Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

Basant Panchami 2023: इस दिन राशि अनुसार करें ये काम, खुलेंगे समृद्धि के द्वार

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन यदि आप राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमाएंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।   
Updated:- 2023-01-23, 12:42 IST
image

भारत त्योहारों का देश है और हम सभी इन्हीं पर्व के माध्यम से पर्यावरण की भव्यता का जश्न मनाते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक है बसंत पंचमी का पर्व। पूरे उत्तर भारत में बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के रूप में मनाया जाता है और यह पर्व हर साल जनवरी या फरवरी के महीने में होता हो।

इस पर्व को लोग फसल के पकने के पर्व के रूप में मनाते हैं और इस दिन पीले कपड़े पहनकर माता सरस्वती का पूजन करने का विधान है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ  की धूम होने लगती है और इस पर्व के ठीक 40 दिन के बाद होली का पर्व होता है।

इस दिन लोग माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। इस दिन माता को पीले फूल चढ़ाने के साथ पीली चीजों का भोग भी लगाया जाता है। इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष काम करेंगे तो आपके घर में सदैव सुख समृद्दि बनी रहेगी। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें उन उपायों के बारे में। 

मेष राशि

aries zodiac remedies on basant panchami

इस दिन यदि आप सरस्वती माता का पूजनकरते समय सरस्वती कवच का पाठ करेंगे तो आपको माता शारदा का आशीष मिलेगा। इस दिन माता का पूजन करते समय उन्हें पीले चावल का भोग लगाएं। 

वृषभ राशि

सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा को सफेद चंदन और सफेद फूल अर्पित करें। इससे आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इस उपाय से आप मनचाही सफलता पाने में सफल होंगे। जिससे आप अपने रोजगार के क्षेत्र में भी मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

मिथुन राशि 

बसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान देवी सरस्वती के चरणों में एक कलम चढ़ाएं और सद्बुद्धि का आशीष लें। इस उपाय से आपको जीवन में सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि 

cancer zodiac remedies on basant panchami

आपकी राशि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा को माना जाता है। आप बसंत पंचमी के दिन यदि माता सरस्वती को पीले फूल चढ़ाएंगी तो आपको लाभ अवश्य होगा। आपको इस दिन भोग में खीर में केसर मिलाकर अर्पित करना चाहिए।  

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। बसंत पंचमी के दिन आप लोग विधिपूर्वक मां शारदा की पूजा करें और गायत्री मंत्र का जाप करें तो आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ धन लाभ के योग बनेंगे। 

कन्या राशि

बसंत पंचमी के दिन इस राशि के जातक यदि गरीब बच्चों को किताबें, पेंसिल और स्कूल की अन्य सामग्री दान में देंगे तो उन्हें अवश्य लाभ मिलेगा। आप गरीबों को उनकी जरूरत की चीजों का दान भी करें। 

तुला राशि

आपका स्वामी ग्रह शुक्र है इसलिए यदि आप बसंत पंचमी के दिन सफ़ेद चीजों का भोग माता को लगाएंगी तो आपको विशेष फलों की प्राप्ति होगी आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इस दिन आप गरीबों को सफ़ेद कपड़ों का भी दान करें। 

इसे जरूर पढ़ें: Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी के शुभ मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

वृश्चिक राशि

scorpio zodiac remedies on basant panchami

सरस्वती पूजा के दिन आप माता सरस्वती को लाल पीली चुनरी चढ़ाएं और लाल चीजों का दान करें आपके सभी कार्यों की पूर्ति होगी।

धनु राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना जाता है। इसलिए यदि आप इस दिन पीली चीजों का दान करेंगी और पीली चीजों का ही भोग लगाएं तो माता सरस्वती आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगी। माता को आप बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं। 

 

मकर राशि

आप बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता को पीले चावल चढ़ाएं और भोग में पीली चीजें बनाकर गरीबों को दान करें तो आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। 

कुंभ राशि

इस राशि के जातक बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के बाद सफेद वस्त्रों का दान करें तो उन्हें विद्या का आशीष मिलेगा और माता की कृपा सदैव बनी रहेगी।  

मीन राशि

pisceas zodiac remedies on basant panchami

देवी सरस्वती को इस दिन बेसन का हलवा अर्पित करें और पीली चीजों का भोग लगाएं आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। 

 

यदि आप बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार काम करेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।