विरोध प्रदर्शन के बाद भी इन फिल्मों ने की खूब कमाई

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी विवादों से घिरी होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। इस फिल्म का कई जगहों पर लोगों ने विरोध भी किया था। इससे पहले पठान मूवी का भी लोगों ने विरोध किया था पर इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। चलिए हम आपको आज कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनका लोगों ने विरोध किया पर मूवी रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हुई।
1)पठान
फिल्म पठान का फेमस गाना 'बेशर्म रंग को लेकर कई लोगों ने विरोध किया। इस गाने में दीपिका पादुकोण के बिकिनी के रंग पर कई संगठनों ने सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने आपत्ति जताई है कि इस तरह के कपड़े पहनना एक धर्म विशेष को अपमानित करना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के बाद भी इस फिल्म ने 1,050 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए
2)द केरल स्टोरी
फिल्म डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी' शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की लड़कियों पर आधारित है, जो नर्स बनने का सपना लिए घर से दूर एक कॉलेज में आती हैं और फिर उनकी मुलाकात आसिफा से होती है। फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते बहुत से लोग इसको रिलीज करने के विरोध में थे, लेकिन आखिरकार यह फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंच गई है और रिलीज होने के सात दिन के बाद ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।(द केरल स्टोरी-क्यों यह फिल्म है विवादों में)
3)पद्मावत
फिल्म में रानी पद्मावती के जौहर को लेकर विरोध हुआ था। कुछ महिला संगठनों का कहना है कि, देश में सती प्रथा, जौहर ये सभी चीजें बैन है। ऐसे में जौहर दिखाया जाना पुरानी प्रथा को बढ़ावा देना है। सिर्फ यही नहीं, राजपूत घरानों ने भी इसका विरोध करते हुए कहा कि यह हमारी परंपराओं से जुड़ी प्रथा है, जो उन्हें ऐसे नहीं दिखानी चाहिए। इन सभी विरोध प्रदर्शन के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 585 करोड़ रुपये कमाए थे।
इसे जरूर पढ़ें- विवाद के चलते इन फिल्मों का बदल दिया गया नाम
4)पीके
आमिर खान की फिल्म पीके को बॉयकॉट करने की मांग हुई थी, मगर विवादों के बीच फिल्म की कमाई ने सभी को अचंभित कर दिया था। इस फिल्म ने 769.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी।(ये 11 फिल्में आपको करवाएंगी भारत दर्शन)
पोस्टर में आमिर खान सेमी न्यूड अवस्था में एक ट्रांजिस्टर से अपने प्राइवेट पार्ट्स को छिपाते नजर आ रहे थे और इस फिल्म के पोस्टर की वजह से अभिनेता को अदालत भी जाना पड़ा था।
आपको ये सभी फिल्में कैसी लगी हैं हमें कमेंट करके अपनी राय बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।