Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

Dhanteras 2023: खरीदने जा रही हैं गोल्ड ज्वेलरी तो एक्सपर्ट से जानिए ये टिप्स

सोना पहनने और खरीदने का शौक कई लोगों को होता है। जल्द ही धनतेरस का पर्व आने वाला है अगर आप सोना खरीदने से पहले इन जरूरी बातों को ध्यान रखेंगी तो आपके साथ धोखाधड़ी नहीं होगी।  
Updated:- 2023-09-15, 12:47 IST
image

कई लोग सोने की ज्वेलरी खरीदना पसंद करते हैं और सोने की क्‍वालिटी पर ध्यान दिए बिना ही खरीद लेते हैं। इससे उन्हें बाद में परेशानी का सामना भी करना पड़ जाता है। कई ज्‍वैलर्स मनमानी कीमतें लगाकर खरीदारों को बेवकूफ भी बना देते हैं, लेकिन हमारे एक्सपर्ट अंकित गाला( एमडी, अंतरा ज्वेलरी) ने यह बताया है कि आपको गोल्ड ज्वेलरी खरीदते समय क्या ध्यान रखना होगा।

सोने की ज्वेलरी की शुद्धता

dhanteras  expert tips you must consider before buying gold jewellery

भारत में सोने के आभूषण विभिन्न शुद्धता में आते हैं, मुख्य रूप से 22K और 24K में होते हैं। इनका चयन आपको बुद्धिमानी से करना चाहिए। एक्सपर्ट अंकित गाला के अनुसार, 22K ड्यूरेबिलिटी को प्रदान करता है तो वहीं, 24K असाधारण रूप से शुद्धता को दर्शाता है। आपको वह ही शुद्धता चुननी चाहिए जो आपकी जीवनशैली के अनुकूल हो। इसके अलावा हॉलमार्क पर भरोसा करें और अपना बजट पहले से निर्धारित करें। एक स्पष्ट बजट के साथ, आप ऐसे डिजाइन की तलाश कर सकती हैं जो आपके वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप हों।

इसे जरूर पढ़ें- क्या 18 कैरट सोना है 22 कैरट से बेहतर? खरीदारी से पहले जान लें कितना खरा है आपका सोना

डायमंड के ज्वेलरी लेते समय यह ध्यान रखें

डायमंड सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करके ही डायमंड के ज्वेलरी खरीदें। हीरों की कट, स्पष्टता, रंग और कैरेट वजन के बारे में इस सर्टिफिकेशन में पूरी जानकारी होती है, इसलिए यह जानकारी आपको पहले से पता होनी चाहिए।

इसके अलावा सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है, इसलिए बाजार पर भी नजर रखें। मौजूदा गोल्ड दरों को जानने से यह सुनिश्चित होता है कि आप अपने चुनी हुई ज्वेलरी के लिए उचित कीमत पता कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-जानिए कितना सोना रख सकते हैं आप अपने घर में, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में

जल्दबाजी में न खरीदें ज्वेलरी

you must consider before buying gold jewellery

निर्णय लेने से पहले डिजाइन तलाशने और कई दुकानों पर इसकी कीमतों की तुलना करके ही आपको ज्वेलरी खरीदनी चाहिए। उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण आपके पास लंबे समय तक रह सकते हैं और आप इसे भविष्य के लिए एक सेविंग के तौर पर रख सकती हैं। धनतेरस के दौरान आभूषण खरीदना अहम भूमिका निभाता है लेकिन आपको प्रतिष्ठित ज्वेलर से ही गोल्ड ज्वेलरी लेनी चाहिए।(घर में कितना कैश और सोना रखते हैं आप?)

इन बातों का ध्यान रखकर ही सोने की ज्वेलरी खरीदें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।