ग्लिसरीन से इन कामों को बनाया जा सकता है आसान

महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें से ग्लिसरीन एक है। क्योंकि एक ग्लिसरीन का महिलाएं कई तरह से उपयोग कर सकती हैं जैसे- क्लींजर के रूप में, मॉइस्चराइजर के रूप में या फिर टोनर के रूप में आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि आप ग्लिसरीन से न सिर्फ अपनी खूबसूरती को निखारने का काम करते हैं बल्कि आप घर के कई कामों को आसान बना सकते हैं, कैसे आइए जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 27 Jul 2022, 19:07 IST

घाव भरने के लिए करें इस्तेमाल

Create Image :

आप ग्लिसरीन से न सिर्फ रूखी त्वचा को दूर कर सकती हैं बल्कि आप इसका इस्तेमाल अपने घाव पर लगाकर इंफेक्शन को कम कर सकती हैं। हालांकि, इससे आपको थोड़ी जलन महसूस हो सकती हैं, लेकिन यकीनन आपका घाव जल्दी ठीक हो जाएगा। 

शीशे को साफ करने के लिए आएगी काम

Create Image :

आप ग्लिसरीन से अपने घर के गंदे शीशे साफ कर सकती हैं। क्योंकि एक सिंपल पॉलीऑल कंपाउंड है, जिससे गंदगी आसानी से साफ हो जाती है। आपको इसके लिए पानी और डिटर्जेंट लें। फिर इसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन डालें और इस्तेमाल करें।  

इसे ज़रूर पढ़ें- कपड़ों को महकाने के अलावा इत्तर का इन डिफरेंट तरीकों से किया जा सकता है इस्तेमाल

पेंटिंग कलर में करें इस्तेमाल

Create Image :

अगर आप पेंटिंग करने के शौकीन हैं तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल पेंटिंग कलर में कर सकती हैं। क्योंकि कहा जाता है कि इससे न सिर्फ कलर अच्छा आएगा बल्कि आपकी पेंटिंग का कलर लंबे समय तक बरकरार रहेगा। 

फर्नीचर को करें पॉलिश

Create Image :

आपको ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है कि आप अपने फर्नीचर को साफ करने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस ग्लिसरीन की शीशी से रूई में ग्लिसरीन लेना है और फर्नीचर को साफ करना है। ऐसा करने से आपका फर्नीचर बिल्कुल साफ हो जाएगा।  

जले हुए बर्तन करें साफ

Create Image :

अगर आपके बर्तन जल गए हैं, तो आप इसे ग्लिसरीन की मदद से साफ कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको एक बाउल में बर्तन धोने वाला लिक्विड और ग्लिसरीन डालना होगा और इस्तेमाल करना होगा। आप चिकनाई हटाने के लिए गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

केक सॉफ्ट बनाने के लिए करें इस्तेमाल  

Create Image :

अगर आप चाहती हैं कि आपका केक सॉफ्ट और अच्छा बने, तो आप केक के मिश्रण में थोड़ी-सी ग्लिसरीन मिला सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका केक सॉफ्ट बनेगा बल्कि आपके स्वाद में भी अच्छा हो जाएगा। (महंगे वुडेन फर्नीचर की देखभाल करने के टिप्स)

क्लींजर के रूप में करें इस्तेमाल

Create Image :

आपकी त्वचा को धूल और गंदगी से साफ रखने के लिए एक अच्छे क्लींजर की जरूरत होती है। ऐसे में ग्लिसरीन का इस्तेमाल आपके लिए बेस्ट होगा। इसके लिए इसे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं।

ड्राई लिप्स को बनाएं सॉफ्ट

Create Image :

अगर आपके लिप्स गर्मियों में ड्राई हो जाते हैं, तो आप ग्लिसरीन की मदद से अपने लिप्स को सॉफ्ट बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस आपको ग्लिसरीन को वैसलीन में मिला होगा और फिर इस्तेमाल करना होगा। आप इसका इस्तेमाल लगभग हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।  

इसे ज़रूर पढ़ें- डिटर्जेंट का इस्तेमाल सिर्फ कपड़े साफ करने में नहीं बल्कि इन कामों में भी कर सकते हैं

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Shutterstock)