घर पर इन तरीकों से तैयार करें ब्राइडल क्राउन, जानें आसान आइडियाज

आजकल मेंहदी या संगीत के फंक्शन में दुल्हनें क्राउन पहनना पसंद करती हैं। ये क्राउन होने वाली ब्राइड्स को प्रिंसेस जैसा लुक देते हैं। अब कई दुल्हनें शादी के फंक्शन में गोल्ड के की जगह फूलों से बने ब्राइडल क्राउन पहनती हैं। इतना ही नहीं ब्राइड मेट्स के लिए भी सिंपल और खूबसूरत क्राउन मिल जाते हैं।
वैसे तो बाजार में कई तरह के डिजाइनर क्राउन आते हैं, पर आप चाहें तो इस तरह के क्राउन अपने घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं, इन क्राउन्स को बनाने का तरीका।
गेंदे के फूल से बनाएं क्राउन-

पहले के समय में रानियां और राजकुमारियां फूलों से बने गहनों का इस्तेमाल करती थीं। जिन्हें बनाने के लिए गेंदे और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया जाता था। आजकल इन फूलों के बने क्राउन काफी ट्रेंड में हैं। आप चाहें तो इन फूलों के बने क्राउन को घर पर भी तैयार कर सकती है।
सामान-
- गेंदे के फूल- 8 से 10
- व्हाइट फूल- 5 से 6
- वायर- 2
- फ्लोरल टेप- 1( हरे रंग)
- पत्तियां- 7 से 8
बनाने का तरीका-
- क्राउन बनाने के लिए सबसे पहले वायर के दो टुकड़ों को फ्लोरल टेप की मदद से आपस में जोड़ लें।
- इसके बाद वायर के चारों तरफ हरी पत्तियां लगाएं और उन्हें भी टेप की मदद से चिपका लें।
- फिर गेंदे के फूलों को क्राउन पर चिपकाएं, साथ ही सफेद फूलों को भी फ्लोरल टेप की मदद से अच्छे से चिपका लें।
- इन आसान तरीकों से आपका गेंदे के फूलों से बना क्राउन तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो गेंदे के फूल के अलावा भी किसी दूसरे फूल का इस्तेमाल करके भी इन क्राउन्स को तैयार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - सर्दियों में कुछ इस तरह सजाएं शादी वाला घर, अपनाएं ये DIY तरीके
पेपर फ्लावर क्राउन-

क्राउन सिर्फ असली फूलों से ही नहीं बल्कि कलर पेपर की मदद से भी बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग रंगों के क्रेप पेपर की जरूरत होती है। क्रेप पेपर बहुत ही हल्के कागज होते हैं, जिस कारण इस कागज के बने फूल भी असली लगते हैं। ये पेपर आपको किसी भी स्टेशनरी पर बड़ी आसानी से मिल जाएंगे, तो आइए जानते हैं इन पेपर क्राउन को बनाने का तरीका।
सामान-
- वायर- 1
- क्रेप पेपर -3 से 4
- कैंची- 1
- ग्लू- 1
बनाने का तरीका-
- पेपर के क्राउन बनाने के लिए सबसे पहले एक वायर लें और उसे अपने सर के नाप तक कट कर लें।
- इसके बाद वायर पर ग्रीन कलर की रिबन लगाएं, जिससे वायर को ढका जा सके।
- फिर क्रेप पेपर को कैंची से कट करके अपने पसंद के फूल बनाएं, वहीं ग्रीन कलर के पेपर से क्राउन की पत्तियां बनवाएं।
- अब फूलों को ग्लू की मदद से वायर के साथ चिपका दें। इसके बाद कागज की कट की हुई पत्तियों को भी इसी तरह क्राउन पर चिपका दें।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आप अपने लिए एक परफेक्ट DIY क्राउन तैयार कर सकती हैं। ऐसे क्राउन चाहें तो आप अपनी बेटियों के लिए भी तैयार कर सकती हैं, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं।
इसे भी पढ़ें - घर पर मौजूद वेस्ट मटेरियल से इस तरह बनाएं वॉल हैंगिंग
आर्टिफिशियल फूल-

असली फूल या कागज की जगह आप चाहो तो आर्टिफिशियल फूलों की मदद से भी क्राउन तैयार कर सकती हैं। बाजार में आर्टिफिशियल फूल बड़ी आसानी से मिल जाते हैं, जो इन क्राउन की सजावट में काम आ सकते हैं, इसके अलावा यह समय के साथ खराब भी नहीं होते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
सामान-
- वायर - 2
- आर्टिफिशियल फ्लावर- 10 से 15 पीस
- फ्लोरल टेप- 1
- ग्लू- 1
बनाने का तरीका-
- इस तरह के फ्लावर क्राउन बनाने के लिए आपको खूबसूरत फूल इकट्ठा करने चाहिए।
- फिर सबसे पहले वायर की मदद से सबसे पहले क्राउन को गोल शेप दें और उसपर ग्रीन रिबन लगाएं।
- इसके बाद ग्लू की मदद से आर्टिफिशियल फूलों को क्राउन में चिपका दें, साथ ही फूलों के साथ आर्टिफिशियल पत्तियां भी रखें, जिससे यह क्राउन नेचुरल लगे।
इस आसान स्टेप्स के साथ आपका आर्टिफीशियल क्राउन बनकर तैयार हो जाएगा। आपको हमारा आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
image credit- weddingwire.in, shebornlavender.files, greeninreallife, housethatlarsbuilt.com and bloomnation.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।