गर्मी में छिपकलियों ने कर दिया है परेशान? लिविंग रूम में लगाएं ये पौधे, नहीं दिखेंगी बार-बार

घर में अचानक से छिपकली का दिखना और आपके खाने से लेकर सोने के कमरे तक में इसका आना भला किसे अच्छा लगता है। कई बार आपकी हजार कोशिशों के बाद भी छिपकली कभी मेन गेट की दरार से घर के भीतर आ जाती है तो कभी ये बालकनी से घर में प्रवेश कर जाती है। यहां तक कि आपके पेस्ट कंट्रोल कराने के बाद भी छिपकली का घर में प्रवेश बंद नहीं होता है। यह न सिर्फ गंदगी फैलाती है बल्कि आपके खाने-पीने की चीजों को भी खराब कर देती है जिससे कई बीमारियां तक हो सकती हैं। अगर आपसे कहा जाए कि कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर पर लगाने से यह छिपकली कोसों दूर हो जाती है, तो शायद इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा। हालांकि यह बिलकुल सच है कि कुछ पौधों की महक से छिपकली दूर रहती है और घर के भीतर प्रवेश नहीं करती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ पौधों के बारे में जिन्हें घर में जरूर लगाना चाहिए जिससे घर में छिपकलियां प्रवेश न करें।
स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट की पत्तियां आमतौर पर मकड़ी के आकार की होती हैं और ये छिपकली के लिए खतरा बन सकती हैं। इस पौधे की बनावट से छिपकली काफी दूर भाग जाती है और यदि आप इस पौधे को घर के लिविंग रूम में रखती हैं, तो छिपकली घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाती है। इसके अलावा भी स्पाइडर प्लांट आपके बगीचे के लिए एक बहुत ही उपयोगी पौधा है, जिसे हैंगिंग गार्डन, कम रोशनी वाली बालकनियों और घर के अंदर भी लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- किचन की स्लैब पर घूम रही छिपकली से हो गई हैं परेशान? बिना केमिकल के इन 5 घरेलू चीजों से कहें टाटा-बाय-बाय
लैवेंडर
अगर आप बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल के ही छिपकलियों को दूर भगाना चाहती हैं, तो लैवेंडर की सुगंध से ये कोसों दूर चली जाती हैं। लैवेंडर एक ऐसा पौधा है जिसकी मनमोहक खुशबू भले की आपको अच्छी क्यों न लगे, लेकिन छिपकलियों को इसकी महक पसंद नहीं आती है। यह पौधा इतना असरदार होता है कि खिड़की की चौखट या बालकनी के कोनों के पास रखने से छिपकलियां वहां से भाग जाती हैं और घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाती हैं। यह पौधा सीधे छिपकली के नर्वस सिस्टम पर असर डालता है और उसे दूर भगाने में मदद करता है।
गेंदा

पीले-नारंगी रंग के फूलों वाला यह गेंदे का पौधा न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है बल्कि शक्तिशाली कीट विकर्षक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस कमरे में गेंदे का पौधा मौजूद होता है उसमें कीट पतंगे या छिपकलियां नहीं आती हैं। इन चमकीले फूलों से निकलने वाली तीखी सुगंध छिपकली को कोसों दूर भगाती है। इन्हें आप घर की खिड़कियों, दरवाजों या बालकनी के पास लगा सकती हैं, जिससे छिपकलियां घर के भीतर न आ सकें।
यह भी पढ़ें- Kitchen Garden: किचन में लगाएं ये 5 पौधे, चींटियां-छिपकली और कॉकरोच सब होंगे दूर
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट आपके घर की एयर क्वालिटी को तो ठीक करता ही है और कीटों को भी दूर रखने में मदद करता है। यही नहीं मुख्य रूप से यह पौधा छिपकलियों को घर से दूर करने में मदद करता है। इसकी सीधी, सख्त पत्तियां आपके कमरे के हर एक कोनों की रक्षा तो करती ही हैं और घर से छिपकलियों को दूर रखने में भी मदद करती हैं।
अगर आप भी अपने घर के लिविंग रूम में इनमें से कोई भी पौधा रखेंगी तो घर के भीतर छिपकलियां नहीं आएंगी और कई अन्य कीट-पतंगे भी दूर रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।