Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

घर में रखे बीन बैग की कुछ इस तरह करें केयर

बीन बैग बेहद ही कंफर्टेबल होते हैं। इनका इस्तेमाल करना इन दिनों बेहद आम हो चुका है। हालांकि, बीन बैग लंबे समय तक खराब ना हो, इसके लिए जरूरी है कि इनकी सही तरह से केयर की जाए।
Updated:- 2023-02-04, 13:00 IST
image

हम सभी को घर में कई तरह के फर्नीचर की आवश्यकता होती है। घर के स्पेस, डिजाइन और पसंद के अनुसार लोग फर्नीचर का चयन करते हैं। बीन बैग भी एक ऐसा ही फर्नीचर है, जिसे अक्सर लोग अपने लिविंग एरिया या फिर स्टडी रूम में रखना पसंद करते हैं। चाहे घर छोटा हो या बड़ा, बीन बैग आपके घर को एक स्टाइल स्टेटमेंट देते हैं। इन्हें फर्श पर रखा जाता है और शायद यही कारण है कि इन्हें अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है।

बीन बैग की सिर्फ समय-समय पर ही क्लीनिंग करना आवश्यक नहीं है, बल्कि अन्य भी कई छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस पर लगे दाग से लेकर डैमेज को अगर रिपेयर ना किया जाए तो ये जल्द ही खराब हो जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बीन बैग की सही तरह से देख-रेख करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

इसे जरूर पढ़ें: लॉन्ग सिटिंग के लिए बेस्ट हैं ये ऑफिस चेयर, घंटो बैठकर भी मिलेगा परम आनंद

bean bag

जंपिंग से बचें

बीन बैग बच्चों को बेहद ही पसंद आते हैं। अक्सर वे बीन बैग पर जोर से कूदकर बैठते हैं। हालांकि, ऐसा करना उचित नहीं माना जाता। जब आप बार-बार बीन बैग पर कूदते हैं तो इससे वे डैमेज हो जाते हैं और उनकी शेप भी बिगड़ जाती है। इसके अलावा, आप इस बात का भी ध्यान रखें कि बीन बैग पर सुई, चाबी, पेन और चाकू आदि का इस्तेमाल करने से बचें। इससे बीन बैग में छेद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है और फिर वे खरबा हो जाते हैं। (घर को कैसे रखें साफ)

जल्द से जल्द करवाएं रिपेयर

समय के साथ कभी-कभी बीन बैग डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द रिपेयर करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप बीन बैग को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसे में उनमें छेद नजर आने पर तुरंत उसे रिस्टिच करवाएं। इसके अलावा डैमेज्ड ज़िपर और पैनल को आसानी से बदला जा सकात है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि आप इसे खुद करने से बचें।  बेहतर होगा कि आप बीन बैग को उस वेंडर के पास ले जाएं जिससे आपने उसे खरीदा है। यदि यह वारंटी के तहत है तो इसे मुफ्त में भी रिपेयर करवाया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: आपका फर्नीचर हमेशा रहेगा नया, बस बनाएं यह फर्नीचर पॉलिश स्प्रे

follow these tips to take care of bean bag

दाग की करें सफाई

बीन बैग को लंबे समय तक नए जैसा बनाए रखने के लिए उसे समय-समय पर क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। ध्यान रखें कि आप बीन बैग को हमेशा किसी नम स्पंज से साफ करें। बीन बैग की क्लीनिंग हमेशा हाथ से ही की जानी चाहिए। इसे कभी भी मशीन वॉश या ड्राई क्लीन (घर पर ड्राई क्लीन करने के टिप्‍स) न करें, क्योंकि इससे आपके बीन बैग कवर को नुकसान हो सकता है या यह सिकुड़ सकता है। इसके अलावा, बीन बैग को साफ करने के लिए कभी भी ब्लीच प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे उसका रंग उड़ सकता है। आप जैम और सॉफ्ट ड्रिंक्स के दाग को साफ करने के लिए कपड़े और पानी का इस्तेमाल करें। वहीं, ग्रीस के निशान के लिए, वर्सोल और गैसोलीन की मदद ली जा सकती है।  

अब अगर आप भी बीन बैग को अपने होम इंटीरियर का हिस्सा बना रही हैं तो उसकी केयरिंग से जुड़े इन टिप्स का भी उतना ही ध्यान रखें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।