herzindagi
white aak plant

Aak Flower: एक या दो नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं आक के फूल, जानें इसके बारे में

आक के फूल के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा और शायद शिव मंदिरों में शिवलिंग के ऊपर चढ़े हुए भी देखा होगा। आक के फूल को मदार के नाम से भी जाना जाता है, जो कि भगवान शिव को बेहद प्रिय है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-29, 19:19 IST

Madar Flower: आक का फूल जिसे मदार पुष्प के नाम से जाना जाता है। यह फूल भगवान शिव को बहुत पसंद है। सावन के महीने और शिव विशेष दिन और तिथी जैसे सोमवार, प्रदोष और त्रयोदशी में भगवान शिव को इसके फूल और पत्ते जरूर चढ़ाएं। आक का फूल तीन तरह का होता है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। आकड़े के पुष्प को भगवान शिव के प्रिय पांच फूलों में से एक कहा गया है। शिव जी के पांच पुष्पों में आक, कनेर, मदार, शमी और धतूरा का फूल आता है। यदि आपके पास ये फूल उपलब्ध हैं, तो भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं। बात जब शिव जी के प्रिय फूलों की हो रही है तो क्यों न हम आज आक या मदार के पुष्प के बारे में जानें। 

तीन तरह के होते हैं मदार के फूल

aak flower scientific name

मदार के फूल तीन अलग अलग रंग और बनावट में आते हैं, जिसमें पहला है सफेद, दूसरा पर्पल और तीसरा पर्पल और बैंगनी रंग। स्टार के आकार के इन फूलों में बैंगनी रंग की चित्तियां होती हैं, जो फूल की खूबसूरती को बढ़ाती है। इस फूल का न सिर्फ धार्मिक महत्व है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी है। यह फूल कहीं भी बेहद आसानी से उग जाता है और ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। 

आक के पेड़ में है गणेश जी का वास

types of aak plant

आम बोलचाल की भाषा में इस फूल को आकड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल भगवान शिव को बहुत प्रिय है। बता दे कि हिंदू धर्म में जिस प्रकार केले के पेड़ (केले के पेड़ का धार्मिक महत्व) में भगवान विष्णु का वास होता है, बेल में भगवान शिव और आंवले में माता लक्ष्मी का वास होता है वैसे ही इस मदार के पेड़ में भगवान गणेश का वास माना गया है। बहुत से आकड़े के पेड़ जिसकी नियमित पूजा होती है उसमें गणेश जी के आकार का जड़ भी निकलता है। इसलिए इस पेड़ में गणपति जी का वास माना जाता है। गणपति जी के वास होने के कारण ही शायद मदार का पत्ता और फूल शिव जी को बहुत प्रिय है।

घर में लगाना है बेहद शुभ

lord shiva favourite flower aak

इन तीनों रंगों में से किसी भी रंग के आकड़े के फूल के पेड़ को घर में लगाना बहुत शुभ माना गया है। घर पर इस आकड़े या मदार के पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। शुभ दिन और मुहूर्त देखकर आप इस पेड़ को अपने घर में लगाएं।

इसे भी पढ़ें - शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पंच पुष्प, जल्द होंगे प्रसन्न

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।