DIY Lamp: 20 रुपये लगाकर पुरानी कांच की बोतल से बनाएं लैंप, Living Room दिखेगा लग्जरी
-1778750643811.webp)
हम सभी को अपना घर सजाने का खूब शौक होता है। घर के बाहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम ढेर सारे पेड़-पौधे लगाते हैं, तो वहीं घर के अंदर भी इंडोर प्लांट्स से सुंदरता बढ़ जाती है। हमारे घर में Living Room ही एक ऐसी जगह है जहां फैमिली एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करती है। मेहमानों का भी यहीं स्वागत किया जाता है। ऐसे में लोग ड्राइंग रूम की सजावट में कोई कमी नहीं रखते हैं।
इसके लिए लोग बाजार से महंगे डेकोरेटिव आइटम्स खरीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर भी कुछ कलाकारी दिखाकर लिविंग रूम की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। जी हां, अगर आपके घर में पुरानी कांच की बोतलें पड़ी हों तो आप उससे एंटीक लैंप बना सकती हैं। ये आपके घर की लग्जरीनेस बढ़ा देंगे। आइए जानते हैं कि आप कैसे कांच की बोतलों से एंटीक लैंप बना सकती हैं?
-1778750365755.jpg)
कांच की बोतल से एंटीक लैंप बनाने के लिए क्या चाहिए?
- खाली कांच की बोतल
- फेयरी लाइट या LED लाइट
- गोंद
- जूट की रस्सी या लेस
- पेंट (ऑप्शनल)
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में खूबसूरत दिखेगी आपकी Balcony, बस प्लास्टिक की बोतलों से बना लें स्टाइलिश फाउंटेन
लैंप बनाने के लिए सबसे पहले कांच की बोतलों को साफ कर लें। साथ ही उसपे लगे स्टिकर या लेबल हटा दें। अब इसे पूरी तरह से सूख जाने दें, वरना कांच पर दाग नजर आएंगे।
तरीका-1 फेयरी लाइट वाला एंटीक लैंप
आप कांच की बोतल से फेयरी लाइट वाला लैंप बना सकती हैं। इसके लिए आप फेयरी लाइट को धीरे-धीरे बोतल के अंदर डाल दें। ध्यान रहे बैटरी वाला हिस्सा नीचे या पीछे की तरफ ही रहे। अब बोतल का ढक्कन बंद कर दें। ऊपर से लैंप के डिजाइन वाला लैंपशेड लगा दें। इससे लिविंग रूम में लाइट रोशनी बनी रहती है और लिविंग रूम ज्यादा कोजी नजर आता है।
यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक
तरीका 2: जूट की रस्सी से दें विंटेज लुक
अगर बोतल को और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो जूट की रस्सी का आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप बोतल के ऊपरी हिस्से पर रस्सी लपेट दें। अब इसे गोंद की मदद से चिपका दें। इससे बोतल को रस्टिक और विंटेज लुक मिलेगा।
तरीका 3: पेंट से बनाएं डिजाइन
आप बोतल को पेंट भी कर सकती हैं। इसके लिए आप गोल्डन, व्हाइट, ब्लैक, कॉपर या पेस्टल शेड चुन सकती हैं। अब आप इसे लिविंग रूम में रखेंगी और रात के समय इससे थोड़ी-थोड़ी रोशनी निकलकर आएगी तो लिविंग रूम काफी सुंदर नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- DIY Wrap Skirt: सिर्फ 5 मिनट में पति की पुरानी शर्ट से बनाएं रैप स्कर्ट, यहां सीखें तरीका

लैंप को कहां रखें?
- लिविंग रूम में सेंटर टेबल या कॉर्नर पर रखने से अच्छा लुक आता है।
- आप इसे रात में बालकनी में भी रख सकती हैं।
- चाहें तो बेडरूम में भी इसे रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, कमरा दिखेगा लग्जरी
घर को लग्जरी लुक कैसे दें?
- एक जैसी 2-3 बोतलों का सेट बना लें
- लाइट येलो या व्हाइट लाइट ही लगाएं
- लकड़ी के फर्नीचर के साथ रखें
तो अगर आप भी कम खर्च में घर की लिविंग रूम की सुंदरता बढ़ाना चाहती हैं तो खाली कांच की बोतलों से DIY एंटीक लैंप बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।