Ways to Reuse Old Bedsheets: पुरानी और फटी बेडशीट से दें घर को नया लुक, बनाएं ये 5 बेहतरीन चीजें

महिलाएं अपने बेडरूम की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। वे तरह-तरह के डेकोर आइटम शामिल करती हैं, साथ ही एक से एक खूबसूरत बेडशीट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार बेडशीट खराब होने लगती है या पुरानी हो जाती है और ऐसे में महिलाएं इन बेडशीट को या तो किसी को दे देती है, या फेंक देती है, लेकिन अब आप इन बेडशीट का इस्तेमाल कर होम डेकोर के लिए कुछ खास चीजें बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन खास चीजों के बारे में।
वाशिंग मशीन कवर
अगर आप अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और वॉश एरिया को डिफरेंट लुक देना चाहती हैं, तो पुरानी किसी भी बेडशीट से इस तरह का वाशिंग मशीन कवर बना सकती हैं। यह घर पर आसानी से कम खर्च और कम समय में बनकर तैयार हो सकता है। साथ ही वाशिंग मशीन को धूल लगने से भी बचा सकता है।

लाइटवेट कर्टन्स
अगर आप अपने घर के किसी भी रूम को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो पुरानी किसी भी बेडशीट का इस्तेमाल कर इस तरह के लाइटवेट कर्टन्स बना सकती हैं। ऐसी चीज पुरानी बेडशीट से आसानी से बनाई जा सकती हैं, जो कम खर्चे में आपके कमरे की खूबसूरती को बढ़ाएगी साथ ही परफेक्ट लुक देने में मदद करेगी।

डाइनिंग टेबल के लिए टेबल मैट्स
आप बेडशीट का इस्तेमाल कर इस तरह के डाइनिंग टेबल के लिए टेबल मैट्स भी तैयार कर सकती हैं, जो टेबल पर रखने के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इसे आप किसी भी पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल कर बना सकती हैं। यह कम खर्चे में आसानी से बन जाएगी, जो टेबल वाले पूरे लुक को बदल देगी और आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

यह भी पढ़ें- Living Room में चार चांद लगाएंगे Steel Plant Stand के ये ट्रेंडी डिजाइंस, साथ ही मिलेगी फ्रेश और मॉडर्न वाइब
टोट बैग्स
अगर आपको टोट बैग्स बहुत पसंद हैं और आप एक से एक खूबसूरत टोट बैग्स बाजार से खरीद कर लाती हैं, तो अब आप कम खर्च में घर पर ही पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल कर टोट बैग्स बना सकती हैं। इस तरह के बैग को आप कहीं भी लेकर जा सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

बैठने की गद्दी
अगर आप अपने लिविंग रूम को डिफरेंट और यूनिक बनाना चाहती हैं, तो किसी भी बैठने वाली कुर्सी या स्टूल पर बिछाने के लिए आप बैठने की गद्दी पुरानी बीएड शीट से बना सकती हैं। यह आइडिया आपके फिजूल खर्च को कम करने में मदद करेगा। इसकी मदद से आप अपने घर के किसी भी कमरे को खूबसूरत बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Small Size Table Designs: लिविंग रूम की खूबसूरती को दोगुना कर देंगी ये स्माल साइज टेबल, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Navkriti jaipur/Amazon.in/claire Schiller/Lola
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।