Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:11 PM IST

Expired Cooking Oil Uses: एक्सपायर हो चुके तेल को फेंकने के बजाय, इन 5 तरीकों से आसान बनाएं घर के मुश्किल काम

आमतौर पर तेल का खराब होना कम ही बनता है, लेकिन शादी या किसी खास मौके पर ज्यादा तेल खरीदकर आ गया हो और इस्तेमाल कम हुआ, तो इस स्थिति में बहुत सारा तेल बच जाता है। लंबे समय तक रखे रहने के कारण तेल से एक अजीब सी स्मेल आने लगती है। चलिए जानते हैं इसका यूज-
Updated:- 2026-06-01, 14:49 IST
home hacks with Expired Cooking Oil

Cooking Oil Uses: अक्सर लोग राशन एक साथ खरीदकर लाते हैं ताकि बार-बार मार्केट के चक्कर न लगाने पड़े। आमतौर पर खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले और पैकेट वाले दाल-चना या अन्य अनाज पर फिर भी ध्यान चला जाता है, लेकिन बारी जब कुकिंग ऑयल की होती है तो हम कम ही ध्यान देते हैं। कई बार घर में रखे तेल के पैकेट या डिब्बे अपनी तारीख पार कर जाते हैं। एक्सपायर हो चुके या फिर लंबे समय से रखे तेल में से एक अजीब सी महक आने लगती है, जिसे खाने में इस्तेमाल करने से इसका स्वाद खराब हो जाता है।

ऐसे में इसे फेंकने के अलावा कुछ और काम समझ नहीं आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसका यूज घर के मुश्किल कामों को आसान बनाने में कर सकती हैं?

दरवाजों और खिड़कियों से आने वाली आवाज को रोकने के लिए

 how-to-get-rid-noise-from-door-1729670025120 (1)

अगर बाथरूम, किचन या फिर लोहे के दरवाजे से आवाज आ रही है, तो इसे खत्म करने के लिए आप एक्सापयर हो चुके तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। रुई की मदद से थोड़ा सा तेल इन कब्जों पर लगा दें। तेल अंदर तक जाकर जंग को साफ करेगा और आवाज तुरंत बंद हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Talcum Powder Reuse: एक्सपायर हो चुके टेलकम पाउडर को फेंकने की जगह, इन 5 तरीकों से आसान बनाएं घर के काम

औजारों पर लगे जंग को हटाने के लिए करें इस्तेमाल

how-to-remove-rust-stains-from-scissors-tips

लोहे के औजार या चीजों को अगर लंबे समय तक के लिए छोड़ दिया जाए, तो इस पर जंग लग जाता है। कई बार तो ये घंटों रगड़ने के बाद भी साफ नहीं होते हैं। ऐसे में आप खराब हो चुके कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कटोरी में तेल लें और जंग लगे औजारों को उसमें कुछ घंटों के लिए डुबोकर रख दें। इसके बाद एक पुराने कपड़े या ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। औजारों का जंग पूरी तरह साफ हो जाएगा।

चमड़े की चीजों में लाएं नई जैसी चमक

how-to-polish-your-leather-items-at-home (2)

लेदर के जूते, सैंडल, जैकेट या सोफे धीरे-धीरे चमक खोने लगते हैं, जिसके कारण उन पर दरार आने लगती है। लेदर को मुलायम बनाने के लिए आप कुकिंग तेल का यूज कर सकती हैं। एक साफ और मुलायम सूती कपड़े पर थोड़ा सा तेल लें और उसे लेदर की सतह पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद दूसरे सूखे कपड़े से उसे पोंछ लें। आपके जूते और सोफे बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे।

जिद्दी स्टिकर्स के दाग को हटाने के लिए

नए बर्तनों, प्लास्टिक के डिब्बों या कांच की बोतलों पर लगे स्टिकर्स को निकालना अक्सर सिरदर्द बन जाते हैं। घंटों मेहनत के बाद अगर वे निकल भी जाएं, तो पीछे एक चिपचिपा दाग छोड़ जाते हैं। इस चिपचिपेपन को हटाने के लिए उस जगह पर थोड़ा सा एक्सपायर्ड तेल लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। तेल स्टिकर के गोंद को पूरी तरह गायब कर सकता है।

गार्डन टूल्स पर मिट्टी चिपकने से रोकें

How-to-Clean-and-Care-Garden-Tools

गमलों की गुड़ाई करते वक्त या पौधों के लिए मिट्टी खोदते हैं, तो खुरपी या फावड़े पर गीली मिट्टी बुरी तरह चिपक जाती है, जिससे काम करना मुश्किल हो जाता है। अगली बार गार्डनिंग शुरू करने से पहले अपने लोहे के औजारों पर थोड़ा सा एक्सपायर्ड तेल लगा लें। तेल की चिकनाई के कारण मिट्टी औजारों पर बिल्कुल नहीं चिपकेगी और आपका काम बेहद आसान और फटाफट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Expired Cream Reuse Ideas: बेकार समझकर न फेंकें एक्सपायर्ड फेस  क्रीम, इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करने पर चमक उठेंगी पुरानी चीजें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।