DIY Cake Board: केक बोर्ड से सजाएं घर का कोना-कोना, इन आसान ट्रिक्स से बदल जाएगा कमरे का लुक

Tips To Decor Your Home: घर को सजाने का मन तो हम सभी का करता है, लेकिन हर बार नई-नई चीजें खरीदना थोड़ा महंगा भी हो जाता है। इससे महीने का पूरा बजट ही गड़बड़ हो जाता है। ऐसे में अगर घर में पड़ी पुरानी चीजों से ही कुछ नया और सुंदर बनाया जाए, तो मजा भी दोगुना हो जाता है। खास बात तो ये है कि इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे। आमतौर पर लोग कार्डबोर्ड, डिस्पोजल ग्लास, आइस्क्रीम स्टिक या चूड़ियों से डेकोरेटिव आइटम बनाते है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि केक मंगाने के बाद जो केक बोर्ड बच जाता है, हम उससे भी अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं?
जी हां, ये सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन सच तो ये है कि उसी केक बोर्ड से आप अपने घर के कोनों को बहुत स्टाइलिश बना सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और न ही कोई महंगी चीजें चाहिए होती हैं। आइए जानते हैं कि आप केक बोर्ड से क्या-क्या बना सकती हैं-
वॉल हैंगिंग बनाएं
केक बोर्ड का सबसे आसान और सुंदर इस्तेमाल करना है तो आप इससे वॉल हैंगिंग बना सकती हैं। आप बोर्ड को कलरफुल पेपर, कपड़े या पेंट से कवर कर लें। इसके बाद उस पर छोटे-छोटे मिरर, स्टोन या फूल से सजा देंदें। पीछे एक धागा लगा दें और इसे दीवार पर टांग दें। इससे दीवार की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Living Room को सिर्फ ₹10 के खर्च में ऐसे करें डेकोरेट, कमरे को मिलेगा लग्जरी लुक
-1777871314854.jpg)
फोटो फ्रेम तैयार करें
आप केक बोर्ड से फोटोफ्रेम भी बना सकती हैं। अगर आपके पास पुरानी तस्वीरें हैं तो केक बोर्ड से बना यूनिक फोटो फ्रेम खूबसूरत लगेगा। इसके लिए आप बोर्ड को अपनी फेवरेट कलर से पेंट कर दें और बीच में फोटो चिपका दें। चाहें तो उसके चारों तरफ डेकोरेटिव आइटम्स लगा सकती हैं। ये फ्रेम दिखने में बहुत ही प्यारा लगेगा।
यह भी पढ़ें- DIY Deo Bottle Decor: डियाे की खाली बोतलों से सजाएं अपनी Balcony, ये टिप्स आएंगे काम
टेबल डेकोर बनाएं
केक बोर्ड को आप टेबल डेकोरेशन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। सबसे पहले तो केक बोर्ड को अच्छी तरह साफ कर लें। अब उस पर कोई सुंदर कपड़ा या पेपर लगा दें। फिर इसके ऊपर छोटा सा फ्लॉवर पॉट, कैंडल या शोपीस रख दें। इससे आपकी टेबल बहुत ही सुंदर लगेगी।
-1777871323595.jpg)
प्लांट बेस बनाएं
घर में तो आज कल हर कोई इंडोर प्लांट्स जरूर लगाता है। ऐसे में आप केक बोर्ड का इस्तेमाल प्लांट बेस बनाने में भी कर सकती हैं। बोर्ड को वॉटरप्रूफ शीट या प्लास्टिक से कवर कर लें। अब आप उसके ऊपर गमला रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक
तो अगर आप घर को डेकोरेट करने के लिए महंगी चीजों को नहीं खरीदना चाहती हैं तो केक बोर्ड से ऊपर बताई गई चीजें बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- DIY Old Basket: सिर्फ 10 मिनट में किचन की पुरानी टोकरी से बनाएं स्टाइलिश गमला, खिल उठेगा गार्डन
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।