Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

सिर्फ खाने में ही नहीं नमक का कुछ इस तरह से करें इस्तेमाल

आज हम आपको  बताएंगे कि आप कैसे नमक का सिर्फ खाने में ही नहीं कई अन्य तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में। 
Updated:- 2022-01-10, 12:20 IST
image

अगर हमारे खाने में नमक न हो तो हमारा खाना बेस्वाद हो जाता है। साथ ही नमक हमारे खाने का बेहद ही अहम हिस्सा है। इसके साथ ही अक्सर हम सभी नमक का इस्तेमाल सिर्फ कुकिंग के लिए करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, आज हम आपको नमक का इस्तेामल करने के कई अन्य तरीके बताएंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

कार्पेट से वाइन स्टेन हटाएं

wine stain removing tips

कार्पेट से रेड वाइन के दाग हटाना बेहद ही मुश्किल काम है। साथ ही ये दाग जल्दी हटते भी नहीं है और इसके अलावा अगर आपने उसी टाइम वाइन के दाग को साफ नहीं किया तो वह दाग सॉलिड हो जाते हैं। लेकिन अब आप नमक की मदद से वाइन के दाग आसानी से हटा सकती हैं। कार्पेट से वाइन के दाग हटाने के लिए सबसे पहले उस पर व्हाइट वाइन डालें। फिर दाग वाली जगह पर ठंडा पानी डालकर उसे स्पंज से साफ करें। इसके बाद आखिर में उसके ऊपर नमक डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद दाग के निशान को साफ करें और आप पाएंगे कि वाइन का दाग हट चुका है।

कटिंग बोर्ड को सेनिटाइज करें

cutting board cleaning tips

हम सभी कटिंग बोर्ड पर सब्जी काटते हैं और कई बार चाकू से कटिंग बोर्ड पर निशान और छेद बन जाते हैं। साथ ही इससे कटिंग बोर्ड पर कई तरह के बैक्टीरिया हो जाते हैं। अगर आप कटिंग बोर्ड को नॉर्मल तरीके से धोते हैं तो इससे बैक्टीरिया दूर नहीं होते हैं। लेकिन अगली बार प्लास्टिक कटिंग बोर्ड को साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल करें।

इसके लिए नमक का स्क्रब बनाएं। कटिंग बोर्ड को सेनिटाइन करने के लिए इस पर ब्लीज और नमक डालें और इसे किसी टाइट बर्श से साफ कर लें। ब्रश से अच्छे से साफ करने के बाद बोर्ड को गर्म पानी से धो लें। अगर आप लकड़ी का बोर्ड का इस्तेमाल करती हैं तो इसे सेनिटाइज करने के लिए नमक के साथ नींबू मिलाकर से इसे साफ करें। 

इसे भी पढ़ें: किचन में ये 5 तरह के नमक इस्तेमाल कर सकती हैं आप

 


नेचुरल माउथवॉश के रूप में उपयोग करें

how to make mouthwash from salt

आप नमक को नेचुरल माउथवॉश के रूप में उपयोग कर सकती हैं। हम सभी बाजार से माउथवॉश खरीदते हैं जिनमें कई केमिकल और आर्टिफिशलय चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब आपको बाजार से माउथवॉश खरीदने की जरूरत नहीं है। आप नमक से माउथवॉश बना सकती हैं।

इसके लिए आपको  आधा कप पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच बेकिंग सोडा को अच्छे से मिला लें। अब इसके बाद इससे आप  माउथवॉश कर सकती हैं। बता दें कि नमक में इफेल्मेंट्री गुण होते हैं , जिससे मुंह में गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'रबिंग अल्कोहल' का इन 9 बेहतरीन तरीकों से कर सकते हैं उपयोग

DIY फेस स्क्रब बनाएं

face scrub

फेस को क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हम फेस स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में मंहगे-मंहगे फेस मास्क मिलते हैं। जिसे हर बार खरीदना मुमकिन नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको नमक से फेस स्क्रब बनाना सीखाएंगे। हैरान न हो, यह सच है।

फेस स्क्रब बनाने के लिए जैतून का तेल चाहिए होगा। 1/4 कप नमक और ½ कप जैतून के तेल का उपयोग करके एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को धीरे से अपनी त्वचा पर राउंड मोशन में लगाएं। इसे करीब 5 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।

मॉइस्चराइजिंग जैतून का तेल और एक्सफ़ोलीएटिंग नमक आपके चेहरे, हाथों और यहां तक कि होंठों को नरम और तरोताजा महसूस कराएगा। बस इन 10 एक्सफोलिएटिंग आदतों से बचना सुनिश्चित करें जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।