Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

Bedroom की दीवार पर बनवाएं Wall Putty के ये यून‍िक डिजाइंस, लग्‍जरी द‍िखेगा आपका कमरा

Bedroom Decor Ideas: हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे घर की खूबसूरती बनी रहे। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप भी बेडरूम को सबसे सुंदर बनाना चाहती हैं तो दीवारों पर Wall Putty से कुछ यून‍िक ड‍िजाइंस बनवा सकती हैं। हम आपके ल‍िए कुछ यून‍िक ड‍िजाइंस लेकर आए हैं।
Updated:- 2026-05-27, 16:06 IST
image

Bedroom Ke Liye Decoration Ideas: हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारा घर सबसे खूबसूरत लगे। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। हमारे घर में Living Room एक ऐसी जगह है जहां पर‍िवार एक दूसरे के साथ टाइम स्‍पेंड करता है। मेहमान आते हैं तो उनका भी यहीं स्‍वागत क‍िया जाता है। कुल म‍िलाकर ये जगह हंसी ठठ्ठा करने के ल‍िए एकदम सही रहती है। वहीं Bedroom की बात करें तो ये जगह रेस्‍टि‍ंग प्‍लेस मानी जाती है।

ऐसे में इसे खूबसूरत बनाने के ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। पेंट से लेकर लैंप तक, सब कुछ बहुत यूनि‍क होता है। ताे अगर आप भी अपने बेडरूम की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो पत‍ि से कहकर वॉल पुट्टी के कुछ यूनि‍क ड‍ि‍जाइंस बनवा सकती हैं। इससे बेडरूम की खूबसूरती न‍िखर कर सामने आएगी। आइए देखते हैं कुछ यून‍िक ड‍िजाइंस-

3D कमल के फूल वाला वॉल पुट्टी डिजाइन

wall putti designs for bedroom

ये डिजाइन बेडरूम की दीवार को बहुत ही आलीशान और रॉयल लुक देने का काम करते हैं। इसमें आप वॉल पुट्टी की मदद से दीवार पर कमल का ड‍िजाइन बनवा सकती हैं। जैसा क‍ि आप देख पा रही हैं क‍ि इसमें बड़े-बड़े कमल के फूलों के साथ पत्तियों की ड‍िजाइन बनाई गई है। आप इसके ल‍िए क्रीमी और लाइट कलर का यूज कर सकती हैं। ये आपके कमरे को लग्‍जरी लुक देगा।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

Image Credit- Pinterest/Etsy

मॉडर्न एब्सट्रैक्ट रफ-टेक्सचर वॉल पुट्टी डिजाइन

wall putti designs for bedroom (1)

ये डिजाइन बेडरूम को बहुत ही मॉडर्न, मिनिमल और लग्जरी लुक देगा। इसमें बेड के पीछे की दीवार पर वॉल पुट्टी से बड़े-बड़े पत्थरों या चट्टानों जैसा रफ एब्सट्रैक्ट टेक्सचर क्र‍िएट क‍िया गया है। इसमें चारों तरफ वॉर्म कंसील्ड लाइट्स लगी है। इससे इस पूरे डिजाइन को बहुत ही सुकून भरा वाइब म‍िल रहा है।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Wall Clock के ये यून‍िक ड‍िजाइंस, कमरे की बदल जाएगी सूरत

Image Credit- Pinterest/Miss Paty

एंजेल विंग्स 3D वॉल पुट्टी डिजाइन

wall putti designs for bedroom (2)

ये डिजाइन बेडरूम को बहुत ही यूनिक, मॉडर्न और लग्जरी लुक देने का काम करता है। इसमें बेड के ठीक पीछे वाली दीवार पर वॉल पुट्टी से सुंदर एंजेल विंग्स का उभरा हुआ 3D डिजाइन बनाया गया है। लाइट शेड के कमरे में ये डिजाइन बहुत ही प्यारा और रॉयल वाइब देगा।

यह भी पढ़ें- DIY Lamp: 20 रुपये लगाकर पुरानी कांच की बोतल से बनाएं लैंप, Living Room द‍िखेगा लग्‍जरी

Image Credit- Pinterest/Oii

आर्च-स्टाइल 3D ट्री वॉल पुट्टी डिजाइन

wall putti designs for bedroom (3)

ये डिजाइन बेडरूम की मेन वॉल पर आप क्र‍िएट करवा सकती हैं। इससे आपके बेडरूम की दीवार एक खूबसूरत आर्ट पीस में बदल जाएगी। इसमें एक बड़े आर्च के अंदर वॉल पुट्टी से एक घने पेड़, उसकी ब्रांचेस और सुंदर फूलों का उभरा हुआ 3D डिजाइन बनाया गया है। साथ ही आप बैकग्राउंड में वॉर्म लाइट्स और लटकते हुए लैंप्स का यूज करवा सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Maqa

नेचर-थीम आर्च डिजाइन

wall putti designs for bedroom (4)

अगर आप अपने बेडरूम को एकदम आलीशान और अलग लुक देना चाहती हैं, तो ये नेचर-थीम आर्च डिजाइन भी सबसे बेस्ट रहेगा। इसमें दीवार के बीचों-बीच बना ये 3D पेड़ और पत्तियां कमरे में एक सुकून भरा माहौल बनाएंगी। इसके साथ वॉर्म लाइटिंग का कॉम्बिनेशन रात के समय बेडरूम को बहुत ही खूबसूरत और लग्जरी लुक देगा।

यह भी पढ़ें- इन Wall Decor आइडियाज से चमक उठेगा कोना-कोना, बिना ज्यादा खर्च किए घर को म‍िलेगा रॉयल लुक

Image Credit- Pinterest/Irma Zukakishvili

तो अगर आप भी अपने बेडरूम की खूबसूरती न‍िखारना चाहती हैं तो बेडरूम की दीवार पर वॉल पुट्टी के ये ड‍िजाइंस बनवा सकती हैं। इससे कमरे को बहुत ही प्‍यारा सा लुक म‍िलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Nexarq Architectural 3D/sanattasarım/Blackmoon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।