किचन के इन सामानों से करें बाथरूम की गंदगी को साफ

किचन के इन सामानों से आप भी कर सकते है बाथरूम की गंदगी को साफ, चलिए जानते है कैसे।
Updated:- 2022-10-21, 15:20 IST
image

बाथरूम की सफाई घर में सबसे ज्यादा मेहनत का काम होता है। एक तो सीलन के साथ-साथ रोजाना पानी का इस्तेमाल होने के कारण काले धब्बे पड़ जाते हैं। कई लोग तो बाथरूम की सफाई करने में इतना परेशान हो जाते हैं कि बाहर से लोगों को बुलाकर सफाई करवाने के बारे में सोचते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप अपने किचन में रखे सामानों की मदद से बाथरूम की गंदगी को आसान तरीके से साफ कर सकते हैं।

नमक और नींबू से करें सफाई

खासतौर से वॉश बेसिन की सफाई नमक और नींबू से की जाए तो कुछ ही पल में वॉस बेसिन चमकने लगेगा। नमक और नींबू का घोल बनाकर उसे वॉस बेसिन पर लगा दें और 15 मिनट बाद उसे गर्म पानी से धो दें। वॉस बेसिन की सफाई और चमक देखकर आप हैरान हो जाएंगे इससे अच्छी खुशबू भी आएगी।

टॉयलेट सीट पर लगाएं

toilet cleaning tips

आप चाहे तो अपने बाथरूम के टॉयलेट सीट पर भी नमक और नींबू के घोल को लगा सकते है। इससे टॉयलेट सीट पर लगा दाग आसानी से साफ हो जाएंगा। आपके बाथरूम का टॉयलेट सीट नए बाथरूम की तरह चमकने लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट पॉट में पाउडर डालना आपके कितने काम आ सकता है? जानें बाथरूम हैक्स

फ्लश की सफाई कैसे करें

बाथरूम का फ्लश साफ करने के लिए सिरका और नींबू काम आएंगे। सिरका में नींबू और नमक मिला कर फ्लश पर लगा दें। 20 मिनट इसे छोड़ने के बाद फ्लश कर दें। ऐसा करने से किसी भी तरह का जिद्दी दाग हो, वह खत्म हो जाएगा और बाथरूम चमकने लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें: पानी की टंकी को साफ करने के आसान तरीके, नहीं पड़ेगी प्लंबर की जरूरत

बेकिंग सोडा और नींबू से करें सफाई

बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले टाइल्स पर गर्म पानी डालें। इससे टाइल्स पर लगी गंदगी निकालने में आसानी होती है। इसके बाद आधा कप बेकिंग सोडा, आधा कप नींबू का रस और आधी बाल्टी गर्म पानी मिलाएं। इसके बाद स्पंज को गिला कर टाइल्स को रगड़कर साफ करें।

 

अगर आपका भी कोई बाथरूम क्लीनिंग हैक है तो हमें वो जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।