Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

Gardening Tips: कभी नहीं मरते ये 5 पौधे, बहुत आसान है इनकी देखभाल करना

गार्डनिंग का शौक रखने वाली महिलाओं को आज हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो कभी भी नहीं मरते हैं, इनकी थोड़ी सी देखभाल कर आप अपने गार्डन को हमेशा ही हरा-भरा बना कर रख सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-02, 19:12 IST
low maintenance plants

अपने आस-पास अगर हरे-भरे पौधे दिखते रहें तो बहुत ताजगी महसूस होती है। खासतौर पर कुछ लोगों घर में भी पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। कई लोग अपने इस शौक को पूरा भी नहीं कर पाते हैं क्‍योंकि उनके पास इतना समय ही नहीं होता है कि पेड़ों की देखभाल करें। ऐसे ही वर्किंग लोगों की मदद करने के लिए हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो लो मेंटिनेंस होने के साथ-साथ कभी भी नहीं मरते और हमेशा ही हरे-भरे रहते हैं। तो अगर आपके पास भी पेड़-पौधों की देखभाल करने का ज्‍यादा समय नहीं है, फिर भी आप घर में एक मिनी गार्डन बनाने की सोच रही हैं, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्‍नेक प्‍लांट

अगर आपने अभी-अभी गार्डनिंग शुरू की है, तो आपको अपने घर में स्‍नेक प्‍लांट जरूर लगाना चाहिए। यह बहुत ही लो मेंटिनेंस पौधा होता है। इस पौधे में आपको बहुत अधिक पानी डालने की जरूरत नहीं है। अगर आप 3 से 4 दिन तक इस पौधे में पानी नहीं भी डालती हैं, तो भी यह सरवाइव कर जाएगा। इतना ही नहीं, इस पौधे को बहुत अधिक लाइट की भी जरूरत नहीं पड़ती है। आप इसे घर पर कहीं भी रख सकती हैं। यह आपके गार्डन से लेकर बेडरूम, ड्रॉइंग रूम और डायनिंग रूप सभी जगह पर रखा जा सकता है। यह एयर प्‍योरिफायर प्‍लांट भी होता है, आप ज्‍यादा से ज्‍यादा संख्‍या में इसे लगा सकती हैं। इससे आपके घर की हवा भी शुद्ध रहेगी। बेस्‍ट बात तो यह है कि यह पौधा कभी नहीं मरता है।

home gardening

जीजी प्‍लांट

अगर आप वर्किंग हैं और अक्‍सर प्‍लांट्स को पानी देना भूल जाती हैं या फिर आप घर में बहुत कम रहती हैं और कई-कई दिनों तक प्‍लांट्स को पानी नहीं दे पाती हैं, तो आपको अपने घर में जीजी प्‍लांट्स लगाना चाहिए। इसकी जड़े बहुत अधिक मोटी होती हैं। यह प्‍लाइंट इन्‍हीं में पानी स्‍टोर कर लेता है और जब भी इसे पानी की जरूरत पड़ती है, तो यह प्‍लांट अपनी जड़ों से ही पानी ले लेता है। आपको केवल इस बात का ध्‍यान रखना है कि प्‍लांट्स में जरूरत से ज्‍यादा पानी दिया जाए वरना उसकी जड़े सड़ सकती हैं। इसे भी आप घर पर कहीं भी रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Summer Plant Care Tips: गर्मियों में बार-बार सूख जाते हैं पौधे? मिट्टी को नम रखने के लिए अपनाएं ये DIY ट्रिक्स

plants that never die

मनी प्‍लांट

घर पर लगाएं जाने वाले सभी पौधों में से मनी प्‍लांट सबसे ज्‍यादा आसानी से लगाया जा सकता है। यह ऐसा पौधा है, जो पानी और मिट्टी दोनों में ही ग्रो कर जाता है। आप इसे घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकती हैं और यह बहुत तेजी से ग्रो करता है। हां, हफ्ते में एक बार आप इस पौधो को पानी दे देंगी तो यह लाइफ लॉन्‍ग हरा-भरा बना रहेगा। वहीं अगर आपने पानी में मनी प्‍लांट को उगाया है, तो आपको हर 15 दिन में एक बार इसका पानी बदल देना चाहिए। अगर आपके पास एक्‍सपायरी एसप्रिन की गोलियां हैं, तो आप वो भी इसमें डाल सकती हैं, इससे पौधे की ग्रोथ अच्‍छी हो जाती है। मनी प्‍लांट को आप सजावट के लिए अपने ड्रॉइंग रूम में भी रख सकती हैं। इसमें आपको बहुत सारी वेराइटी मिल जाएंगी, जो दिखने में बहुत ही अच्‍छी लगती हैं और उन्‍हें घर के अंदर एक सजावटी पौधे के तौर पर लगाया जा सकता है।

indoor plants

मॉस रोज का पौधा

अगर आप अपने गार्डन में रंग-बिरंगे फूल देखना चाहती हैं, तेा आपको मॉस रोज का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसमें छोटे-छोटे और रंग-बिरंगे फूल निकलते हैं। आप अलग-अलग गमले में मॉस रोज का पौधा लगा सकती हैं। आपको बता दें कि आप एक बार गमले में यह पौधा लगाएंगी, तो उस गमले में हमेशा ही हरियाली बनी रहेगी। सबसे ज्‍यादा गर्मियों और बारिश के मौसम में इस पौधे में फूल निकलते हैं। सर्दियों में अगर यह पौधा सूख भी जाए, तो इसे फेंकें नहीं,क्‍योंकि सीजन आने पर इसमें फिर से फूल निकलने लग जाएंगे। इसमें भी बहुत अधिक पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह हमेशा ही हरा-भरा रहता है।

यह भी पढ़ें- घर के लिए पौधे खरीदने जा रहे हैं? गार्डनिंग एक्सपर्ट की ये जरूरी सलाह बचा सकती है आपका समय और पैसा

low maintenance plants

एलोवेरा प्‍लांट

एलोवेरा का पौधा तो लगभग हर घर में आपको मिल जाएगा। इस पौधे को भी ज्‍यादा केयर की जरूरत नहीं होती है। एक बार इसे लगाने के बाद यह अपने आप ही बढ़ता जाता है। आप जितने बड़े गमले में इसे लगाएंगी उतना ही यह पौधा बढ़ता चला जाएगा। इस पौधे से जुड़ी अच्‍छी बात यह है कि इसमें आप बहुत-बहुत दिन में पानी डालें या फिर इसे ऐसा ही छोड़ दें, यह न तो सूखेगा और न ही सड़ेगा। समय के साथ-साथ यह हरे से लाल हो सकता है और इसमें फूल भी आ सकते हैं, मगर यह कभी भी मरेगा नहीं। आप इसे गार्डन के अलावा अपनी बालकनी में भी लगा सकती हैं।

G151-03

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।