फिल्म की कहानी के आधार पर निर्माता अलग-अलग सेलेब्स को एक साथ कास्ट करते हैं। इतना ही नहीं, शाहरूख-काजोल से लेकर रणवीर-दीपिका तक ऐसे कई ऑन-स्क्रीन कपल्स हैं, जिन्हें लोग बेहद ही पसंद करते हैं। वहीं, कभी-कभी एक्सपेरिमेंट करने के लिए नई कास्टिंग भी की जाती है। ऐसे में फिल्मों में आपको कई बार कुछ पॉपुलर सेलेब्स बतौर लीड रोल नजर आते हैं।
हालांकि, ऐसे कुछ सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स के जरिए इंडस्ट्री में एक अलग नाम कमाया है, लेकिन फिर भी कभी भी स्क्रीन पर साथ काम नहीं किया। हालांकि, इस सेलेब्स को स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका-सलमान से लेकर कंगना-रणबीर कपूर ने स्क्रिन शेयर नहीं किया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में लंबे समय तक काम करने के बाद भी एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया-
दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत शाहरूख खान के साथ की थी। लेकिन सलमान खान के साथ उन्होंने काम नहीं किया है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान में दीपिका को आरफा का लीड रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने कुछ कारणों के चलते इसे रिजेक्ट कर दिया। हालांकि, सलमान और दीपिका एक लीड पेयर के रूप में फिल्मों में कभी नजर नहीं आए, लेकिन सलमान खान, सोहेल खान, करीना कपूर अभिनीत फिल्म में और मिसेज खन्ना में दीपिका ने गेस्ट अपीयरेंस दी थी।
बॉलीवुड की क्वीन मानी जाने वाली कंगना रनौत और रणबीर कपूर ने भी कभी स्क्रीन पर साथ काम नहीं किया। दरअसल, 'रॉकस्टार' और 'रिवॉल्वर रानी' एक दिन रिलीज होने के बाद कंगना और रणबीर के बीच एक साइलेंट फाइट शुरू हो गई थी। हालांकि, समय के साथ चीजें सामान्य हो गईं। जब रणबीर संजय दत्त की बायोपिक में काम कर रहे थे, तब कंगना को फिल्म में कास्ट किए जाने की खबरें जोरों पर थीं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हो पाया। दर्शक आज भी इन दोनों को स्क्रीन शेयर करने का इंतजार कर रहे हैं।
यह विडियो भी देखें
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी ने अपनी पहली ही फिल्म से दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। लेकिन उन्होंने कभी भी रणबीर कपूरके साथ काम नहीं किया है। दरअसल, रणबीर सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। रणबीर का मानना है कि स्क्रीन पर सोनाक्षी उनसे बड़ी नजर आएंगी और इस तरह उनकी ऑन-स्क्रीन पेयरिंग को दर्शक पसंद नहीं करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें:डांस थीम पर बनी ये मूवीज आपको भी थिरकने पर कर देंगी मजबूर
सलमान खान और जूही चावला ने बॉलीवुड में एक लम्बे समय तक काम किया है, लेकिन फिर भी उन्होंने स्क्रीन शेयर नहीं की। बता दें कि साल 1999 में जूही की फिल्म 'लुटेरे' में सलमान खान को कास्ट किया जाना था। लेकिन जूही इससे सहमत नहीं थीं क्योंकि उस समय सलमान न्यूकमर थे। हालांकि, बाद में सलमान को जूही चावला अभिनीत मूवी 'दीवाना मस्ताना' में एक कैमियो में देखा गया था। फिल्म में सलमान की महज दो मिनट की भूमिका थी। इसके अलावा दोनों ने कभी एक साथ काम नहीं किया।
इसे जरूर पढ़ें:टेलीविजन जगत के इन सबसे फेमस Love Triangles ने तोड़ा सबका दिल
अक्षय और रानी दोनों ही बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। अक्षय ने इंडस्ट्री में लगभग सभी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्हें और रानी को किसी फिल्म में कास्ट करने के बारे में नहीं सोचा। अक्षय और रानी कभी भी एक साथ स्क्रीन पर काम करते हुए नजर नहीं आए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।