जैसे टेलीविजन में दिखाया जाता है यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सब कुछ असल जिंदगी से ही संबंधित होता है। आपने लव ट्रायंगल पर कई टेलीविजन शो तो जरूर देखे होंगे और लव ट्रायंगल का नाम सुनते ही दिमाग में दो प्यार करने वालों के बीच तीसरे व्यक्ति की तस्वीर नजर आने लगती है। ऐसे में आज हम आपको टेलीविजन जगत के सबसे फेमस लव ट्रांयगल के बारे में बताएंगे जिनकी खबर सुन कई लोगों का दिल टूटा था और बता दें कि इस लिस्ट में काफी नामी जामी एक्ट्रेसेस शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
नारायणी शास्त्री-गौरव चोपड़ा-मौनी रॉय
गौरव चोपड़ा टीवी दुनिया के जाने माने सेलेब्स में से एक रह चुके हैं। टेलीविजन में उन्होनें खूब काम किया है और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। टेलीविजन इंडस्ट्री में कुछ समय काम करने के बाद वह नारायणी शास्त्री से प्यार करने लगे थे और दोनों एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन, कुछ समय बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि, कहा जाता है कि दोनों के अलग होने का कारण कोई और नहीं बल्कि मौनी रॉय थीं।
हुआ कुछ यूं था कि गौरव जरा नचके दिखा जा के दौरान मौनी से मिले थे और इसी के बाद दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और नारायणी को उनकी यह नजदीकियां खटकने लगी थीं। लेकिन, दोनों ब्रेकअप के बाद भी एक-दूसरे के करीबी दोस्त थे, यह बात मौनी रॉय को बिल्कुल पसंद नहीं थी। बता दें कि इसके बाद मौनी रॉय का दिल मोहित रैना पर आ गया था।
करण पटेल-अंकिता भार्गव-काम्या पंजाबी
क्या आप जानते हैं कि करण पटेल और काम्या पंजाबी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि, दोनों ने कुछ सालों के बाद अपनी राहें जुदा कर ली थीं और ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही करण पटेल की शादी की खबरें मीडिया में आग की तरह फैल गई थीं। करण पटेल ने अकिंता भार्गव से शादी रचाने का फैसला किया , जिसे सुन सभी लोग हैरान रह गए थे। हालांकि, ऐसा कहा जाता था कि करण और काम्या के ब्रेकअप का कारण अंकिता हैं और अंकिता के कारण ही करण ने काम्या से ब्रेकअप किया।
जेनिफर विंगेट-करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु
दिल मिल गए से घर-घर और खासतौर पर लड़कियों में अपनी पहचान बनाने वाले करण सिंह ग्रोवर ने पहली शादी श्रद्धा निगम से की थी। लेकिन, करण झलक दिखला जा 3 के कोरियोग्राफर निकोल अल्वारेस के करीब आने लगे थे और एक बार श्रद्धा निगम ने करण को निकोल अल्वारेस के साथ रंगे हाथों पकड़ा था और इसके बाद श्रद्धा निगम ने करण सिंह ग्रोवर के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद निकोल अल्वारेस और करण सिंह भी अलग हो गए थे और इसके कुछ समय बाद ही करण सिंह ग्रोवर ने अपनी को-स्टार जेनिफर विगेंट के साथ 2012 साल शादी रचा ली थी।
लेकिन, करीब कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी और दो साल दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी के टूटने का कारण बिपाशा बसु को माना जाता है, क्योंकि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने एक साथ साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में काम किया था। जिसके बाद से दोनों के एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे और इस बात पर मुहर तब लगी जब जेनिफर के साथ तलाक के दो साल बाद करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा से शादी रचाई थी।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के 8 सबसे चर्चित Love Triangles, पार्टनर होते हुए भी इन हीरो-हिरोइन का आया दूसरों पर दिल
सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे-कृति सैनन
यह कहना गलत नहीं होगा कि सुशांत और अंकिता लोखंडे टेलीविजन जगत के सबसे क्यूट कपल में से एक थे। दोनों ने जीटीवी के सबसे फेमस सीरियल पवित्र रिश्ता में एक साथ काम किया था और इसी सीरियल के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हुआ बिल्कुल इसके विपरीत। बता दें कि सुंशात की पहली फिल्म के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था और इस ब्रेकअप का कारण कृति सैनन को माना जाता है क्योंकि इस फिल्म के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे।
इसे भी पढ़ें: इन 10 तस्वीरों में झलक रहा है सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे का गहरा प्यार
विवियन डीसेना-वाहबिज दोराबजी-विपुल रॉय
करीब कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी ने साल 2013 में शादी की थी। लेकिन, शादी के करीब 4 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। दोनों के अलग होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन, उस समय ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि दोनों के अलग होने का कारण और कुछ नहीं बल्कि तीसरे इंसान का इस रिश्ते के बीच दखल देना था।
बता दें कि उस समय ऐसी खबरें मीडिया में फैल रही थी कि वाहबिज दोराबजी विपुल रॉय एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसके कारण विवियन ने वाहबिज दोराबजी से अलग होने का फैसला किया। हालांकि, वाहबिज दोराबजी और विवियन के साथ अपने रिश्ता टूटने पर किसी तीसरे इंसान के शामिल होने से इंकार किया और उन्होंने इस बात पर ट्वीट करके लिखा "विव और मेरे बीच कोई तीसरा व्यक्ति शामिल नहीं है।"
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।