Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:31 AM IST

दुल्हन ने मेंहदी में क्यो बनवाई अपने डॉग की फोटो? वीडियो देख भावुक हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन की मेहंदी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जानिए इसके पीछे की वजह। 
Updated:- 2022-07-26, 11:28 IST
image

शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक दुल्हन की मेहंदी का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों को दुल्हन का डॉग के लिए प्यार इजहार करने का तरीका बहुत पसंद आ रहा है। शादी के लिए दुल्हन अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। आजकल मेहंदी के डिजाइन में दुल्हन जो चाहे वो बनवा सकती हैं। ऐसे में वायरल वीडियो में नजर आ रही दुल्हन ने मेहंदी में डॉगी की फोटो बनावाई है। अपने दोस्तों और पेरेंट्स के साथ-साथ डॉग से भी इतना प्यार करना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं आखिर इस दुल्हन में मेहंदी में डॉग की फोटो क्यों बनवाई है। 

मेहंदी में क्यों बनवाई डॉग की फोटो

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Los Angeles Henna Artist (@nehaassar)

आज के समय में मेहंदी आर्टिस किसी भी तरह का डिजाइन बनाने में सक्षम होते हैं। ऐसे में वायरल वीडियो में नजर आ रही दुल्हन ने मेहंदी पर अपने डॉग की फोटो बनवाई है जो उनके साथ 11 साल से रह रहा है। कुछ लोग अपने डॉग्स से बहुत प्यार करने हैं। ऐसे में दुल्हन में इस तरह अपने डॉग के लिए प्यार का इजहार किया है। यह वीडियो भारत के बाहर का है। नेहा नाम की यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है जो एक मेहंदी आर्टिस्ट हैं। दुल्हन ने अपनी मेहंदी पर इसके अलावा कई चीजों को बनाया है जो उनके दिल के बहुत करीब हैं। 

इसे भी पढ़ेंः इस 35 साल की महिला ने रखी है मूंछ, जानें इसके पीछे की वजह

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने मेहंदी को क्यूट बताया तो दूसरे ने कहा "वाओ।" वहीं ढेर सारे यूजर्स मेहंदी का परफेक्ट डिजाइन बनाने के लिए आर्टिस्ट की तारीफ कर रहे हैं। डॉग के अलावा उन्होंने अपनी मेहंदी पर लाइब्रेरी, अपनी और अपनी बहनों की फोटो जैसी कई चीजों को शामिल किया है। अपने डॉगी के लिए प्यार इजहार करने का तरीका लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।  इस वायरल वीडियो पर अभी तक 1200 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। 

इसे भ पढ़ेंः कैटरीना और विक्की को मिली जान से मारने की धमकी, ये स्टार्स भी कर चुके हैं सामना

वायरल हो रहा यह वीडियो बहुत अच्छा संदेश देता है। यही कारण है कि लोगों को यह मेहंदी बहुत पसंद आ रही है। आपको इस दुल्हन का अपने डॉगी के लिए प्यार देखकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: neetu.reddy/Twitter

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।