
दिवाली पर आपको लगभग हर घर में मोर की रंगोली डिजाइन देखने को मिल जाएगी। मोर रंगोली बनाना लोगों को इसलिए पसंद है, क्योंकि यह दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान होती है। सिंपल मोर रंगोली डिजाइन बनाने के लिए लोग अपने घर में छोटे आकार का डिजाइन बनाते हैं। लेकिन कई लोग हैं, जो अपने घर के आंगन और द्वार पर बड़ा रंगोली डिजाइन बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी कोई बड़े आकार का रंगोली डिजाइन बनाना चाह रहे हैं, तो एक बार मोर की नई रंगोली डिजाइन पर नजर मार लें। अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है, तो आप इसे मात्र आधे घंटे में बना लेंगे।
दिवाली के दिन लोग अपने घर को दीपक की रोशनी से रोशन करना पसंद करते हैं। दिए के साथ-साथ इस दिन घर के आंगन में रंगोली बनाना भी शुभ माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए मोर रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं।

मोर रंगोली डिजाइन अगर घर के द्वार पर बनाना चाह रहे हैं, तो आपको बड़ा डिजाइन बनाना होगा। क्योंकि तभी यह सबको नजर आएगी। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बोतल की मदद लेनी होगी। क्योंकि तभी आप इसे आसानी से बना लेंगी। बोतल की मदद से रंग भरना भी आसान होता है। डिजाइन बनाने के लिए पहले चॉक से रेखाएं खीच लें, ताकी आपको रंग भरने में कोई परेशानी न हो। मोर डिजाइन पहले ही बना लेने से उसके ऊपर कलर भरना आसान हो जाता है

घर के आंगन को सजाने के लिए आप दिवाली पर मोर डिजाइन वाली रंगोली को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली के लिए आपको पहले मोर बनाना होगा। इसके बाद आपको आसपास पंख का डिजाइन बनाना है। इसे सुंदर बनाने के लिए आसपास फूल बनाएं। इसके बाद दीये लगाएं और इसे और ज्यादा अच्छा दिखाएं। इस तरह की रंगोली से आपका घर अच्छा नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें- Rangoli Design for Diwali 2024: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

(image credit- poonam patil instagram)
अगर आप ऐसी रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, जिसमें आपको ज्यादा रंग न भरना पड़े, तो आप इसे बना सकते हैं। अक्सर लोगों के पास अलग-अलग रंग तो होते हैं, लेकिन हर रंग की मात्रा कम होती है। ऐसे लोगों को यह रंगोली डिजाइन पसंद आएगा। इसे बनाने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें हर तरह के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर लोग रंगोली के लिए होली के रंगों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए जो रंग उनके पास बचे होते हैं उसी से छोटी रंगोली दिवाली पर बनाते हैं।

(image credit- Mansi Sharma sharma rangoli_insta)
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Kaveri's Rangoli_insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।