बच्चे नटखट होते हैं और खेल-कूद में अक्सर ही कपड़ों को गंदा कर लेते हैं। कभी वह कपड़ों पर धूल-मिट्टी के दाग लगा लेते हैं, तो कभी पेन या कलर चलाकर निशान बना लेते हैं। यह दाग सबसे ज्यादा सफेद कपड़ों पर नजर आते हैं, जिन्हें साफ करने में माएं परेशान हो जाती हैं।
वहीं, सफेद स्वेटर पर पेन या इंक का दाग लग जाए, तो उसे साफ करना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादा रगड़ने या केमिकल्स से धोने पर ऊनी कपड़े सिकुड़ जाते हैं या फिर उनका टेक्सचर खराब होने का डर का होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि सफेद स्वेटर से पेन के निशान कैसे हटाए जाएं। तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम एक ऐसा आसान हैक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आसानी से सफेद स्वेटर से पेन का निशान हटाया जा सकता है।
सफेद कपड़ों या स्वेटर से पेन का निशान हटाना आसान काम नहीं होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि धुलाई के समय इंक के फैलने की संभावना होती है। धुलाई के समय एक गलती की वजह से इंक फैलकर पूरा सफेद कपड़ा खराब कर सकती है। ऐसे में आपकी मदद एंटीसेप्टिक लिक्विड कर सकता है। जी हां, आप सोच रही होंगी कि एंटीसेप्टिक लिक्विड से कैसे पेन या इंक का निशान हटाया जा सकता है। तो आइए, आपको यहां बताते हैं कि कैसे एंटीसेप्टिक लिक्विड की मदद से सफेद स्वेटर या कपड़े से पेन या इंक के निशान साफ किया जा सकता है।
पेन या इंक का निशान हटाने के लिए सबसे पहले एंटीसेप्टिक लिक्विड लें। अब डायरेक्ट ही एंटीसेप्टिक लिक्विड को पेन या इंक के निशान पर डालें और हल्के हाथ से रगड़ें। कपड़े को हल्के हाथ से तब तक रगड़ते रहें, जब तक इंक का निशान निकलने न लगे। एंटीसेप्टिक लिक्विड से साफ करने के बाद सफेद स्वेटर या कपड़े की नॉर्मल सफाई करें।
इसे भी पढ़ें: सफेद कपड़े पर चढ़ गया है दूसरा रंग, तो इन 10 तरीकों से वापस पा सकते हैं चमक
यह विडियो भी देखें
ध्यान रहे कि सफेद कपड़े या स्वेटर पर लगे पेन या इंक के निशान को एंटीसेप्टिक लिक्विड से जितना जल्दी साफ किया जाएगा, उतनी ही यह असरदार साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Party Wear Sweater को धोते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां?
सफेद स्वेटर से पेन के निशान को कैसे हटाया जा सकता है, यह तो आप समझ ही गई होंगी। अगर आपको हमारी स्टोरी से रिलेटेड कोई सवाल है, तो आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो जरूर शेयर करें। ऐसी ही हैक्स जानने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik and Meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।