Facebook या Instagram; बिना नौकरी के सोशल मीडिया से कमाना चाहती हैं लाखों रुपये, जानें दोनों में से कहां वीडियो डालना होगा फायदेमंद?

आज भी बड़ी संख्या में लोग इस उलझन में हैं कि अगर वे वीडियो बनाना शुरू करें, तो फेसबुक चुनें या इंस्टाग्राम। दोनों ही ऐप्स पर रील्स और वीडियो का क्रेज तेजी से बढ़ा है और लाखों लोग हर दिन वीडियो डालते हैं।
Updated:- 2026-02-06, 17:16 IST
facebook or instagram which is better for earning money

सोशल मीडिया से आज के समय में लाखों लोग कमाई करते हैं। यही कारण है कि कई लोग नौकरी छोड़कर खुद का काम शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसने आज से पहले कभी सोशल मीडिया से पैसे कमाने की कोशिश नहीं की है, उन लोगों के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम का फायदा समझने में दिक्कत हो सकती है। दोनों में से किस ऐप पर वीडियो डालना आपके लिए फायदेमंद होगा और पैसे कमा सकेंगे, इसके बारे में लोग अभी भी सही जानकारी नहीं जानते। आज भी बड़ी संख्या में लोग इस उलझन में हैं कि अगर वे वीडियो बनाना शुरू करें, तो फेसबुक चुनें या इंस्टाग्राम।

फेसबुक से कैसे होती है कमाई?

  • फेसबुक वीडियो पर इन-स्ट्रीम ऐड्स (In-Stream Ads) चलती है, जिससे लोग पैसे कमाते हैं। अगर आपके पेज की रीच अच्छी है और 10,000 फॉलोअर्स और तय वॉच-टाइम क्राइटेरिया पूरा हो गया है, तो आपके फेसबुक पेज पर ऐड चलने लगती है। इस ऐड से ही पैसे कमाए जाते हैं। इन एड्स से होने वाली कमाई का हिस्सा फेसबुक की तरफ से क्रिएटर को दिया जाता है। एड 3 मिनट या उससे ज्यादा समय की वीडियो पर चलती है।
  • कुछ क्रिएटर्स को रील्स बोनस या रील्स एड्स का एक्सेस मिलता है।
  • व्यूज और एंगेजमेंट होती है, उतनी ज्यादा कमाई होती है, लेकिन ध्यान रखें की रील्स पर ज्यादा पैसे नहीं मिलते।
  • हालांकि, फेसबुक रील्स पर व्यूज आने पर भी पैसे देता ही है।
  • फेसबुक की खासियत यह है कि फेसबुक की तरफ से तो पैसी मिलता ही है, साथ में वीडियो मोनेटाइजेशन, ब्रांड प्रमोशन, पेड पोस्ट या कोलैबोरेशन या अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन जैसे ऑफर भी मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Instagram पर स्टोरी को इन टिप्स की मदद से और भी क्रिएटिव बना सकती हैं आप, कमेंट करने से नहीं रुकेंगे आपके फैंस

facebook or instagram which is better for earning money

इंस्टाग्राम से कैसे होती है कमाई?

  • ब्रांड डील्स और स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए आप इंस्टाग्राम से पैसे कमाते हैं। यह तब होता है, जब आपकी वीडियो पर व्यूज अच्छे आते हैं और फॉलोअर्स भी ज्यादा होते हैं। इंस्टाग्राम पर कमाई का सबसे बड़ा जरिया ब्रांड डील्स ही होता है। कंपनियां अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन कराने के लिए पैसे देती है। इंस्टाग्राम की खासियत यह है कि 5k-10k फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स को भी डील मिल जाती है।
  • इंस्टाग्राम पर आप रील्स के जरिए ही तेजी से फॉलोअर्स बढ़ा सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि यकुछ क्रिएटर को Reels Bonus या Ads का एक्सेस मिलता है, लेकिन यह पेड होते हैं।
  • रिव्यू करवाने वाले लोग पेज पर लिंक शेयर करने को कहते हैं, इससे जितने लोग शॉपिंग करते हैं, उन्हें इसके लिए कमीशन मिल जाता है।

social media earnings

फेसुबक या इंस्टाग्राम दोनों में से क्या है बेस्ट?

  • सबसे पहले आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि फेसबुक अपने यूजर्स को पैसे देता है, लेकिन इंस्टाग्राम नहीं था। आपकी रील्स पर चाहे कितने भी व्यूज आ जाए, इंस्टाग्राम आपको इसके लिए पैसे नहीं देता। हालांकि, फेसबुक इसके लिए पैसे देता है। आप फेसबुक पर लंबी वीडियो डाल सकते हैं और फेसबुक के जरिए भी पैसा आता है।
  • इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने का जरिया केवल कंपनियां अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन है। कोई कंपनी आपको प्रमोशन के लिए पैसे देती है या प्रमोशन करने के लिए प्रोडक्ट देती है। इससे आपको केवल यही फायदा होता है।
  • हालांकि, फेसबुक का फायदा यह है कि आपको व्यूज आने पर फेसबुक भी पैसा देता है और कंपनी और प्रोडक्ट की तरफ से भी अलग से पैसे आते हैं। इसलिए, इसपर 2 तरह से फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हर दिन लाखों में आएंगे व्यूज, ये ट्रिक बड़े से बड़ा इनफ्लुएंसर भी नहीं बताने वाला आपको

instagram monetization

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।