लग्जरी

अगर बरसात में आपके घर की दीवारों पर भी सीलन देखने को म‍िलती है, ज‍िससे पूरे कमरे और घर का लुक ब‍िगड़ जाता है, तो हम आपको कुछ यून‍िक ड‍िजाइंस के Wall Fluted Panels द‍िखा रहे हैं। इसे आप बरसात से पहले-पहले लगवा लें। ये आपके कमरे को भी स्‍टाइलि‍श लुक देने का काम करेंगे।
Updated:- 2026-06-06, 15:13 IST
Wall Fluted Panels Latest Designs

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे घर की खूबसूरती बरकरार रहे। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। कमरे में एक से एक डेकोरेट‍िव पीस रखते हैं। अच्‍छे से अच्‍छे फर्नीचर्स का इस्‍तेमाल करते हैं, लेक‍िन कई बार लोगों के सामने ये द‍िक्‍कत आ जाती है बरसात में दीवारों पर सीलन द‍िखने लगती ह‍ैं। ऐसे में कमरे का पूरा लुक ही बि‍गड़ जाता है। ऊपर से सीलन की बदबू आती है, वो अलग।

ऐसे में अगर आप दीवारों को सीलन लगने से बचाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ Wall Fluted Panels के ड‍िजाइंस द‍िखा रहे हैं। इससे आपके घर की दीवारें तो खूबसूरत लगेंगी ही, साथ ही सीलन भी नहीं आएगी। आइए देखते हैं-

खूबसूरत Fluted पैनल्‍स

wall fluted panels

कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए इस तरह का खूबसूरत Fluted Panels बहुत ही बढ़ि‍या ऑप्‍शन हो सकता है। इसे आप दीवारों पर ऊपर से नीचे तक लगवा सकती हैं। इसका कलर भी बहुत सुंदर है ज‍िससे कमरे को लग्‍जरी लुक म‍िलेगा। इसमें आप एलईडी लाइट्स भी लगवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bedroom की दीवार पर करवाएं ये Cushioned Paneling, कमरे की बढ़ जाएगी खूबसूरती

डार्क ब्राउन फ्लूटेड पैनल्‍स

wall fluted panels (1)

इस तरह का डार्क ब्राउन कलर का फ्लूटेड पैनल्स भी दीवारों की खूबसूरती बढ़ा देगा। इसमें द‍िया गया शेल्‍फ का ड‍िजाइन बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इन शेल्‍फ पर आप पौधे रख सकती हैं। इससे बरसात में सीलन तो रुकेगी ही, साथ ही घर को भी खूबसूरत लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

टेराकोटा थीम फ्लूटेड पैनल

wall fluted panels (2)

ये रेड-ब्राउन (टेराकोटा) कलर का वॉल फ्लूटेड पैनल्‍स बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इसे आप चाहें तो बेडरूम के साथ-साथ ल‍िवि‍ंग रूम में भी लगवा सकती हैं। इसे आप प्लेन दीवार पर लगवाएंगी तो बहुत ही रिच, मॉडर्न और स्टाइलिश लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- DIY Lamp: 20 रुपये लगाकर पुरानी कांच की बोतल से बनाएं लैंप, Living Room द‍िखेगा लग्‍जरी

डुअल कलर का फ्लूटेड वॉल पैनल

wall fluted panels (3)

अगर आप रूम को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो इस तरह में दो कलर के कॉम्बिनेशन वाले फ्लूटेड पैनल्स बेस्‍ट रहेंगे। इसे आप बेड के पीछे वाली दीवार पर लगवा सकती हैं।

लाइट कलर का फ्लूटेड पैनल

wall fluted panels (4)

अगर आपको स‍िंपल लुक चाह‍िए तो इस तरह का लाइट कलर के वुडेन फिनिश वाले वर्टिकल फ्लूटेड पैनल्स लगवा सकती हैं। इसे भी आप लिविंग रूम या बेडरूम कहीं भी लगवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- स‍िर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, कमरा द‍िखेगा लग्जरी

तो अगर आप भी बरसात में दीवारों को सीलन से बचाना चाहती हैं ताे इस तरह के Wall Fluted Panels लगवा सकती हैं। इससे सीलन से तो बचाव होगा ही, साथ ही कमरे काे लग्‍जरी और मॉडर्न लुक मि‍लेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।