Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:45 PM IST

DIY Empty Sack: चावल और आटे के खाली पड़े झोले से लगाएं ये 5 कमाल के जुगाड़

शहर में रहने वाले अधिकतर लोग बाजार से आटा और चावल खरीदकर लाते हैं। अब ऐसे में महीने में आराम से 6-7 छोटे झोले या बोरी इकट्ठा हो जाती है। ज्यादा होने पर आमतौर पर लोग इन्हें उठाकर किसी को दे देते हैं या फिर फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप सामान को स्टोर के अलावा अन्य कामों में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे लेख में जानें
Updated:- 2026-06-18, 17:01 IST
empty bag reuse ideas

Empty Bag Reuse Ideas: भागदौड़ जिंदगी के बीच अब लोग गेहूं को साफ करके धुलने फिर पिसवाने जैसे तामझाम से बचने के लिए बाजार से पीसा हुआ आटा खरीदना पसंद करते हैं। साथ ही, चावल भी बाजार से खरीदते हैं। ये दोनों चीजें ऐसी है, जिसका रोजाना अच्छा खासा इस्तेमाल होता है। अब ऐसे में महीने में 6-7 झोले इकट्ठा होना आम बात है। आमतौर पर लोग खाली हुए झोले का इस्तेमाल सब्जियां लाने और सामान को स्टोर करने के लिए करते हैं, लेकिन जब ये ढेर सारे हो जाते हैं, तो इन्हें किसी को दे देते हैं या फिर फेंक देते हैं। अगर आपके घर में भी चावल और आटे के तमाम झोले इकट्ठा हो गए हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको खाली झोले का इस्तेमाल करने के बारे में बताने जा रहे हैं।

बगीचे में करें इस्तेमाल

how to use empty bag for make fertilizer

खाली पड़े झोले का इस्तेमाल पेड़-पौधे को लगाने के साथ-साथ खाद बनाने के लिए कर सकती हैं। अगर आप पौधों के लिए घर पर खाद बनाना पसंद करती हैं, तो इसके लिए झोले के ऊपरी हिस्से को काटें। इसके बाद इसमें नीचे कोकोनट का छिलका, सूखी पत्तियां और फिर सूखी सब्जी के छिलके डालें। इसके बाद ऊपर से फिर सूखी पत्तियां डालें। अगर उपले हैं, तो उसे तोड़कर डालें। इस बोरी को ईट को पॉलीथीन से लपेटकर इसके ऊपर रखें। ऐसा करने से छत की फर्श पर नमी नहीं रुकेगी।

इसे भी पढ़ें- डस्टबिन हो गया है पुराना? फेंकने के बजाय ऐसे करें रीयूज, देखकर सब करेंगे तारीफ

स्टोरेज बैग बनाने के लिए करें

empty bag reuse ideas

झोले की मदद से आप स्टोरेज बैग बना सकती हैं। इसके लिए आपको कैंची, कार्डबोर्ड और स्टेपलर की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले झोले को आधा काट लें। इसके बाद चारों तरफ कार्ड बोर्ड लगाएं। अगर आपके पास कार्डबोर्ड का बड़ा डिब्बा है, तो आप उसे भी लगा सकती हैं। ध्यान दें कि ऊपर का थोड़ा सा हिस्सा छूटा हो ताकि उसे अंदर फंसाकर स्टेपलर लगा सकें।

डस्टबिन लाइनर और मैट बनाने में करें

बाजार से काली प्लास्टिक की कचरा थैलियां खरीदने के बजाय, आप आटे और चावल के इन खाली झोलों को अपने घर के बड़े डस्टबिन के अंदर लगा सकते हैं। खासकर सूखा कचरा या गार्डन का सूखा कचरा डालने के लिए यह बढ़िया विकल्प हैं।

make mat help of sack

यदि आपको सिलाई का शौक है, तो आप इन बोरियों को चौकोर काटकर, पुराने कपड़ों या पुरानी बेडशीट के बीच में रखकर चारों तरफ से सिल सकती हैं। इससे एक वाटरप्रूफ और मजबूत दरी या बैठने का आसन तैयार हो जाएगा, जिसे आप पिकनिक या बालकनी में बिछाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

भारी सामान स्टोर करने के लिए करें इस्तेमाल

आलू, प्याज, लहसुन जैसी सब्जियां जिन्हें हवा की जरूरत होती है, उन्हें आप चावल के जूट या जालीदार झोलों में भरकर रख सकते हैं। इसके अलावा, घर का पुराना सामान, रद्दी अखबार या सर्दियों के भारी कंबल-रजाई को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए भी इन झोलों में पैक करके स्टोर रूम में रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- DIY Jeans Pocket: पुरानी जींस की पॉकेट से ऐसे बनाएं शानदार वॉल ऑर्गनाइजर, घर द‍िखेगा सुंदर

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।