Rangoli Designs: दिवाली के दिन हम सभी लोग अपने घर को सजाते हैं। नए परदे से लेकर लाइटों से अपने घर को रोशन करते हैं। इसी के साथ अलग-अलग तरह के रंगोली डिजाइन को भी बनाते हैं और घर के हर कोने को डेकोरेट करते हैं। इस दिवाली भी आप अपने घर को कॉर्नर रंगोली डिजाइन से सजा सकती हैं। इन्हें बनाने में समय भी कम लगता है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे रंगोली डिजाइन जिसको बनाकर आप अपने घर के कोने को सुंदर बना सकती हैं।
इस बार दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन के लिए हर कोई अपने घर को सजाने में लग गया है। रंगोली भी इस दिन बनाई जाती है। बहुत बार होता है कि इन्हें बनाने में हम कन्फ्यूज हो जाते हैं। जिसकी वजह से हमें समझ नहीं आता कि कोने में कौन सा डिजाइन अच्छा लगेगा। ऐसे में आप इस फोटो में दिखाए गए डिजाइन वाली रंगोली को तैयार कर सकती हैं। इसमें आपको एक सिरे से दूसरे सिरे पर लाइन खिंचनी है। फिर इसकी आउटलाइन करनी है। अब इसमें अलग-अलग खाने बनाने हैं और उसमें डिजाइन क्रिएट करने हैं। एक खाने में आपको हैप्पी दिवाली लिखना है। इसमें दीये लगाएं और रंगोली को कंप्लीट करें।
आजकल फूलों का डिजाइन रंगोली में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसे बनाना आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले (रंगोली डिजाइन) कॉर्नर पर आउटलाइन करनी है। इसके बाद इसके अंदर फूलों का डिजाइन क्रिएट करना है। अब आसपास पत्तियां बनानी है। अब इसमें अपनी पसंद के रंग भरने हैं। इसे करने के बाद अब बाहर वाली जगह को रंगों से भरना है। इस तरीके से आपकी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन
अगर आपके पास समय कम है तो ऐसे में आप अपने घर के कोने को इस सिंपल रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें एक लाइन (दिवाली थाली डेकोरेशन) बनानी है। इसके बाद फिर फूलों के डिजाइन को क्रिएट करना है। आसपास पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करें और रंगोली को कंप्लीट करें। इसके लिए चाहे तो अलग-अलग कलर ले सकती हैं वरना आप दो या तीन कलर को लेकर इसे बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस दिवाली इन खूबसूरत रंगोली से सजाएं अपना घर, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Instagram/ Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।