Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

बसंत पंचमी के दिन आप बिना शुभ मुहूर्त के कर सकती हैं ये 5 काम

विवाह, पूजन, हवन, गृह प्रवेश और अन्‍य कई शुभ काम आप बसंत पंचमी पर बिना किसी शुभ मुहूर्त के कर सकती हैं। इसके पीछे की वजह जानने के लिए पढ़ें आर्टिकल। 
Updated:- 2023-01-17, 18:48 IST
image

26 जनवरी 2023 के दिन बसंत पंचमी का त्‍यौहार है। यह दिन हिंदू धर्म मानने वालों के लिए विशेष होता है। इस दिन से एक नई ऋतु का आगमन तो होता ही है, साथ ही बहुत सारे शुभ काम भी किए जा सकता हैं। 

आपको बता दें कि जिस कार्य को करने के लिए आप कोई शुभ मुहूर्त या फिर अच्‍छा अवसर तलाश रही होती हैं, वह सभी काम आप बसंत पंचमी के दिन कर सकती हैं। 

इस विषय पर पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य विनोद सोनी जी बताते हैं, 'आप इसलिए कोई भी मांगलिक कार्य कर सकती हैं, क्‍योंकि यह दिन दोष रहित होता है और इस दिन अमृत सिद्धियोग होता है। इसलिए आप बसंत पंचमी के दिन कोई भी शुभ काम कर सकती हैं। ' 

इसे जरूर पढ़ें- Basant Panchami 2023: परीक्षा में सफलता के लिए बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय

do these  things on basant panchami shubh muhurat

विवाह

बसंत पंचमी के दिन विवाह करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के शुभ मुहूर्त की जरूरत नहीं है। इस दिन आप कभी भी विवाह कर सकते हैं। आमतौर पर विवाह के लिए तिथि और शुभ मुहूर्त निकाला जाता है, मगर बसंत पंचमी का पूरा दिन ही शुभ होता है। केवल विवाह ही नहीं आप विवाह से जुड़ा कोई दूसरा काम भी इस दिन करा सकती हैं। 

भवन निर्माण

भवन निर्माण का काम हो या फिर भूमि पूजन, बसंत पंचमी के दिन आप सभी कुछ करा सकती हैं। अगर आपको अपने घर को रेनोवेट कराना है या फिर नया घर खरीदना है, तो वह काम भी आप इस पर्व पर करा सकती हैं। इस दिन खरीदा गया नया घर आपको खूब फलता है। 

इसे जरूर पढ़ें- Basant Panchami 2023: इस दिन राशि अनुसार करें ये काम, खुलेंगे समृद्धि के द्वार

auspicious work on basant panchami

गृह प्रवेश 

नए घर में प्रवेश करने से पूर्व भी पूजा कराई जाती है। इस पूजा के लिए विशेष दिन और मुहूर्त निकाला जाता है, मगर बसंत पंचमी के दिन आप पूरे दिन में किसी भी वक्‍त नए घर में गृह प्रवेश कर सकती हैं। आपको बता दें कि गृह प्रवेश के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे शुभ होता है। 

हवन 

हवन, मुंडन संस्‍कार और अन्नप्राशन संस्कार का काम भी बसंत पंचमी के दिन किया जा सकता है। यह दिन बहुत ही शुभ होता है। अगर आप बस यूंही घर में पूजा कराना चाहती हैं, तो भी आप बसंत पंचमी के दिन यह काम करा सकती हैं। 

नए काम की शुरुआत 

किसी नए काम की शुरुआत, निवेश या फिर नौकरी की शुरुआत के लिए भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस आप नई दुकान आदि की शुरुआत भी की जा सकती है। इतना ही नहीं, कार्य हेतु आप किसी स्‍थान पर यात्रा करना चाहती हैं तो यह दिन आपके लिए शुभ होगा। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।