Rangoli Design for Diwali 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

दिवाली के त्यौहार पर लोग रंग, चावल और फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाते हैं। जिन लोगों की ड्राइंग अच्छी होती है, वह मिनटों में मुश्किल से मुश्किल रंगोली बना लेते हैं। लेकिन कुछ लोग होते हैं, जिनकी ड्राइंग बचपन से ही बहुत खराब होती है। ऐसे लोग दिवाली पर रंगोली बनाने का प्लान ही कैंसिल कर देते हैं।
लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसे रंगोली के डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है। साथ ही, आपकी रंगोली को देखकर हर कोई कहेगा- वाह! वाह! क्या बात है!
थाली और बोतल की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन

इस रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए आपको एक बड़ी थाली और छोटी बोतल की जरूरत पड़ेगी। थाली की मदद से आप घर के एक कॉर्नर पर गोले की आकृति बना सकते हैं। इसके बाद आप बोतल में रंग भरकर, उसकी ढक्कन में होल कर दें।
इस तरह आप तस्वीर में दिखाई दे रही छोटी-छोटी बिंदियों को बोतल की मदद से अपनी रंगोल पर बना सकते हैं। रंगोली पूरी होने के बाद आप इसपर दिए लगा कर सजा लें। (दिवाली पर घर को कैसे सजाएं)
इसे भी पढ़ें- दिवाली आने से पहले जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा फायदा
फूलों की रंगोली (Flower Rangoli)

यह रंगोली का डिजाइन भी आप बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको रंगों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस रंगली की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत जल्दी बन जाती है। फूलों की मदद से इसे बनाना काफी आसान है।
इस रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए भी आपको अलग-अलग आकार की बड़ी थाली चाहिए। थाली की मदद से आप जमीन पर पहले डिजाइन बना लें। डिजाइन बनाने के लिए आप चॉक या पेंसिल का प्रयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Diwali Thali Decoration: इस दिवाली पूजा की थाली को यूं सजाएं
चॉक या पेंसिल की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन

इस रंगोली के डिजाइन को देखकर आपको लग रहा होगा कि यह बनाना काफी मुश्किल होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि यह डिजाइन भी लोग काफी आसानी से बना लेते हैं। इसे बनाने के लिए आप चॉक या पेंसिल से पहले जमीन पर डिजाइन बनाएं। डिजाइन बनाने के लिए आप घर में मौजूद किसी भी गोल आकार की वस्तु का प्रयोग कर सकते हैं।
साथ ही, रंगोली में दिखाई दे रही, बिंदी के डिजाइन को आप, किसी भी बोतल में रंग भरकर बना सकते हैं। इसके लिए आपको बोतल की ढक्कन में छोटा होल करना होगा।
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।