क्या वाकई AC के साथ पंखा चलाने पर कम आता है बिजली का बिल?

2023 में फरवरी का महीना भी इतना गर्म रहा है कि मानो गर्मी की शुरुआत हो गई हो। जहां अमूमन इस मौसम में लोग स्वेटर पहनते हैं वही अब वसंत आने की जगह सीधे गर्मी का आभास होने लगा है। यकीनन ऐसे समय में एसी आदि काफी जल्दी चलने लगेंगे और अब पंखों की जरूरत भी बढ़ जाएगी। अब पुराना समय तो रहा नहीं जब पूरा परिवार एक ही कमरे में कूलर चलाकर सोता था। कूलर की जगह अब धीरे-धीरे एसी ने ले ली है और ऐसे में घरों का बिजली का बिल भी बढ़ने लगा है।
अगर आप किसी आम मिडिल क्लास घर में जाएंगे तो ऐसा मुमकिन होगा कि वहां पर एसी के साथ-साथ पंखा चलाया जाता है। कुछ समय पहले मैंने व्हाट्सएप पर एक फॉरवर्डेड मैसेज देखा था जिसमें साइंस के हिसाब से एसी के साथ पंखा चलाने की बात कही गई थी। ऐसा बताया गया था कि ये तरीका आपके घर को जल्दी ठंडा कर सकता है और बिजली का बिल भी बचा सकता है। तो चलिए आज हम इसी बारे में बात करते हैं कि क्या वाकई ऐसा होता है?
क्या वाकई एसी के साथ फैन चलाना है सही?
इसका जवाब है हां। एसी के साथ फैन चलाने से पावर सेविंग्स होती हैं और ये ईको फ्रेंडली भी है। इसका असल कारण ये है कि 1 टन का एसी प्रति 800 वाट तक बिजली खींच लेता है। ऐसे में अगर आप हमेशा एसी चलाकर रखेंगी तो आपका कमरा ठंडा तो होगा, लेकिन फिर बिजली भी उतनी ही खर्च होगी। इससे पावर सप्लाई बंद होने की गुंजाइश भी बढ़ जाती है। एयर कंडीशनर के ज्यादा इस्तेमाल से पर्यावरण की हीट भी बढ़ती है और इसके बारे में तो आपको पता ही होगा।

इसे जरूर पढ़ें- अगर AC ठीक से नहीं कर रहा कूलिंग तो करें ये काम
अब अगर आप एसी के साथ पंखा चलाती हैं तो एसी की हवा कमरे में बहुत आसानी से डिस्ट्रिब्यूट हो जाएगी। ऐसे में कमरा ठंडा भी जल्दी होता है और साथ ही साथ सफोकेशन भी नहीं होता।
एसी का तापमान बढ़ाएं 1 डिग्री
ये फैक्ट है कि एसी का तापमान अगर आप 1 डिग्री बढ़ाती हैं तो बिजली का बिल 1000 रुपए तक कम हो सकता है। तभी एसी का तापमान 24 डिग्री रखने के फायदे बताए जाते हैं। ये पर्यावरण के लिए भी बेहतर होता है। अगर आप रूम में पंखा चलाएंगी तो एसी का तापमान आप बढ़ा सकती हैं। इससे एसी के कंप्रेसर को कम काम करना होगा और साथ ही साथ आपका कमरा भी जल्दी ठंडा होगा।
एसी के साथ पंखा चलाने का एक और फायदा ये भी होता है कि आप अपने कमरे का एसी जल्दी ही बंद कर सकती हैं। थोड़ी देर एसी चलाने के बाद सिर्फ पंखे के सहारे आप कमरे में रह सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- AC से पीले दाग को हटाने के लिए आजमाएं ये तरीके
कब ना चलाएं फैन?
ये सही है कि एसी के साथ सीलिंग फैन चलाने से फायदा ज्यादा होता है, लेकिन एक कंडीशन ऐसी भी होती है जब ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आपके कमरे में बहुत धूल आती है तो पंखा चलाने से एसी के फिल्टर में डस्ट जमा हो सकती है। ऐसे में ना सिर्फ आपको एसी की सर्विसिंग बार-बार करवानी पड़ेगी बल्कि कमरे के अंदर की हवा में भी डस्ट पार्टिकल्स ज्यादा आ जाएंगे। इसी के साथ, अगर कमरा बहुत छोटा है तो एसी के साथ फैन चलाने से बचना चाहिए।
क्या आपको इस फैक्ट के बारे में पता था? बिजली बचाने के कौन से टिप्स आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।