बेटी के जन्म के 4 महीने बाद देबिना बनर्जी ने फिर से दी गुड न्यूज!

टीवी के पॉपुलर कपल में से एक देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर फिर से गुड न्यूज आने वाली है। दरअसल, देबिना दोबारा प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने 4 महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया हैं जिसका नाम लियाना है।
देबिना और गुरमीत ने कैसे दी जानकारी

देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने दूसरे बेबी के बारे में जानकारी दी। उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने बधाइयां भी दी हैं ।
कुछ घंटे पहले ही देबिना बनर्जी ने पति गुरमीत और बेटी लियाना के साथ फोटो शेयर कर सभी को खुशखबरी सुनाई। इंस्टाग्राम पर पोस्ट फोटो में वह अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा है कि कुछ निर्णय दैवीय समय पर होते हैं और कोई भी इसे बदल नहीं सकता है। यह एक ऐसा आशीर्वाद है, जो हमें पूरा करने के लिए जल्द ही हमारे पास आ रहा है।
इसे भी पढ़ेंः बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बनने वाले हैं मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
देबिना बनर्जी ने पहली प्रेग्नेंसी के समय झेली थी परेशानियां

जब देबिना बनर्जी पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी तब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरे गर्भाशय में ऐसी प्रॉब्लम थी जिससे प्रेग्नेंट होना मुश्किल हो रहा था। बता दें कि लंबे समय तक डॉक्टर्स को दिखाने का बाद देबिना को यह पता चला कि उन्हें की एंडोमिटियॉसिस समस्या है। जिसके बाद देबिना ने एक्यूपंक्चर जैसी थेरेपी का सहारा लिया। लंबे समय की थेरेपी के बाद आखिरकार देबिना मां बनीं थीं।
आपको बता दें कि देबिना और गुरमीत की साल 2011 में शादी हुई थी और करीब 11 साल बाद देबिना मां बनी थीं। उन्होंने गुरमीत चौधरी के परिवारवालों से छुपकर शादी की थी। शादी के दो साल बाद घरवालों की मौजदूगी में दोबारा यह कपल बंधन में बंधे थे। कपल ने 2 बेटियां गोद भी ले रखी हैं।
इसे भी पढ़ेंः एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले प्रोफेशनल डांसर रह चुके हैं ये सितारे
देबिना की प्रेग्नेंसी की बात सुनकर लोगों ने किया रिएक्ट

देबिना बनर्जी ने जैसे ही अपनी दोबारा प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की वैसे ही उनके फैन्स के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट्स कर बधाई देने लगें। तन्वी टक्कर ने कमेंट कर लिखा ओह माय गॉड बधाई हो!। वहीं टीना दत्ता और माही विज ने भी इस कपल को बधाई दी है। इसके अलावा रश्मि देसाई, युविका चौधरी, मोनालीसा सहित कई टीवी के स्टार्स ने देबिना और गुरमीत को इंस्टाग्राम पर कमेंट करके इस गुड न्यूज के लिए बधाई दी हैं।
तो ये थी देबिना और गुरमीत की लाइफ से जुड़ी चंद जानकारियां। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-debina bonnerjee instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।