इंस्टाग्राम पर हर दिन लाखों में आएंगे व्यूज, ये ट्रिक बड़े से बड़ा इनफ्लुएंसर भी नहीं बताने वाला आपको

इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज हर वीडियो पर आए, ऐसा हर कोई चाहता है। कई लोग सोशल मीडिया से पैसे कमाने के लिए हर दिन कंटेंट डालते हैं, मेहनत भी करते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। आज के समय में कोई फुल-टाइम क्रिएटर बनना चाहता है, तो कोई पढ़ाई या नौकरी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर रील्स डाल रहा है, ताकि वह इससे पैसे कमा सके। इसी वजह से लाखों लोग हर दिन नए-नए आइडिया के साथ वीडियो बनाते हैं। कई क्रिएटर्स ऐसे भी हैं, जो ट्रेंड फॉलो करते हैं, एडिटिंग सीखते हैं और घंटों मेहनत करते हैं। हालांकि, कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं आने की वजह से उम्मीदें टूट जाती हैं। धीरे-धीरे वह वीडियो अपलोड करना बंद कर देते हैं और क्रिएर बनने का सपना खत्म कर देते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके साथ ऐसा कभी न हो और आप सोशल मीडिया से ढेर सारे पैसे कमा सकें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
पहले 3 सेकंड में HOOK डालो
वीडियो डालते समय, सोचो कि किस तरह के कंटेंट लोग देखना चाह रहे हैं। कैसी वीडियो को देखने के लिए लोग रुकेंगे। 99% लोग ये गलती करते हैं कि वीडियो के शुरू में वह ज्ञान वाली बातें करने लगते हैं। इससे लोग वीडियो स्किप करके चले जाते हैं। इसलिए, आपकी वीडियो का जो भी टॉपिक है, उसे सीधा यूज करो। वीडियो की शुरुआत में आपको रुकना नहीं है, शुरुआत के 3 सेकंड लगातार बोलते रहें। अगर पहले 3 सेकंड में ध्यान नहीं खींचा, तो वीडियो मर जाता है।

इसे भी पढ़ें- Instagram Reel नहीं हो रही वायरल, तो बस ऑन कर दें ये एक सेटिंग, तेजी से बढ़ सकते हैं व्यूज
वीडियो को ज्यादा लंबा न रखें
इंस्टाग्राम पर रील्स देखने वाले लोग, ज्यादा लंबी वीडियो देखना पसंद नहीं करते। इसलिए 7 से 12 सेकंड का ही कंटेंट रखो। इससे आपकी पूरी रील भी लोग देख लेंगे और वीडियो को ग्रोथ भी ज्यादा मिलेगी। छोटी रील Loop में बार-बार चलती रहती है और लोग एक ही रील को बार-बार देख लेंगे। यह Watch Time बढ़ाते हैं
अपनी ऑडियो का यूज करें
यह सच है कि ट्रेंडिंग ऑडियो काम की चीज होती है। हालांकि, क्या आप जानती हैं कि ट्रेंडिंग ऑडियो के साथ-साथ आपकी खुद की आवाज को भी इंस्टा ज्यादा व्यूज देता है। आपकी आवाज ओरिजनल कंटेट कहलाती है, इसलिए इसे इंस्टा लोगों तक ज्यादा पहुंचाता है। इससे इंस्टाग्राम को लगेगा कि आप हर दिन ओरिजनल कंटेंट डालती हैं। व्यूज पाने का अच्छा तरीका माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Instagram Secret: क्या दूसरों की रील्स पर कमेंट करने से बढ़ते हैं आपके व्यूज? जानें क्या है सच
पोस्ट करने का Golden Time
- भारत में बेस्ट टाइम- सुबह 7 से 9 बजे
- दोपहर- 12 से 2 बजे
- रात- 7 से 10 बजे
- इसके अलावा आप दूसरी इन्फ्लूएंसर की वीडियो देखो, वह किस समय पर वीडियो ज्यादा अपलोड कर रहे हैं। उनका अपलोडिंग टाइम भी आपको फायदा पहुंचा सकता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।