How To Remove Ink Stains: स्कूल ड्रेस पर लगे स्याही के दाग नहीं निकल रहे हैं? तो अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे

अक्सर हर घर में देखा जाता है कि बच्चों के पास स्कूल यूनिफॉर्म बस दो जोड़ी ही होते हैं। ऐसे में अगर उन कपड़ों पर कोई जिद्दी दाग लग जाए, तो वह साफ नहीं हो पाता। अगर यह दाग स्याही का है, फिर तो इसे साफ करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
इसकी वजह से उन्हें फिर से अपने बच्चों के लिए नया यूनिफॉर्म खरीदना पड़ता है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, इन टिप्स की मदद से आप आसानी से स्कूल यूनिफॉर्म पर लगे स्याही के दाग हटा पाएंगे।
सिरका और मक्की से बना पाउडर (How Ro Remove Pen Ink From Cloth)

स्कूल की शर्ट या पैंट पर लगे स्याही के दाग को हटाने के लिए सिरका और कॉर्नफ्लोर काफी मददगार साबित होता है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक छोटे बर्तन में 2 से 3 चम्मच कॉर्न फ्लोर (मक्की से बना पाउडर) लेना है। अब इसमें आपको सिरका (Vinegar) मिलाना है।
- सिरका आपको कपड़े पर लगे दाग के हिसाब से ही मिलाना है। अगर दाग कम है, तो आप एक 1 से 2 चम्मच सिरका मिला सकती हैं। दोनों को आपस में अच्छे से मिलाएं और ध्यान रखें कि इसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाना है।
- अब आपको इस गाढ़े पेस्ट को स्याही के दाग पर लगाकर 4 से 5 मिनट के लिए छोड़ देना है।
- इसके बाद आप इस पर थोड़ा पानी छिड़कें और फिर ब्रश से दाग को रगड़े।
- अगर दाग ज्यादा है, तो इसमें आपको थोड़ा समय लगेगा, आपको यह प्रक्रिया 2 से 3 बार करनी पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- कपड़ों से इंक या स्याही के दाग हटाने के 5 आसान हैक्स
नेल पेंट रिमूवर

कपड़ों पर लगे इंक के दाग को आप नेल पेंट रिमूवर की मदद से साफ कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको लिक्विड वाले नेल पेंट रिमूवर का प्रयोग करना है।
- इससे दाग को साफ करते हुए आपको ध्यान रखना होगा कि जैसे ही आप रिमूवर को कपड़ों पर डालेंगे, तो फौरन उसपर ब्रश मारना है।
- अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो कपड़ा रिमूवर को सोख लेगा। दाग वाली जगह पर नेल पेंट रिमूवर लगाने के बाद, इस पर नींबू भी रगड़ सकते हैं। इससे दाग जल्दी साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- कपड़ों को फ्रेश रखने के अलावा Garment Steamer कई तरीकों से आ सकता है काम, जानिए
नमक और बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा किसी भी तरह के दाग को साफ करने में काफी अच्छा माना जाता है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में नमक और बेकिंग सोडा 3-3 चम्मच बराबर मात्रा में लेना है।
- इसमें आपको 1 चम्मच बर्तन धोने वाले नींबू के लिक्विड को मिलाना है।
- अब ब्रश के मदद से इंक लगे कपड़ों पर लगाएं और स्क्रब करें।
- इससे कपड़ों पर लगा दाग आसानी से साफ हो जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।