Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में म‍िलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक

Living Room And Open Balcony Decoration Tips: आजकल छोटे-छोटे फ्लैट्स में सबसे बड़ी समस्या होती है क‍ि उनके पास जगह की कमी होती है। ऐसे में वे गार्डन नहीं बना पाते हैं। इसल‍िए उनके ल‍िए बालकनी ही उनका गार्डन होता है। वहीं वो अपने ल‍िव‍िंग रूम को भी काफी खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ताे अगर आप अपने ल‍िव‍िंग रूम को अटैच करना चाहती हैं तो हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-13, 16:13 IST
Living Room And Open Balcony Decoration Tips

Living Room Aur Balcony Ko Kaise Attach Kare: आजकल हर कोई चाहता है कि उसके घर की खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। इसके लिए लोग खूब सारे पेड़ पौधे लगाते हैं। इससे घर की सुंदरता 4 गुना ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि, आज के समय में लोगों के पास उतना स्पेस नहीं होता है कि वो घर पर गार्डन बना सकें। ऐसे में लोग बालकनी को ही गार्डन बना लेते हैं। इसके अलावा लिविंग रूम और बेडरूम को भी खूब सुंदर तरीके से सजा देती हैं।

जब भी मेहमान आते हैं, तो उन्हें लिविंग रूम में ही बैठाया जाता है। ऐसे में अगर आप Living Room और ओपन बालकनी को अटैच करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आपके घर को लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक मिलेगा। खास बात तो ये है कि आपको कोई तोड़फोड़ कराने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं-

balcony and living room attached

एक जैसा रखें फ्लोरिंग

सबसे पहले Living Room और बालकनी की फ्लोरिंग पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में कोशिश करें कि दोनों जगह का लुक एकदम मिलता-जुलता हो। बालकनी में आप आर्टिफिशियल ग्रास या वुडेन जैसी टाइल्स लगवा सकती हैं। वुडेन टाइल्स आप लिविंग रूम में भी लगवा सकती हैं। जब दोनों जगह की फ्लोरिंग एक जैसी दिखेगी, तो पूरा स्पेस बड़ा और अटैच लगेगा।

यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5-स्टार होटल जैसा म‍िलेगा लुक

पर्दों पर दें ध्यान

अगर आप लिविंग रूम में हैवी पर्दे लगवाती हैं तो उसकी जगह हल्के और पतले पर्दे लगाएं। इन्हें ऊपर से नीचे तक पूरा लगाएं। इससे बाहर की रोशनी भी अंदर की तरफ आएगी। ऐसे में आपकी बालकनी और लिविंग रूम एकदम अटैच लगेंगे।

balcony and living room attached (3)

यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

पौधों से बनाएं नेचुरल कनेक्शन

घर में हरियाली लाना बहुत अच्छा आइडिया होता है। इससे खूबसूरती भी चार गुना ज्यादा निखरकर सामने आती है। इसलिए बालकनी में बड़े पौधे रखें। वहीं, लिविंग रूम में इंडोर प्लांट्स लगाएं। जब दोनों जगहों पर पौधे दिखेंगे, तो पूरा माहौल एक जैसा लगेगा। ऐसे में लिविंग ररूम और बालकनी अलग नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ें- Living Room की खिड़की के पास बनवाएं ये Bay Window Seating, कम जगह में म‍िलेगा सोफे जैसा कंफर्ट

रंगों का कोऑर्डिनेशन जबरदस्त रखें

आपको बता दें कि घर की खूबसूरती बढ़ाने में कलर्स का बहुत बड़ा रोल होता है। ऐसे में लिविंग रूम और बालकनी में एक जैसे या मिलते-जुलते कलर ही रखें। कुशन हो, गमला हो या कोई डेकोरेशन, सबमें आप एक जैसा कलर यूज सकती हैं। इससे दोनों जगह एक जैसा लुक मिलेगा।

balcony and living room attached (2)

हैवी फर्नीचर इग्नोर करें

बालकनी के पास आप कभी भी हैवी और बहुत बड़ा सोफा न रखें। इसकी जगह लाइट वेट फर्नीचर ही रखें। अगर आपके पास बजट है तो आप छोटा झूला भी लगवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करने होंगे ये 5 आसान स्टेप्स

लाइटिंग से बदलें पूरा लुक

आप बालकनी और लिविंग रूम में लाइटिंग भी कर सकती हैं। जब आप शाम के समय लाइट ऑन करेंगी तो माहौल एकदम खुशनुमा बन जाएगा। इसके लिए आप लाइट येलो लाइट या फेयरी लाइट्स लगा सकती हैं। इससे रात में आपका लिविंग रूम और बालकनी बहुत ही सुंदर लगेगा।

ये ट‍िप्‍स आएंगे काम

  • साफ सफाई रखें
  • इंडोर आउटडोर प्‍लांट्स रखें
  • छोटे-छोटे शोपीस भी रख सकती हैं

तो अगर आपको घर को खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादा खर्च या मेहनत नहीं करना है तो आप ऊपर बताए गए टिप्स फॉलो कर सकती हैं। इससे आपके लिविंग रूम और बालकनी को लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।