Wed Sep 30, 2026 | Updated 05:49 PM IST

कहीं आपका जाति प्रमाण पत्र भी फर्जी तो नहीं? धनबाद की घटना के बाद प्रशासन ने शुरू की दस्तावेजों की जांच, आप भी कर लें चेक

क्या आपका पास जाति प्रमाण पत्र फर्जी है? अगर हां, तो बता दें कि आप सरकार की नजरों में आ सकते हैं। ऐसे में फर्जी जाति प्रमाण पत्र की पहचान जान लें क्या है। पढ़ते हैं आगे...
Updated:- 2026-01-22, 14:40 IST
caste certificate fake

चुनाव आयोग ने फर्जी दस्तावेजों पर चुनाव लड़ने वाले धनबाद के दो मुखिया की सदस्यता को रद्द कर दिया है। वहीं, बता दें कि उनकी जाति और आवासीय प्रमाण पत्र में त्रुटियां पाई गई हैं यदि आपके जाति प्रमाण पत्र में भी त्रुटियां हैं या वह फेक है तो शायद आप आप भी सरकार की नजरों में आ सकती हैं। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र की पहचान क्या हैं और इसकी जांच कैसे की जा सकती है। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र की पहचान क्या है। पढ़ते हैं आगे...

क्या है मामला?

धनबाद में चुनाव आयोग ने जांच के दौरान यह देखा कि दो नवनिर्वाचित मुखिया ने चुनाव लड़ने के लिए गलत जाति प्रमाण पत्र दाखिल कर दिए। इसके बाद जब वेरिफिकेशन हुआ तो यह स्पष्ट हुआ कि वे दोनों जो दावा कर रहे हैं वह गलत है। 

fake (2) 

नतीजा यह हुआ कि चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता को ही रद्द कर दिया।

नकली जाति प्रमाण पत्र की पहचान क्या है?

बता दें कि आजकल डिजिटल युग में फर्जी दस्तावेज बनवाना आसान है। ऐसे में कुछ तरीकों से आप पता लगा सकते हैं।

आजकल जाति प्रमाण पत्र में क्यूआर कोड होता है। ऐसे में अपने स्मार्टफोन से उस कोड को स्कैन करें। यदि स्कैन करने पर सीधे सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट खुलती है, जहां पर आपका नाम, पिता का नाम, जाति विवरण सब सही लिखा है तो वह प्रमाण पत्र असली है और अगर विवरण में कुछ गलतियां हैं तो वह प्रमाण पत्र गलत है।

इसे भी पढ़ें - आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? बैंक फ्रॉड और डेटा चोरी से बचने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

रिलेटेड वेबसाइट पर जाकर चेक एप्लीकेशन स्टेटस या वेरीफाई सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करके भी है जांच कर सकते हैं कि आपका जाति प्रमाण पत्र सही है या नहीं। वहां आपको एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। यदि वह नॉट फाउंड दिखता है तो समझ लीजिए कि आपके साथ धोखा हुआ है।

fake (3)

जाति प्रमाण पत्र पर संबंधित अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं। फर्जी प्रमाण पत्र में अक्सर वह हस्ताक्षर धुंधले हो जाते हैं या वो फोटोकॉपी जैसा दिखाई देता है। पुराने या ऑफलाइन जाति प्रमाण पत्र में सरकारी होलोग्राम और विशेष वाटर मार्क भी होते हैं। यदि कागज की गुणवत्ता खराब है या शब्द स्पष्ट नहीं है तो आप तुरंत इसकी जांच तहसील पर जाकर करवाएं।

इसे भी पढ़ें -Tax Refund अटका है तो किससे करें शिकायत? आयकर विभाग के इन हेल्पलाइन नंबर्स और पोर्टल का करें इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।