मेष राशि के जातक पंडित जी के यह उपाय अपनाएं और पाएं अपार संपति व सुख

हम सभी चाहते हैं कि हमें अपने जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलें। कोई दुख या कष्ट हमें छू भी ना पाएं। जीवन की कठिनाईयों को दूर करने और एक बेहतर भविष्य की कामना के लिए हम बहुत अधिक मेहनत भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी देखने में आता है कि अथाह प्रयास के बाद भी हमें वह सुख नहीं मिल पाता। अगर हम कोई काम शुरू भी करते हैं तो वह भी पूरा ही नहीं होता और फिर मन में निराशा पैदा होती है। वहीं कभी-कभी जीवन में सबकुछ होते हुए भी सुख-शांति हमसे कोसों दूर होती है और उस समय समझ नहीं आता कि क्या किया जाए।
ऐसा अक्सर हमारे ग्रह नक्षत्रों व राशि के प्रभाव से भी होता है। जिस तरह हर व्यक्ति अलग होता है, ठीक उसी तरह उसकी राशि भी अलग होती है और राशि के अनुसार उसका स्वभाव भी भिन्न होता है। हम सभी चाहते हैं कि हमें अपने जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलें। कोई दुख या कष्ट हमें छू भी ना पाएं। जीवन की कठिनाईयों को दूर करने और एक बेहतर भविष्य की कामना के लिए हम बहुत अधिक मेहनत भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी देखने में आता है कि अथाह प्रयास के बाद भी हमें वह सुख नहीं मिल पाता। अगर हम कोई काम शुरू भी करते हैं तो वह भी पूरा ही नहीं होता और फिर मन में निराशा पैदा होती है। वहीं कभी-कभी जीवन में सबकुछ होते हुए भी सुख-शांति हमसे कोसों दूर होती है और उस समय समझ नहीं आता कि क्या किया जाए।
अगर आ रही है पैसों की समस्या

पंडित जी बताते हैं कि अगर मेष राशि के जातकों को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तो उन्हें कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। मसलन,
- सबसे पहले तो आप किसी से भी कोई भी वस्तु फ्री में ना लें। भले ही वह आपका कितना भी करीबी क्यों ना हो।
- इसके अलावा, आपको गुड़ का दान करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर आप गाय को रोटी में गुड़ रखकर खिलाएं या फिर गुड़ को आटे में मिलाकर पूडे़ बना लें और उसे दान करें व गाय को खिलाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
- अगर आपकी धन संबंधी समस्या बनी रहती है तो आप किसी पंडित से महालक्ष्मी स्त्रोत का पाठ भी करवा सकते हैं, इससे भी आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Astro Tips: सफल शादी के लिए कितने गुणों का मिलना होता है जरूरी
दूर होगी काम की अड़चनें

अगर मेष राशि के जातकों को अपने काम से संबंधित जैसे व्यापार या नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ रहा है या फिर आपको मनचाही नौकरी नहीं मिल पा रही हैं तो आप यह उपाय अपनाएं-
- भगवान गणेश को नित्य दूर्वा घास चढ़ाएं। साथ ही गणेश जी को हर बुधवार मोदक या लड्डू का भोग भी अवश्य लगाएं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है और इसलिए उनका पूजन आपके काम संबंधी समस्याओं को दूर करेगा। भगवान गणेश का ध्यान करते समय उनसे प्रार्थना करें कि वह आपकी नौकरी व काम में आ रही अड़चनों को दूर करें। इससे आपको यकीनन लाभ प्राप्त होगा।
वैवाहिक जीवन बनेगा खुशहाल

पंडित जी के अनुसार, अगर मेष राशि वाले जातकों को वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो उसे दोबारा खुशहाल बनाने के लिए आप कुछ उपाय अपनाएं।
- अगर मेष राशि के जातक पुरूष हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने शुक्र ग्रह को प्रसन्न करना चाहिए। इसके लिए आप ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: इस मंत्र का जाप करें। इसके अलावा, हर शुक्रवार के दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें और माता दुर्गा को श्रृंगार अर्पण करें।
- वहीं अगर मेष राशि के जातक महिलाएं हैं तो आप बृहस्पति देव की पूजा करें और नित्य ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: इस मंत्र का जाप करें। बृहस्पति देव का व्रत रखें। अन्यथा आप हर वीरवार के दिन भगवान विष्णु, केले या पीपल के पेड़ की पूजा करें।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीज़ें, हो सकती है धन हानि
स्वास्थ्य समस्याएं नहीं करेंगी परेशान

अगर मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो उन्हें अपनी राशि के स्वामी मंगल पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं-
- आप भगवान हनुमान का ध्यान करें। इसके लिए हनुमान चालीसा का बजरंग बाण सहित पाठ करें।
- इसके अलावा, हर मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।
- भगवान हनुमान को गुड़ की वस्तुओं का भोग अवश्य लगाएं।
- भगवान हनुमान को लाल चोला चढ़ाएं और उनके सिंदूर को अपने मस्तक पर अवश्य लगाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।