सफेद कपड़े पर चढ़ गया है दूसरा रंग, तो इन 10 तरीकों से वापस पा सकते हैं चमक

 अक्सर लोग सफेद कपड़ों के साथ दूसरे रंग के कपड़ों को साफ करने के लिए डाल देते हैं और कपड़े धोने के बाद सफेद रंग के पड़े में दूसरे का रंग चढ़ जाता है। 
Updated:- 2024-09-04, 16:00 IST
image

सभी के पास सफेद या लाइट कलर के कपड़े तो जरूर होते हैं। बता दें कि ये अक्सर लोगों के साथ हो जाता है, जब वे एक लाइट कलर के कपड़े के साथ दूसरे डार्क कलर के कपड़ों को धुलने के लिए डाल देते हैं। कपड़े को धोना तो ठीक है, लेकिन जब सफेद कपड़े में दूसरे कपड़े का रंग चढ़ जाता है, तो मन बहुत दुखी होता है। ऐसे में पछताना छोड़ दें और इन तरीकों को अपनाकर अपने सफेद या लाइट कलर के कपड़ों के रंग और चमक को दोबारा पाएं।

इन 10 तरीकों से हटाएं सफेद कपड़े से दूसरे कपड़ों का रंग

How to remove color bleed from clothes

  • ब्लीच: सफेद रंग के जिन कपड़ों में दूसरे कपड़ों का रंग चढ़ गया है, तो कपड़ों को ब्लीच के घोल में भिगोएं। ध्यान दें कि इसे ज्यादा देर तक न रखें क्योंकि इससे कपड़े खराब हो सकते हैं। कपड़ों को कुछ देर भिगोने के बाद सादे पानी से धोकर डिटर्जेंट से साफ करें।
  • टूथपेस्ट: टूथपेस्ट की मदद से आप कपड़ों पर चढ़े दूसरे कपड़ों के रंग को हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट को कपड़ों के दाग पर लगाएं और ब्रश की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें। फिर साधारण पानी से धो लें और कपड़ों को निचोड़कर सूखो लें।
  • नमक और सिरका: एक बाल्टी गर्म पानी में नमक और सिरकामिलाकर घोल तैयार करें। अब इस घोल में कपड़े को भिगो दें। कुछ घंटों के बाद कपड़े को साधारण डिटर्जेंट और पानी से साफ कर लें।
  • सोडा वाटर: सफेद कपड़ों में यदि दूसरे कपड़े का रंग लग गया है तो कपड़े के ऊपर दाग में सोडा वाटर डालें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर सामान्य तरीके से डिटर्जेंट और ब्रश से धो लें।
  • हाइड्रोजन पेरोक्साइड: सफेद कपड़े के दाग वाले हिस्से पर हाइड्रोजन पेरोक्साइडलगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर सामान्य पानी और डिटर्जेंट से धोकर धूप में सुखा लें।
  • कच्चा दूध: सफेद कपड़ों में यदि दूसरे कपड़े का रंग चढ़ गया है तो आप दाग वाले हिस्से पर दूध डालें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। फिर इसे डिटर्जेंट से धोकर साफ कर लें। कच्चा दूध सफेद कपड़ों पर चढ़े दूसरे कपड़े का रंग साफ कर सकता है।

How to fix color run in clothes

इसे भी पढ़ें: घर के इन कामों में इस्तेमाल करें हाइड्रोजन पेरोक्साइड  

  • ईनो: ईनो का उपयोग कपड़ों से रंग या दाग छुड़ाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए ईनो को गर्म पानी में डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में कपड़े को साधारण डिटर्जेंट से साफ कर लें।
  • कास्टिक सोडा: कास्टिक सोडा को आप पानी में डालकर गोल बना लें और दाग वाले कपड़े को कुछ देर के लिए भिगोकर रखें। बाद में कपड़े को पानी से साफ कर डिटर्जेंट से दाग को रगड़कर साफ कर लें।
  • सलाइन और नमक का पानी: सलाइन और नमक का पानी कपड़ों में लगे दाग को हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सलाइन में नमक मिलाकर सफेद कपड़ों को भिगो लें। कुछ देर बाद कपड़ों को डिटर्जेंट से साफ कर लें।
  • फिटकरी: फिटकरी का इस्तेमाल आप कपड़ों में लगे दाग को साफ करने के लिए कर सकते हैं। फिटकरी पानी में दाग वाले कपड़ों को भिगो दें और कुछ देर बाद सामान्य तरीके से कपड़े की सफाई करें।

इसे भी पढ़ें: सफेद कपड़ों में चढ़ गए हैं दूसरे रंग, तो इन टिप्स से हो जाएंगे ठीक

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।