आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? बैंक फ्रॉड और डेटा चोरी से बचने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
-1768894470675.webp)
आधार कार्ड को लेकर यूआईडीएआई वेबसाइट या माय आधार ऐप पर कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें से एक है लॉक-अनलॉक सुविधा। बता दें कि आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर आधार नंबर की सुरक्षा को और बढ़ा देता है। जब आधार लॉक कर दिया जाता है तो यूआईडी से प्रमाणीकरण संभव नहीं होता। केवल आईडी (VID) ही संभव हो पाता है। बता दें कि यह सुविधा आपके अपने आधार नंबर के इस्तेमाल पर पूरा कंट्रोल देती है। इसके इस्तेमाल से न केवल आपका पर्सनल डाटा सुरक्षित रह सकता है बिल्कुल आपके साथ फ्रॉड भी नहीं हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI आधार नंबर को लेकर लॉक-अनलॉक करने की सुविधा के बारे में लोगों को बताया है। ऐसे में आपको भी इस फीचर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आधार कार्ड की लेकर लॉक अनलॉक सुविधा क्या है। पढ़ते हैं आगे...
क्या है लॉक-अनलॉक फीचर?
आधार नंबर यानि यूआईडी से किसी भी तरह का प्रमाणीकरण यानी बायोमेट्रिक, ओटीपी आदि जनरेट नहीं हो पाएगा। कोई भी संस्थान आपका आधार नंबर का उपयोग नहीं कर पाएगी और आपकी पहचान भी वेरीफाई नहीं होगी। हालांकि, आप वर्चुअल आईडी का उपयोग करके अपने काम कर सकते हैं।
-1768903590626.jpg)
आधार लॉक कैसे करें?
बता दें कि आप दो तरीकों से अपना आधार लॉक कर सकती हैं-
- सबसे पहले आप UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इनकी वेबसाइट है - https://uidai.gov.in/
- अब आप “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं और “Aadhaar Lock & Unlock” पर क्लिक करें।
- फिर UID Lock का विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर, पूरा नाम और पिन कोड दर्ज करें।
- अब आप OTP या mAadhaar ऐप से TOTP को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- जब आधार लॉक हो जाएगा तो आपको पुष्टि का मैसेज प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें - WhatsApp वेब यूजर्स की मौज, अब बिना फोन और ऐप के भी मिलने वाली हैं सारी सुविधाएं
- दूसरा तरीका- अगर आर mAadhaar ऐप के माध्यम से लॉक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप Google Play Store या Apple App Store पर जाएं, वहां mAadhaar ऐप डाउनलोड करें। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके अपना OTP लिखें और लॉगइन करें।
- अब सर्विसेज सेक्शन में जाकर “Aadhaar Lock या Unlock” का विकल्प चुनें।
- अब आप “Lock Aadhaar” पर क्लिक करें सारे निर्देशों को अच्छे से फॉलों करें पालन करें।
- वेरीफिकेशन के लिए आधार नंबर और OTP दर्ज करें।
आधार कार्ड कैसे अनलॉक करें?
- आधार अनलॉक करने के लिए सबसे पहले आप आधार की 16 अंकों की VID अपने पास रखें।
- अगर आपके पास VID नहीं है तो SMS सेवा आपके काम आ सकती है ऐसे में आप नंबर के जरिये एसएमएस प्राप्त कर सकते हैं।
- अब आप UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको Unlock विकल्प दिखाई देगा।
- इस पर VID दर्ज करके सिक्योरिटी कोड डालें।
- अब OTP या TOTP सबमिट करें।
- आपका आधार अनलॉक हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें - EPFO की तरफ से बड़ा गिफ्ट, अब क्लेम करते ही सीधे खाते में आएगा पीएफ का पैसा; जानें अप्रैल से लागू होने वाला नया ऑटो-मोड
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।