क्या मैं अपने PF से एक साथ 25 हजार रुपये निकाल सकती हूं? जानें Form 31 के नियम और ऑनलाइन क्लेम चेक करने का तरीका

EPFO की वेबसाइट से पैसे निकालने में अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। अपने ही PF के पैसे निकालने के लिए उन्हें परेशान होना पड़ता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आप एक साथ सारे पैसे भी नहीं निकाल सकते और ऑनलाइन क्लेम करने पर पैसे आने में समय भी लगता है। जिन लोगों ने आज तक कभी ईपीएफओ की वेबसाइट से पैसे नहीं निकाले हैं, वह जान लें कि इससे पैसे निकालने के लिए आपको UAN से लॉगिन करना होता है, इसके लिए आपको पासवर्ड की जरूरत होती है। इसके बाद क्लेम फॉर्म भरना और बैंक डीटेल्स डालनी होगी। यह अगर आपको इतना आसान लग रहा है, तो जान लें कि क्लेम करने के लिए आपको कई सारे स्टेप्स से गुजरना पड़ता है। इसके बाद जाकर आपके बैंक अकाउंट में पैसे आएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Form 31 क्या है और पैसे निकालने के लिए यह क्यों जरूरी है इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
PF से पैसे निकालने के लिए Form 31 क्यों जरूरी है?
पीएफ से पैसे निकालने के लिए Form 31 का इस्तेमाल होता है। यह एक ऐसा फॉर्म है, जिसके अनुसार आपको अकाउंट में पैसे दिए जाते हैं। पैसे निकालने के लिए आपको फॉर्म नंबर 31 में दिए गए ऑप्शन में से एक ऑप्शन चुनना पड़ता है। एक ऑप्शन चुनने के बाद आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होते हैं।
- इसमें आपको मेडिकल इमरजेंसी
- गंभीर बीमारी
- शादी
- बच्चों की पढ़ाई (Education)
- घर खरीदना या बनाना
- घर की मरम्मत
- कोई गंभीर परिस्थिती में ले सकती हैं।
इन सभी ऑप्शन में से केवल एक ही ऑप्शन चुनना होता है, जिसके बाद आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होते हैं। इनमें से किसी एक कारण का चुनाव करना जरूरी होता है।
PF से पैसे निकालने के लिए फॉर्म 31 के अलावा Form 19 और Form 10C शामिल होता है। फॉर्म 19 में नौकरी छोड़ने का ऑप्शन दिया जाता है, जिसके तहत आपको पैसे मिलते हैं। Form 10C में पेंशन से जुड़ा फॉर्म मिलता है, जिसे भरने के बाद अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होते हैं।
इसे भी पढ़ें- EPFO Claim Status: पीएफ का पैसा अटक गया है? परेशान न हों, बस एक क्लिक में समझें क्लेम पास कराने का सीक्रेट फार्मूला
25 हजार रुपये एक साथ निकाले जा सकते हैं?
- हां आप Form 31 में दिए गए किसी भी एक ऑप्शन का चुनाव करने के बाद आप एक साथ 25 हजार रुपये निकाल सकते हैं, हालांकि इसके लिए लिए भी नियम तय किए गए हैं।
- आपके PF अकाउंट में अगर 25 हजार रुपये से कम पैसे है, तो आप पैसे नहीं निकाल सकती।
- मेडिकल का ऑप्शन चुनने वाले कर्मचारी को कंपनी में 6 महीने तक काम करना जरूरी है। अगर इससे कम समय हुए हैं, तो पैसे नहीं निकाल पाएंगी।
- इससे आप समझ सकती हैं कि हर ऑप्शन के चुनाव पर अलग-अलग नियम तय किए गए हैं।
कैसे ऑनलाइन क्लेम चेक कर सकते हैं?
- इसके 2 तरीके हैं, जिसमें पहले आप EPFO पोर्टल पर लॉगिन करके भी अपडेट चेक कर सकती हैं।
- यहां आपको Track Claim Status पर क्लिक करना होगा।
- दूसरा तरीका UMANG App है। इसके लिए आपको UMANG ऐप डाउनलोड करना है और EPFO Services पर जाकर ट्रेक क्लेम पर चेक करना है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।