शादी करने का था प्लान फिर क्यों अलग हुए दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद, जानें लव स्टोरी से लेकर ब्रेकअप तक की कहानी

टीवी के सबसे क्यूट कपल में से एक दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद का ब्रेकअप हो चुका है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।
Updated:- 2022-03-09, 15:22 IST
image

टीवी की दुनिया के क्यूट कपल वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर दुनिया के सामने अपना प्यार जाहिर करते हुए देखा जा चुका है और यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी है। लेकिन आपको बता दें कि अब दोनों के बीच के प्यार का रिश्ता खत्म हो चुका है। दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली है। ऐसे में आज हम आपको दिव्या और वरुण सूद की लव स्टोरी से लेकर ब्रेकअप तक की कहानी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

breakup

दिव्या ने अपने ब्रेकअप की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर करके दी है। अपनी फोटो के साथ दिव्या ने पोस्ट में लिखा कि लाइफ एक सर्कस है! बस हर किसी को खुश रखने की कोशिश करते रहें, कुछ भी सच होने की उम्मीद न करें, लेकिन क्या होता है जब सेल्फ लव कम होने लगता है? नहीं, मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रही हूं.. मुझे लगता है कि अब बस हो गया .. और यह ठीक है .. मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं। मैं ऑफिशियली इस बात को बताना चाहती हूं कि मैं आज जो भी हूं वह अपने दम पर हूं और मैं जिस तरह से जीना चाहती हूं उसे जीने के लिए अपना समय लेना चाहती हूं!

नहीं, किसी तरह का निर्णय लेने के लिए हमेशा बड़े बयान, बहाने और कारण देना जरूरी नहीं होता है। इस रिश्ते से बाहर निकलना सिर्फ मेरी पसंद है। मैं वरुण के साथ बिताए हुए हर पल और प्यार को बेहद खास मानती हूं। वह एक अच्छा लड़का है! वह हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त रहेगा। कृपया मेरे निर्णय का सम्मान करें।

'एस ऑफ स्पेस' शो में हुई दोनों की मुलाकात

varun sood and divya

आपका बता दें कि दिव्या अग्रवाल वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले प्रियांक शर्मा को डेट कर चुकी हैं। प्रियांक और दिव्या की मुलाकात 'स्पिल्टिसविला' शो में हुई थी और कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद दिव्या ने एमटीवी के शो 'एस ऑफ स्पेस में भाग लिया जहां वरूण सूद भी कंटेस्टेंट बनकर आए थे।

इसी शो के दौरान वरुण को दिव्या से प्यार हो गया था और उन्होनें नेशनल टेलीविजन पर दिव्या को प्रपोज कर दिया था। हालांकि, दिव्या का पहले ब्रेकअप हो चुका था इसलिए उन्हें लग रहा था कि शायद कहीं वरुण ने यह सब पब्लिसिटी के लिए तो नहीं किया। यही सोच दिव्या ने मजाक में वरुण को कहा भी था कि अगर तुमने यह सब पब्लिसिटी के लिए किया है तो मेरे पापा तुम पर केस कर देंगे। 

सात जन्मों के साथी बनना चाहते थे दिव्या और वरुण 

divya and varun

रिलेशनशिप में आने के बाद दोनों ने एक साथ काफी काम किया। साल 2019 में दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वक्त-वक्त पर दोनों अपनी क्यूट-क्यूट फोटोज भी पोस्ट किया करते थे। हर कोई उनकी फोटो देख यही कहता था कि यह कपल मेड फॉर इच अदर है।

इसके साथ ही दिव्या ने बिग बॉस ओटीटी में जाने से पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि हम अपना खुद का एक घर खरीदना चाहते हैं जिसके लिए हम मेहनत कर रहे हैं। वरुण इसके लिए बेहद मेहनत कर रहे हैं और पैसा कमा रहे हैं और अब मेरी बारी है मैं भी इसमें उनकी मदद करना चाहती हूं। हम दोनों की बस यह ख्वाहिश है कि हमारा एक छोटा सा सपनों का घर हो। हम शादी से पहले सबकुछ सेट करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि हम अगले साल तक सब कुछ ठीक कर देंगे। दिव्या की इन बातों से यह तो साफ होता है कि दोनों ने शादी का प्लान बना लिया था। लेकिन कुछ समय में ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने अलग होने का सोचा? इस बात का अभी तक किसी को नहीं पता चला है।

इसे भी पढ़ें: 'बॉस लेडी' दिव्‍या अग्रवाल ने जीती ट्रॉफी, घर ले गईं इतनी बड़ी रकम

मधुरिमा रॉय से जोड़ा जा रहा है वरुण का नाम

बता दें कि इस ब्रेकअप का कारण लोग मधुरिमा रॉय को मान रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुधरिमा रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वरुण सूद के साथ हुक्का पीती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद से ही लोग मुधरिमा का नाम वरुण सूद के साथ जोड़ रहे हैं और उनपर इस ब्रेकअप का इल्जाम लगा रहे हैं। हालांकि, कुछ समय बाद इस वीडियो पर दिव्या अग्रवाल ने ट्विटर के जरिए एक स्टेटमेंट दी जिसमें एक्ट्रेस ने कहा 'वरुण के कैरेक्टर के बारे में कुछ न बोलें और आपको बता दूं कि कैरेक्टर की वजह से सारे रिश्ते नहीं टूटते हैं। वह लॉयल इंसान हैं। यह मेरा खुद का फैसला है कि मैं अकेले रहना चाहती हूं.. किसी को कुछ भी कहने का हक नहीं है। ऐसे फैसले लेने के लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है।'

इसे भी पढ़ें: टेलीविजन जगत के इन सबसे फेमस Love Triangles ने तोड़ा सबका दिल

फैंस हो रहे दुखी

divya agarwal and varun

दोनों के ब्रेकअप (2021 में ये सेलेब्स हो गए अलग) की खबर सुनने के बाद फैंस काफी दुखी हो रहे हैं। लोग दिव्या अग्रवाल के पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही दिव्या के कई करीबी दोस्त और अन्य लोग उनसे इस ब्रेकअप का कारण पूछ रहे हैं। हालांकि, इस बात पर अभी तक वरुण सूद की तरह से कोई रिएक्शन नहीं आया है और न ही उन्होनें कोई स्टेटमेंट दी है। 

 

इसी तरह के लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram.Com

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।