Bedroom की दीवार पर करवाएं ये Cushioned Paneling, कमरे की बढ़ जाएगी खूबसूरती

Bedroom Decor Ideas: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। घर के फ्रंट से लेकर लिविंग रूम तक को खूबसूरत बनाते हैं। Living Room की बात करें तो ये हर किसी का हैप्पी प्लेस होता है। वहीं, Bedroom में लोग सुकून भरे पल बिताते हैं। ऐसे में लोग लेटेस्ट डिजाइन के बेड बनवाते या खरीदते हैं, लेकिन बेड का सिर्फ खूबसूरत होना काफी नहीं है।
आप बेड के पीछे वाली दीवार पर Cushioned Paneling भी करवा सकती हैं। हम आपकाे Cushioned Panel के कुछ यूनिक डिजाइंस दिखा रहे हैं। इससे आपके बेडरूम की खूबसूरती चार गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। आइए देखते हैं-
वेलवेट वर्टिकल पैनलिंग
बेडरूम को आलीशान बनाने के लिए इस तरह का वेलवेट पैनलिंग बहुत अच्छा रहेगा। जैसा कि आप फोटो में देख पा रहीं हैं कि इसमें लंबी सीधी लाइन का डिजाइन दिया गया है। इससे छत तो ऊंची नजर आएगी ही, कमरा भी काफी स्पेशियस दिखेगा।
यह भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं Kaleen के ये डिजाइंस, कमरे को मिलेगा रॉयल लुक
Image Credit- Pinterest/Alibaba-B2B
स्क्वायर ग्रिड कुशन पैनलिंग
बेड के पीछे वाली दीवार के लिए ये चेक पैटर्न या स्क्वायर ग्रिड वाला डिजाइन भी काफी यूनिक लग रहा है। इसका कलर और मखमली टेक्सचर भी बेडरूम को एक रॉयल और कोजी लुक देगा।
यह भी पढ़ें- सिर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, मिलेगा लग्जरी लुक
Image Credit- Pinterest/VORLAGE.
जियोमेट्रिक ब्लॉक कुशन पैनलिंग (Cushioned Wall Panel Designs For Bedroom)
बेडरूम को मॉडर्न और स्टाइलिश टच देने के लिए आप इस तरह का ब्लॉक डिजाइन वाली पैनलिंग भी बनवा सकती हैं। इसमें अलग-अलग साइज के कुशन ब्लॉक्स को एक साथ जोड़कर पूरी दीवार को कवर कर दिया गया है। इससे आपके रूम को एकदम लग्जरी लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं ये Bubble Sofa Set, इनके खूबसूरत डिजाइंस बदल देंगे घर का अंदाज
Image Credit- Pinterest/Ali ŞAHİN
रॉयल कुशन वॉल पैनलिंग
बेडरूम को आलीशान लुक देने के लिए आप इस तरह की पूरी दीवार पर कुशन पैनलिंग भी करवा सकती हैं। इसमें अलग-अलग शेप के ब्लॉक्स और उनके बीच से वार्म लाइटिंग का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लग रहा है।
Image Credit- Pinterest/Atmacha Home & Living
गोल स्टाइल वाला कुशन पैनलिंग
बेडरूम को मॉडर्न और क्रिएटिव लुक देने के लिए ये गोल शेप वाला कुशन पैनल डिजाइन भी बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसमें हेक्सागन शेप के कुशन ब्लॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। इससे दीवारों को 3D लुक मिल रहा है। अगर आपका कमरा छोटा है तो ये ऑप्शन सबसे बेस्ट है।
यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
Image Credit- Pinterest/Auroria Home | Home Decor
तो अगर आप भी अपने बेडरूम को मॉडर्न, स्टाइलिश या रॉयल लुक देना चाहती हैं तो बेड के पीछे वाली दीवार पर इन तरीकों से कुशन पैनलिंग करवा सकती हैं। इससे आपके कमरे की खूबसूरती बढ़ जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Balkaran/Givingvn/kyami
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।