Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

Talcum Powder Reuse: एक्सपायर हो चुके टेलकम पाउडर को फेंकने की जगह, इन 5 तरीकों से आसान बनाएं घर के काम

टेलकम पाउडर अगर एक्सपायर्ड हो जाए, तो आमतौर पर लोग इसे उठाकर कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका इस्तेमाल आप घर की साफ-सफाई में कर सकती हैं। चलिए नीचे लेख में जानते खराब हुए पाउडर का किन कामों में यूज कर सकते हैं?
Updated:- 2026-05-29, 11:48 IST
home hacks with talcum powder

Talcum Powder Uses: अक्सर हम अपने ड्रेसिंग टेबल की सफाई करते समय ऐसी चीजे पाते हैं जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती है। इनमें सबसे आम है टेलकम पाउडर। ज्यादातर लोग एक्सपायर हो चुके पाउडर को त्वचा के लिए नुकसानदेह मानकर तुरंत कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसकी मदद से घर के कई मुश्किल कामों को आसन बना सकते हैं। आइए नीचे लेख जानते हैं एक्सपायर्ड टेलकम पाउडर को फिर से इस्तेमाल में लाने के 5 स्मार्ट तरीके।

कैरम बोर्ड के परफेक्ट फिसलन के लिए

अगर कैरम बोर्ड खेलते समय स्ट्राइकर सही से फिसल नहीं रहा है और आपके पास कैरम पाउडर नहीं है, तो एक्सपायर्ड टेलकम पाउडर सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह बोर्ड को तुरंत स्मूथ बना देता है।

रबर के ग्लव्स पहनने में करें पाउडर का इस्तेमाल

rubber gloves

अक्सर रबर के दस्ताने पहनते समय हाथ पसीने या नमी के कारण चिपकने लगते हैं, जिससे इन्हें पहनना और उतारना मुश्किल हो जाता है। दस्ताने पहनने से पहले हाथों या दस्ताने के अंदर थोड़ा टेलकम पाउडर छिड़क लें। पाउडर नमी को सोख लेता है, जिससे दस्ताने मक्खन की तरह आसानी से हाथ में फिसल जाते हैं।

चरमराते हुए फर्श की आवाज को कम करने में

अगर आपके घर में लकड़ी का फर्श है और चलने पर उसमें से चरमराने की आवाज आती है, तो दरारों में थोड़ा सा टेलकम पाउडर डाल दें। यह गैप्स को भर देगा और घर्षण कम करके आवाज बंद कर देगा।

जूतों के फीते खोलने में करेगा काम

talcum powder uses

जूतों के फीतों की कसी हुई गांठ पर थोड़ा सा टेलकम पाउडर छिड़कने से धागों के बीच का घर्षण कम हो जाता है। पाउडर के बारीक कण फीतों को चिकना बना देते हैं, जिससे जकड़न ढीली हो जाती है। इसके बाद बिना नाखून तोड़े या मशक्कत किए, कसी से कसी गांठ भी चुटकियों में आसानी से खुल जाती है।

चीटियां भगाने के लिए करें इस्तेमाल

home-remedies-for-killing-sugar-ant

अगर आपके घर में या रसोई में चीटियों का आना-जाना लगा है, तो बाजार से स्प्रे खरीदने के बजाय टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि अगर आपके घर के किसी कोने या गमले के पास चींटियां आ रही हैं, तो वहां थोड़ा सा पाउडर छिड़क दें। चींटियां उस रास्ते से दूर रहेंगी।

उलझी हुई चेन और गहनों को सुलझाएं

How-to-Untangle-a-Fine-Jewelry-Chain

सोने या चांदी की पतली चेन में अक्सर गांठें पड़ जाती हैं, जिन्हें खोलना काफी सिरदर्द भरा काम होता है। ऐसे में एक्सपायर्ड पाउडर आपके बहुत काम आएगा। गांठ वाली जगह पर थोड़ा सा पाउडर छिड़कें। पाउडर लुब्रिकेंट की तरह काम करेगा, जिससे चेन की रगड़ कम हो जाएगी और आप किसी सुई या उंगली की मदद से उस गांठ को आसानी से फिसलाकर खोल पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- DIY Curtain Cleaning: कमरे में लगे पर्दे पर लग गया है तेल का दाग, मात्र 10 रुपये की इस जादुई सफेद चीज से करें चकाचक साफ

