इन 5 जगह पर क्रेडिट कार्ड से करें भुगतान, होगा फायदा

आज के समय में सब कुछ डिजिटल हो गया है। अब ना आपको बैंक में जाने की जरूरत है ना ही हमेशा पर्स उठाकर चलने की। डिजिटल पेमेंट करने के कई फायदे भी होते हैं। कुछ जगह पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको कैशबैक जैसे कई लाभ मिलते हैं। हम आज आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे जहां क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको फायदा मिलेगा।
ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त यूज करें क्रेडिट कार्ड
ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से कई फायदे मिलते हैं। दरअसल आजकल हर प्लेटफार्म पर कार्ड से भुगतान करने पर कुछ प्रतिशत ऑफ मिलता है। वहीं अगर कैश भुगतान करें तो किसी तरह का ऑफ नहीं मिलता। इसके अलावा बहुत बार क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कैशबैक भी मिलता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं तो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें ताकि आप कुछ परसेंट ऑफ और कैशबैक का फायदा उठा सकें। (जानें ऐश्वर्या राय की शिक्षा और नेटवर्थ के बारे में)
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के लिए
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते वक्त क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर हमें एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिलते हैं जो क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। बहुत से शोरूम में कार्ड से भुगतान करने पर 5 से 10 प्रतिशत तक का ऑफ भी मिलता है जो आपके टोटल बिल में कटौती कर सकता है। इतना ही नहीं बहुत बार क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या सच में मुगल बादशाह अपनी बेटियों की नहीं करते थे शादी? जानिए क्या है सच
ट्रैवल के भुगतान के लिए करें इस्तेमाल
टैक्सी से लेकर एयर टिकट की बुकिंग के लिए भी क्रेडिट कार्ड यूज करना फायदेमंद रहता है। अगर आपके कार्ड के टोटल प्वाइंट ज्यादा है तो आपकी टिकट की कीमत में भी कटौती हो सकती है। एयर टिकट ही नहीं टैक्सी आदि के भुगतान के वक्त भी क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कुछ परसेंट ऑफ मिलता है। बहुत बार ओला और उबर जैसी कंपनी भी अपने यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान करने पर 50 प्रतिशत तक का ऑफ देती है। (शैम्पू की खाली बोतल को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल)
मॉल से शॉपिंग करते वक्त
मॉल में अक्सर अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के लिए कोई ना कोई ऑफर चल रहा होता है। कई बार ऐसे भी ऑफर होते हैं कि 5000 का सामान खरीदकर कार्ड से भुगतान करने पर 2000 रुपए की कटौती हो जाती है। ऐसे ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप भी मॉल में भुगतान करते वक्त कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या सरकारी नौकरी करने वाले माता-पिता के बच्चों को स्कॉलरशिप मिलती है? जानें
होटल में करें भुगतान
मॉल की तरह होटल में भी कार्ड से भुगतान करने पर ऑफ मिलता है। बहुत बार क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कैशबैक प्वाइंट भी मिलते हैं।
आजकल ज्यादा कैश लेकर चलना सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कुछ फायदे भी मिलते हैं। इन फायदों को उठाने के लिए आप भी क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।