₹1500 से भी कम में Small Bedroom को करें डेकोरेट, बदल जाएगा कमरे का हुलिया

हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। Living Room से लेकर Bedroom तक को बहुत ही खूबसूरती से सजाते हैं। बाजार से महंगे-महंगे डेकोरेटिव पीस खरीदकर लाते हैं और कमरे में रखते हैं। वहीं, इंडोर प्लांट्स भी रखते हैं। इससे घर में हवा की शुद्धता तो बनी ही रहती है और कमरे को नेचुरल लुक मिलता है। हालांकि, कुछ लोगों को लगता है कि सजावट करने के लिए कमरे का बड़ा होना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है।
आप छाेटे से कमरे को भी लग्जरी और मॉडर्न लुक दे सकती हैं। जी हां, अगर आपका बेडरूम काफी छोटा है, तो हम आपको इसे डेकोरेट करने के कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं जिससे 1500 रुपये से भी कम में कमरे को बड़ा दिखाया जा सकता है और इसकी सुंदरता भी बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं-
फेयरी लाइट्स से कमरे को दें कोजी लुक

बाजार में आपको 100 से 200 रुपये में आराम में फेयरी लाइट्स मिल जाएंगी। कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ये सबसे सस्ता ऑप्शन है। आप बेड के पीछे, विंडो के पास या दीवारों पर इन लाइट्स को लगा सकती हैं। इससे कमरे को स्टाइलिश लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Home Decor: घर का हर कोना चमकेगा, इन आसान तरीकों से Corner में खाली स्पेस को दें एकदम मॉडर्न लुक
इंडोर प्लांट्स लगाएं
-1780811369216.jpg)
इंडोर प्लांट्स ताे किसी भी कमरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आप Small Bedroom में छोटे-छोटे इंडोर प्लांट्स लगा सकती हैं। इसके लिए आप मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या पोथेस जैसे छोटे प्लांट्स रख सकती हैं। वहीं चाहें तो मनी प्लांट को किसी हुक की मदद से बेल की तरह भी लगा सकती हैं। इन पर अगर फेयरी लाइटें लगा देंगी तो कमरे की खूबसूरती चार गुना ज्यादा बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
कुशन कवर चेंज करें
-1780811436949.jpg)
अगर आपका बजट कम है तो नया फर्नीचर खरीदने की जरूरत ही नहीं है। आप कलरफुल कुशन से भी कमरे का पूरा लुक चेंज कर सकती हैं। आपको ऑनलाइन सस्ते में आराम में सुंदर कुशन कवर मिल जाएंगे।
दीवारों पर लगाएं फोटो फ्रेम
-1780811541536.jpg)
अगर कमरे की दीवारें खाली हैं तो आप उनपर छोटे-छोटे फोटो फ्रेम लगा सकती हैं। इसके लिए आप अपनी फेवरेट फोटो ले सकती है, जैसे- ट्रैवल की फोटो, शादी की फोटो। ये फोटो वॉल आपके कमरे को बेहद ही खूबसूरत बना देगा।
यह भी पढ़ें- सिर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, कमरा दिखेगा लग्जरी
बेडशीट के कलर पर ध्यान दें
-1780811676481.jpg)
बेडरूम में कभी भी डार्क कलर की बेडशीट का इस्तेमाल न करें। इससे कमरा भरा-भरा लगने लगता है। आप व्हाइट, क्रीम, लाइट ग्रीन जैसे कलर्स के बेडशीट बिछा सकती हैं। इससे आपके कमरे का पूरा लुक बदल सकता है।
मिरर जरूर लगाएं
-1780811686595.jpg)
छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए शीशा बहुत काम आता है। इसके लिए आप दीवार पर एक मीडियम साइज का मिरर लगा सकती हैं। ये कमरे में रोशनी को रिफ्लेक्ट करेगा, जिससे कमरा बड़ा लगेगा।
1500 रुपये में ऐसे बनाएं बजट
-1780811747138.jpg)
- फेयरी लाइट्स- 200
- छोटे प्लांट्स- 150 से 250
- कुशन कवर- 300 से 500
- फोटो फ्रेम- 200 से 300
- छोटा मिरर- 300 से 400
यह भी पढ़ें- ₹1000 के बजट में ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
इन सभी चीजों का कुल खर्च लगभग 1500 रुपये या उससे कम में हो सकता है।
तो अगर आप भी अपने छोटे से बेडरूम की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए डेकोर आइडियाज से कमरे का पूरा लुक बदल सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit- Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।