Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

DIY Jeans Pocket: पुरानी जींस की पॉकेट से ऐसे बनाएं शानदार वॉल ऑर्गनाइजर, घर द‍िखेगा सुंदर

हम सभी के अलमारी में अक्‍सर एक कोने में पुरानी जींस पड़ी रहती है। अगर आपके घर में भी ऐसी पुरानी जींस रखी है, तो उसे बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है। जी हां, आप उस जींस की पॉकेट से खूबसूरत वॉल ऑर्गनाइजर बना सकती हैं। हम आपको वॉल आर्गनाइजर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-06-09, 10:07 IST
jeans pockets wall organiser DIY

हम सभी के घर में जींस तो होती है। हम कहीं भी जाते हैं तो जींस पहन लेते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो कई कलर्स में जींस रखते हैं और एक अगर पुराना हाे जाए तो नया खरीदते हैं। ऐसे में लोग पुरानी जींस को बेकार समझ लेते हैं। ऐसे में ये अलमारी के किसी कोने में पड़ी रहती हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी पुरानी जींस है और आप उसे नहीं पहनती हैं, तो उसके पॉकेट्स आपके कई काम आ सकते हैं।

जी हां, आप इनसे खूबसूरत वॉल आर्गनारइजर बना सकती हैं। इससे आपका घर भी मैनेज्‍ड द‍िखेगा और दीवारों को भी खूबसूरत लुक म‍िलेगा। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आप कैसे जींस की पॉकेट से वॉल आर्गनाइजर बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

jeans pockets wall organiser DIY (2)

क्‍या-क्‍या चीजें रख सकती हैं?

वॉल ऑर्गनाइजर एक ऐसा स्टोरेज आइटम है जिसे आप आसानी से दीवारों पर टांग सकेंगी। इसमें छोटी-छोटी चीजें रखी जा सकती हैं, जैसे- चाबियां, रिमोट, पेन, नोटबुक, मोबाइल का चार्जर, मेकअप ब्रश या कोई स‍िलाई का छोटा मोटा सामान। इससे ये छोटा मोटा सामान ब‍िखरा नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें- DIY Newspaper Craft: पुराने अखबारों से सजाएं अपना घर, बनाएं ये यूनिक और बजट-फ्रेंडली चीजें

वॉल ऑर्गनाइजर बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • पुरानी जींस
  • कैंची
  • कोई मजबूत कपड़ा या मोटा कार्डबोर्ड
  • सुई-धागा या फैब्रिक गोंद
  • हैंगर या लकड़ी की स्टिक
  • डेकोरेट करने के लिए लेस या बटन

यह भी पढ़ें- Reuse Empty Medicine Bottles: आप भी फेंक देती हैं दवाई की खाली बोतलें? घर में इन 5 तरह से आ सकते हैं काम

कैसे बनाएं?

सबसे पहले पॉकेट्स निकाल लें। ध्यान रहे कि पॉकेट के आसपास थोड़ा कपड़ा भी छोड़ दें ताकि उसे आसानी से आप जोड़ सकें। अब एक मजबूत कपड़ा या मोटा डेनिम का टुकड़ा लें। अगर कपड़ा नहीं है तो मोटे कार्डबोर्ड पर भी कपड़े को चढ़ाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। यही आपके वॉल ऑर्गनाइजर का बेस बनेगा।

jeans pockets wall organiser DIY (1)

पॉकेट्स को लगाएं

अब जींस से निकाली गई पॉकेट्स को अपनी पसंद के ह‍िसाब से बेस पर रख दें। आप उन्हें सीधी लाइन में या अलग-अलग डिजाइन में भी लगा सकती हैं। जब आपको डिजाइन पसंद आ जाए, तब उन्हें सिलाई या फैब्रिक ग्‍लू से अच्छी तरह से चिपका दें। इसके बाद आप ऊपर वाले हिस्से में एक लकड़ी की स्टिक या पुराना हैंगर लगा दें। इसके दोनों ऊपर की तरफ रस्सी या कोई डोरी बांध दें। अब इसे आसानी से दीवार पर टांगा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- DIY Planters: नारियल की खोल से बनाएं ये खूबसूरत प्लांटर्स, घर और गार्डन को म‍िलेगा खूबसूरत लुक

दे सकती हैं खूबसूरत लुक

अगर आप इसे और सुंदर बनाना चाहती हैं तो कलरफुल बटन लगा सकती हैं। साथ ही लेस, आर्टिफ‍िशि‍यल फूलों, जूट राेप यया फैब्र‍िक पेंट से इसे सजा भी सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ₹1500 से भी कम में Small Bedroom को करें डेकोरेट, बदल जाएगा कमरे का हुलिया

तो अगर आपके पास भी पुरानी जींस है, तो उसकी पॉकेट से आप वॉल आर्गनाइलर बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।