Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:05 AM IST

बच्चों के कपड़ों पर लगी स्लाइम को साफ करने के टिप्‍स

अगर बच्चों ने खेलते हुए अपने कपड़ों पर स्लाइम लगा ली है तो उसे क्लीन करने के लिए आप इन आसान टिप्स का सहारा ले सकती हैं।
Updated:- 2022-01-24, 13:07 IST
image

यह तो हम सभी जानते हैं कि बच्चों को खेलना कितना पसंद होता है। चूंकि इन दिनों बच्चों की आउटडोर एक्टिविटीज लगभग बंद हो चुकी हैं, तो ऐसे में वह घर पर रहकर ही तरह-तरह के गेम्स खेलते हैं। वैसे अगर हर उम्र के बच्चों के लिए एक मजेदार गेम्स की बात की जाए तो उसमें स्लाइम का नाम अवश्य लिया जाता है। इसका एक अलग सा टेक्सचर होता है, जिसके कारण बच्चे इससे खेलना काफी पसंद करते हैं।

हालांकि, स्लाइम के साथ एक समस्या यह भी होती है कि यह बहुत तेजी से आपके हाथों से फिसलता है, जिसके कारण इसके कपड़ों पर गिरने और उनके खराब होने की संभावना बहुत अधिक रहती है। खासतौर से, अगर बच्चा उम्र में छोटा हो तो वह अक्सर स्लाइम से खेलते समय अपने कपड़े गंदे कर लेता है। हालांकि, स्लाइम को केवल वॉशिंग मशीन में डालकर क्लीन नहीं किया जा सकता। इससे स्लाइम बेहद हार्ड होकर कपड़ों से चिपक जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कपड़ों से स्लाइम हटाने और उन्हें क्लीन करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों के मौसम में कपड़ों से नहीं आएगी दुर्गन्ध, अपनाएं ये आसान टिप्स

Cloth Slime

व्हाइट विनेगर आएगा काम

अगर कपड़ों पर लगी स्लाइम अभी भी गीली है तो ऐसे में उसे रिमूव करने के लिए व्हाइट विनेगर ( व्हाइट विनेगर का इस्‍तेमाल) की मदद ली जा सकती है। इससे स्लाइम क्लीन करना बेहद आसान है। इसके लिए, सबसे पहले आप अपनी उंगली या अन्य किसी चीज की मदद से अतिरिक्त स्लाइम को आसानी से हआ दें। अब आप स्लाइम लगे कपड़े पर व्हाइट विनेगर डालें और इसे कम से कम 5 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। अब आप कपड़े साफ करने  वाले एक स्क्रबिंग ब्रश की मदद से कपड़े को हल्का-हल्का स्क्रब करें। इससे स्लाइम आसानी से कपड़ों से रिमूव हो जाएगी। अब गर्म पानी की मदद से कपड़े को वॉश कर लें। इसके बाद, आप कपड़े को नॉर्मली क्लीन कर लें।

फ्रिजर बैग की लें मदद

यह कपड़ों से स्लाइम निकालने के सबसे आसान तरीकों में से एक है और उन स्लाइम को रिमूव करने के लिए भी प्रभावी है, जो ध्यान ना दिए जाने के कारण सूख गई है। इसके लिए आप अपने कपड़े को एक फ्रिजर बैग में रखें। अब आप इस फ्रिजर बैग को अपने रेफ्रिजरेटर में रखें। कुछ घंटों बाद, स्लाइम काफी कड़क हो जाएगी। अब फ्रिजर बैग को बाहर निकालें और फिर कपड़े से स्लाइम को पील ऑफ करते हुए निकालें। इसके बाद आप अपने कपड़े को सामान्य रूप से धो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: वुलेन कपड़ों पर लगे चाय से लेकर लिपस्टिक के दाग को हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Slime

डिश सोप से करें साफ

अगर आपके पास घर में व्हाइट विनेगर अवेलेबल नहीं है तो आप डिश सोप की मदद से भी स्लाइम को आसानी से क्लीन कर सकती हैं। डिश सोप अमूमन भारतीय घरों में होता ही है। इसके लिए आप सबसे पहले कपड़े के प्रभावित एरिया पर डिश सोप डालें। अब आप कपड़े को बहते पानी के नीचे ले जाकर कपड़े को रगड़ें। आप देखेंगी कि स्लाइम धीरे-धीरे रिमूव हो रही है। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक कि पूरी स्लाइम अच्छी तरह निकल ना जाएं। अब आप अपने कपड़े को वॉशिंग मशीन में नॉर्मली क्लीन कर सकती हैं।

नेल पॉलिश रिमूवर भी आ सकता है काम

अगर स्लाइम ग्लू बेस्ड है तो ऐसे में उसे कपड़ों से रिमूव करने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर की मदद लें। हालांकि, इन्हें पूरे कपड़ों पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना ना भूलें। हो सकता है कि इससे स्लाइम के साथ-साथ कपड़ों का कलर भी हटने लग जाए। इसके लिए सबसे पहले आप नेल पॉलिश रिमूवर (नेल पॉलिश रिमूवर का इस्‍तेमाल) को कॉटन बॉल की मदद से कपड़े के एक छोटे हिस्से पर लगाएं। इस तरह कॉटन बॉल के साथ कुछ स्लाइम चिपक जाएगी। आप इस प्रोसेस को तब तक दोहराती रहें, जब तक कि सारी स्लाइम कपड़े से बाहर ना निकल जाए। अंत में, आप कपड़े को नॉर्मली धो लें।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।