2022 में बढ़ेगा वायरस और आएगी सुनामी, चर्चित बाबा वेंगा ने बताया था आने वाले साल का हाल

2022 को लेकर चर्चित बुल्गारियन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा द्वारा कई भविष्यवाणियां की गई थीं। उनमें से कुछ तो डराने वाली हैं।
Updated:- 2021-12-27, 13:55 IST
image

अगर आप भविष्यवाणियों पर भरोसा करते हैं तो उम्मीद है कि आपने नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा जैसे चर्चित भविष्यवक्ताओं के बारे में सुना होगा जो अपने समय से हज़ारों साल बाद की भी भविष्यवाणियां करके चले गए। ये विदेशी बहुत ज्यादा चर्चा में रहे हैं और मरने के बाद भी इनके कई फॉलोवर्स हैं। माना जाता है कि उनकी भविष्यवाणियों में 2020 कोरोना वायरस के बारे में भी पहले से ही जानकारी दी गई थी।

ऐसी ही एक भविष्यवाणी 2022 के लिए भी की गई है। बुल्गारिया की चर्चित भविष्यवक्ता बाबा वेंगा जिनकी मृत्यु 1996 में हो गई थी वो अपने मरने से पहले साल 2022 के लिए भविष्यवाणी करके गई थीं। नेत्रहीन बाबा वेंगा की बातों को सच मानने वालों की कमी अभी भी नहीं है। जो लोग इन बातों पर यकीन करते हैं उनके लिए तो बाबा वेंगा किसी कल्ट लीडर से कम नहीं हैं।

ऐसी ही कॉन्सपिरेसी थ्योरी अब वायरल हो रही हैं और लोग ये मान रहे हैं कि ये सच हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- साप्ताहिक भविष्यफल: 27 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक का यह सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा

baba vanga bulgaria

पहले भी सच हो चुकी हैं कई भविष्यवाणियां-

बाबा वेंगा को हमेशा ही नास्त्रेदमस से जोड़कर देखा जाता था। उनकी कई भविष्यवाणियां पहले भी सच हो चुकी हैं जैसे बाबा वेंगा ने अमेरिका पर हुए 9/11 अटैक और ब्रिटेन ब्रेक्सिट (Brexit) की भविष्यवाणी पहले ही कर ली थी। उनकी भविष्यवाणियां साल 5079 तक चलती हैं। एक सर्वे की रिपोर्ट कहती है कि उनकी भविष्यवाणियां 85% तक सच साबित होती हैं। 

2021 के खत्म होने के बाद हम 2022 के लिए शायद कुछ अच्छे की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में कुछ और ही है। (न्यूमेरोलॉजी एक्‍सपर्ट से जानें कैसा रहेगा 2022)

क्या कहती है 2022 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? 

बाबा वेंगा वो हैं जिन्होंने 2004 की सुनामी की भविष्यवाणी भी की थी तो ऐसे में 2022 में उनकी बातों को सच मानने वाले लोगों की संख्या काफी है- 

इस साल आएंगे और भूकंप और सुनामी- 

बाबा वेंगा के मुताबिक 2022 में दुनिया में सुनामी और भूकंप ज्यादा आ सकते हैं। भविष्यवाणी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया सहित कई एशियाई देश इसका शिकार होंगे। हिंद महासागर में आने वाले भूकंप के कारण ये सुनामी आएगी। इसका असर भारत, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों पर पड़ेगा। 

साइबेरिया में वायरस का प्रकोप- 

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक रिसर्चर इस साल साइबेरिया में बर्फ में दबा हुआ कोई वायरस खोज निकालेंगे या फिर ग्लोबल वार्मिंग के चलते वो बाहर आ जाएगा और ये वायरस आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएगा। कोरोना वायरस भी इस साल अपना प्रकोप दिखा सकता है।

virus predictions

भारत में टिड्डियों का अटैक- 

जिस तरह हर साल गर्मियों के महीनों में टिड्डियों के आने से परेशानी होती है वो इस साल भी होगी। जैसे ही तापमान बढ़ेगा वैसे ही ये होगा और इससे अनाज और खेती को नुकसान होगा। 

इसे जरूर पढ़ें- राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022 

एलियन अटैक होगा: 

बाबा वेंगा के अनुसार इस साल एक सैटेलाइट आएगा जो एलियन्स द्वारा भेजा गया होगा। उनके मुताबिक 2130 तक मनुष्य भी पानी के नीचे रहने की कला सीख लेंगे और ये सब कुछ एलियन की मदद से होगा। 

पानी की कमी: 

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक कई देश और शहर 2022 में पानी की कमी से परेशान रहेंगे। नदियों में इतना पॉल्यूशन हो गया होगा कि मनुष्य को पानी के नए स्रोत खोजने होंगे।

वर्चुअल रियलिटी होगी बड़ी- 

2022 के लिए एक और भविष्यवाणी ये थी कि लोग अपने फोन और टेक्नोलॉजी के इतने अधीन हो जाएंगे कि वो सच और सपने में फर्क ही भूल जाएंगे। 

कई लोग समझते हैं कि बाबा वेंगा एक पुरुष थे, लेकिन असल में वो एक महिला थी जिनका जन्म 1911 में हुआ था। 12 साल की उम्र में अपने आप ही उनकी दृष्टी चली गई और उसके बाद से ही उन्हें भविष्य दिखने लगा। बाबा वेंगा ने ISIS का बढ़ना और अमेरिका में 44वें राष्ट्रपति का अफ्रीकन-अमेरिकन होना भी प्रिडिक्ट किया था। 

 

सूनामी, वायरस और तबाही 2022 में होगी कुछ-कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी नास्त्रेदमस की तरफ से भी की गई थी और अब ऐसे लोग बहुत हो गए हैं जो ये सब कुछ सच मानने लगे हैं। आपकी इस बारे में क्या राय है ये हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।