Instagram पर स्टोरी को इन टिप्स की मदद से और भी क्रिएटिव बना सकती हैं आप, कमेंट करने से नहीं रुकेंगे आपके फैंस

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स के लिए स्टोरी पर व्यूज-लाइक आना, बहुत मायने रखता है। उनके लिए यूजर्स का कॉमेंट करना भी बहुत बड़ी खुशी की बात होती है। हालांकि, रोज अगर आप सिंपल फोटो वीडियो पोस्ट करेंगी, तो लोग ज्यादा आकर्षित नहीं होंगे। अगर आप चाहती हैं कि लगातार आपके पोस्ट पर रिएक्शन आते रहें और लोग आपके पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा पसंद करें, तो इसके लिए आपको तरह-तरह की क्रिएटिविटी दिखानी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने के क्रिएटिव आइडिया विस्तार से बताएंगे। आप अपने पोस्ट में इन तरीकों को शामिल कर सकती हैं।
सवाल पूछने वाली स्टोरी डालें
- कोई भी फोटो-वीडियो स्टोरी में डाल रही हैं, तो लोगों की राय या किसी तरह का सवाल जरूर करें।
- आप क्या सोचते हैं?
- हां या ना में जवाब दें?
- आपकी पसंद कौन-सी है?
- इस तरह के सवाल आप अपनी पोस्ट के साथ डाल सकते हैं।
- इससे लोग आपकी पोस्ट पर कमेंट करने लग जाएंगे।
- आप Question Sticker का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
पोल और क्विज यूज कर सकती हैं
- पोस्ट को लेकर कोई पोल या क्विज भी कर सकती हैं।
- सही जवाब चुनो (Quiz Sticker)
- इससे आपकी पोस्ट पर ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ते हैं और अपनी राय देते हैं।
- इससे इंस्टाग्राम को भी लगता है कि आपका पेज लोगों को पसंद आ रहा है।
- जिससे वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आपकी पोस्ट दिखाता है।
बिहाइंड द सीन दिखाएं
- कोई भी पोस्ट डाल रही हैं, तो उसमें बिहाइंड द सीन डाल सकती हैं।
- इस तरह के पोस्ट से लोग ज्यादा जुड़ते हैं।
- उन्हें वीडियो-फोटो बनाने का तरीका बहुत ज्यादा पसंद आता है।
- फोटो शूट के पीछे की झलक
- रियल कंटेंट लोगों को ज्यादा पसंद आता है।
इसे भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हर दिन लाखों में आएंगे व्यूज, ये ट्रिक बड़े से बड़ा इनफ्लुएंसर भी नहीं बताने वाला आपको
टेक्स्ट को मूवमेंट ऑप्शन के साथ डालें
- अगर आप फोटो वीडियो पर टेक्सट सिंपल रखेंगी, तो यह बोरिंग लगेगा।
- आप मूव करते हुए पोस्ट डाल सकती हैं।
- इसमें टेक्सट या तो ऊपर से आएगा, तो मूव करते हुए बीच में आकर रुकेगा।
- इस तरह के ऑप्शन इंस्टाग्राम पर मिल जाते हैं।
स्टोरी स्टीकर का यूज करें
- फोटो को सिंपल न रहने दें। पोस्ट के साथ स्टीकर भी डालें।
- इंस्टाग्राम पर हर तरह के स्टीकर मौजूद है।
- इसमें आपको मूवमेंट वाले स्टीकर भी मिलेंगे, जिसमें हंसने और रोने जैसे कई स्टीकर हैं।
- आप अपनी पोस्ट के अनुसार स्टीकर का यूज कर सकती हैं।
कोलाज बनाकर डालें
- फोटो को सिंपल डालने की बजाय कोलाज बनाकर डालना फायदेमंद हो सकता है।
- इससे फोटो और भी ज्यादा यूनिक लगती है।
- सिंपल कोलाज की जगह आप तरह-तरह के डिजाइन वाले कोलाज बना सकती हैं।
- यह अट्रैक्टिव लगते हैं।
- व्यूज पाने का अच्छा तरीका माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Instagram Reel नहीं हो रही वायरल, तो बस ऑन कर दें ये एक सेटिंग, तेजी से बढ़ सकते हैं व्यूज
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।