नए जूतों से कट जाते हैं पैर तो ये 5 हैक्स आएंगे काम

अगर आप नए जूतों के काटने से पैरों में होने वाले छालों और अन्य समस्याओं से परेशान हो जाती हैं तो इस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान तरीके आजमा सकती हैं।   
Updated:- 2022-06-17, 13:55 IST
image

नए -नए जूते खरीदना न सिर्फ हमारी जरूरत है बल्कि इससे लोग आपके स्टेटस का पता भी लगाते हैं। वास्तव में आजकल के फैशन एरा में जूते स्टेटस सिंबल बन गए हैं। जूते की खरीदारी खासतौर पर लड़कियों के लिए एक अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव  होता है। ज्यादातर लड़कियां  स्टाइलिश दिखने के लिए है हील्स पहनना पसंद करती हैं। जूतों की शॉपिंग कभी ऑनलाइन तो कभी दूकान में करने के बावजूद भी जब आप नए जूते या हील्स पहनती हैं तो ये पैरों को काट देते हैं। 

दरअसल नए जूतों में  मैटीरियल लगा होने की वजह से कुछ दिनों तक पैरों के काटने की समस्या होने लगती है और इन्हें पैरों के हिसाब से फिटिंग में थोड़ा समय लग जाता है।ऐसे में अगर आप नए जूतों से पैरों को बचाना चाहती हैं तो कुछ आसान हैक्स आजमा सकती हैं। ऐसा करने से जूतों से पैरों को कोई नुकसान भी नहीं होगा और आपके स्टाइल में भी चार चांद लग जाएंगे। आइए जानें पैरों को नए जूते से काटने से बचाने के लिए कुछ आसान टिप्स के बारे में। 

जूतों का सही साइज़ चुनें 

right size shows

आप जब भी जूते खरीदें उसका साइज चेक करके ही खरीदें। कई बार हम इस उम्मीद में छोटे साइज के जूते खरीद लेते हैं कि कुछ दिन बाद वो ढीले हो जाएंगे। लेकिन छोटे जूतों से पैरों के कटने का डर रहता है। 

इसे जरूर पढ़ें:साइज में फुटवियर हैं बड़े तो पहनते वक्त आजमाएं ये ट्रिक्स  

जूते पहनने से पहले पेट्रोलियम जेली लगाएं 

आप जूते के काटने को रोकने के लिए जूते पहनने से पहले पैरों के एड़ी वाले हिस्से में पेट्रोलियम जेली लगाएं और उसके ऊपर एक कॉटन रखकर ही जूते पहनें। इससे पैरों को कटने से रोका जा सकता है।

पैरों में टेलकम पाउडर लगाएं 

talcum powder on shoes

अक्सर नए जूतों से पैरों में ज्यादा नमी होती है जिससे पैर रगड़ खाकर कटने लगते हैं। इससे बचने के लिए आप अपनी एड़ी और पैर की उंगलियों के बीच टेलकम पाउडर या बेबी पाउडर डालें और उसके बाद जूते पहनें। ऐसा करने से पैर काटने से बच जाते हैं और पैरों में छाले होने का डर भी नहीं होता है।

 

मोजों के साथ ही जूते पहनें 

पैरों को जूतों से कटने से बचाने के लिए आप अपने जूतों के साथ मोज़े जरूर पहनें। गर्मियों में कॉटन के मोटे मोज़े आपके पैरों की सुरक्षा करने के साथ उन्हें जूतों से कटने से भी बचाते हैं।  वैसे जूतों की सुरक्षा के लिए भी मोज़े पहनने जरूरी होते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:घर पर जूतों को रखने के सही जगह कौन-कौन सी है, जानें इससे जुड़ी मान्‍यता

बैंड-एड्स या सर्जिकल टेप का इस्तेमाल 

banded on foot

पैरों को नए जूते के काटने से बचाने के लिए एड़ी वाले हिस्से में बैंड-एड्स या सर्जिकल टेप लगाएं। पैर के जिस हिस्से में जूते काटते हैं उस हिस्से में  बैंड-एड्स लगाकर ही जूते पहनें। ये पैरों को कटने से रोकने में मदद करता है और फफोले पड़ने से भी रोकता है। 

 

यहां बताए कुछ आसान हैक्स को आजमाकर आप पैरों को जूतों के काटने से तो बचा हो सकती हैं और नए जूते में स्टाइलिश भी नजर आ सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।