DIY Planters: नारियल की खोल से बनाएं ये खूबसूरत प्लांटर्स, घर और गार्डन को मिलेगा खूबसूरत लुक

हम सभी अपने घरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। बाजार से महंगे-महंगे डेकोरेटिव पीस खरीदकर लाते हैं। बेडशीट, फर्नीचर, पर्दों से लेकर कुशन तक सब कुछ डिजाइनर ही होता है। हालांकि, सबसे सस्ता ऑप्शन गार्डनिंग ही होता है। इसके लिए लोग कई तरह के सुंदर-सुंदर प्लांटर्स खरीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही कुछ चीजों से महंगे प्लांटर्स बना सकती हैं।
नारियल की खोल भी उन्हीं में से एक है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं, लेकिन हम आपको इससे खूबसूरत और यूनिक प्लांटर्स बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। ये न दिखने में ही सुंदर लगते हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छे होते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे प्लांटर बना सकती हैं?
-1780891315362.jpg)
प्लांटर बनाने के लिए क्या चाहिए?
- नारियल की खाली खोल
- ड्रिल मशीन या कील
- कलर (अगर सजाना चाहें)
- रस्सी
- मिट्टी
- छोटा पौधा
ये सभी चीजें आसानी से घर या बाजार में मिल जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Old Mug DIY: 20 रुपये में पुराने कॉफी मग से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर, Balcony की बढ़ जाएगी खूबसूरती
बनाने का तरीका भी जानें
- सबसे पहले खोल को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इसके बाद खोल को धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
- अब पानी निकलने के लिए छेद बनाएं।
- अगर आप प्लांटर को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं तो उस पर कलर कर सकती हैं।
- चाहें तो अपनी पसंद का कोई डिजाइन भी बना सकती हैं।
- अब इसमें मिट्टी और खाद भरकर पौधे लगाएं।
- जरूरत के हिसाब से पानी डाल दें।
- बालकनी छोटी है तो नारियल की खोल को रस्सी से टांग सकती हैं।
कौन-कौन से पौधे लगाएं?
नारियल की खोल का शेप थोड़ा छोटा होता है, इसलिए इसमें छोटे पौधे लगा सकती हैं। आप इनमें ये पौधे लगा सकती हैं-
- सक्युलेंट्स
- कैक्टस
- मनी प्लांट की छोटी कटिंग
- मॉस
- जेड प्लांट
- स्पाइडर प्लांट की छोटी शाखाएं
यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक
ये पौधे कम जगह में भी अच्छी तरह बढ़ सकते हैं।
टेबल डेकोर के लिए भी है बेस्ट आइडिया
अगर आप घर को अंदर से डेकोरेट करना चाहती हैं, तो नारियल के प्लांटर को सेंटर टेबल, स्टडी टेबल या खिड़की के पास रख सकती हैं। इससे घर को नेचुरल और फ्रेश लुक मिलेगा।
पौधों की देखभाल भी है जरूरी
छोटे प्लांटर्स में मिट्टी जल्दी सूख सकती है। इसलिए समय-समय पर नमी को चेक करते रहें। बस ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा पानी देने से बचें, क्योंकि छोटे कंटेनर में अगर पानी जमा हो जाएगा तो पौधे खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Old Basket: सिर्फ 10 मिनट में किचन की पुरानी टोकरी से बनाएं स्टाइलिश गमला, खूबसूरत दिखेगा गार्डन
कम खर्च में दें घर को नया लुक
अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर या गार्डन को डेकोरेट करना चाहती हैं, तो नारियल की खोल से प्लांटर्स बना सकती हैं। इन्हें बनाना भी आसान है। खास बात तो ये है कि ये देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
यह भी पढ़ें- ₹1500 से भी कम में Small Bedroom को करें डेकोरेट, बदल जाएगा कमरे का हुलिया
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit- Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।