जूतों की बदबू और नमी दूर करें

How-to-make-shoe-smell-go-away

गर्मियों या मानसून के दौरान जूतों से आने वाली पसीने की गंध एक बड़ी समस्या होती है। इसे दूर करने के लिए रात को जूतों के अंदर थोड़ा सा एक्सपायर्ड टेलकम पाउडर छिड़क दें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह जूतों को झाड़ लें। पाउडर जूतों के अंदर की पूरी नमी और बदबू को सोख लेगा, जिससे आपके जूते एकदम फ्रेश हो जाएंगे और उनमें से अच्छी खुशबू आने लगेगी।

ताश के पत्तों से सीलन को दूर रखने के लिए

अगर आपके पास ताश के पत्तों का सेट है जो आपस में चिपकने लगे हैं, तो उन्हें एक थैली में थोड़े से पाउडर के साथ डालकर हिलाएं। इससे वे चिकने हो जाएंगे और खेलने में आसानी होगी। इसी तरह, पुरानी किताबों से आने वाली सीलन की गंध को दूर करने के लिए उनके पन्नों के बीच थोड़ा पाउडर छिड़क कर छोड़ दें। यह नमी को सोख लेगा और पन्नों को खराब होने से बचाएगा।

कपड़ों से तेल के जिद्दी दाग हटाएं

how-to-get-rid-of-oil-stain

खाना खाते समय अगर कपड़ों पर तेल या घी गिर जाए, तो उसे साफ करना मुश्किल होता है। दाग लगते ही उस पर तुरंत ढेर सारा एक्सपायर्ड पाउडर डाल दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। पाउडर कपड़े से तेल को सोख लेगा। इसके बाद ब्रश से झाड़कर कपड़े को साबुन से धो लें। यह तरीका पाउडर के बेकार होने से पहले उसे एक बेहतरीन क्लीनर की तरह इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा रास्ता है।

लकड़ी के फर्नीचर की चरमराहट बंद करें

पुराने लकड़ी के दरवाजे, खिड़कियां या दराज खोलते समय अक्सर चूं-चूं' की आवाज आती है जो काफी परेशान करती है। इन जोड़ों या दराज के कोनों पर थोड़ा सा टेलकम पाउडर डाल दें। पाउडर घर्षण को कम करता है, जिससे आवाज बंद हो जाती है और दराजें आसानी से अंदर-बाहर होने लगती हैं। यह एक सस्ता और आसान घरेलू नुस्खा है जो भारी ऑयलिंग की जरूरत को कम कर देता है।

इसे भी पढ़ें- Expired Cream Reuse Ideas: बेकार समझकर न फेंकें एक्सपायर्ड फेस  क्रीम, इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करने पर चमक उठेंगी पुरानी चीजें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik



FAQ
घर के लकड़ी के दराजों का अटकना कैसे ठीक करें?
घर के लकड़ी के दराजों को सही करने के आप ऑयल के अलावा टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
जूतों में फंसे फीते को आसानी से कैसे खोलें?
जूतों में फंसे फीते को आसानी से खोलने के लिए पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर फर्श पर तेल गिर जाए, तो क्या करें?
फर्श पर अगर तेल गिर जाए, तो आप पाउडर को डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ें। फिर कपड़े से साफ करें।
किचन के रैक के किनारे पर तेल की गंदगी जमा हो गई है, तो क्या करें?
किचन के रैक के किनारे पर तेल की गंदगी को हटाने के लिए पाउडर को छिड़के इसके बाद सूती कपड़े से साफ करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।