herzindagi
bollywood dance movies

डांस थीम पर बनी ये मूवीज आपको भी थिरकने पर कर देंगी मजबूर

बॉलीवुड में डांस थीम को लेकर बनी इन मूवीज को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2022-03-06, 15:00 IST

बॉलीवुड और संगीत का एक अलग ही नाता है। शायद ही ऐसी कोई बॉलीवुड मूवी हो, जिसमें संगीत को शामिल ना किया गया हो। लेकिन किसी भी फिल्म में संगीत तब तक अधूरा ही लगता है, जब तक उसमें डांस ना हो। आपने हर बॉलीवुड मूवी में कई तरह के गानों को सुना होगा और उन गानों पर फिल्म के कलाकारों को थिरकते भी देखा होगा। लेकिन पिछले कुछ सालों में चीजें काफी बदलने लगी हैं।

ऐसी कई बॉलीवुड मूवीज भी बनाई गई हैं जो पूरी तरह से डांस पर ही आधारित है। फिल्म की कहानी में प्रेम रोमांस जैसे इमोशन्स को भी डांस के साथ ही जोड़ा गया है। इस तरह की मूवीज को दर्शकों ने भी बेहद पसंद किया था। अगर आप एक डांस लवर हैं और आपका डांस से बहुत अधिक जुड़ाव है तो ऐसे में आप इन मूवीज के साथ खुद को कनेक्टेड महसूस कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड में डांस थीम पर बनी ऐसी ही कुछ मूवीज के बारे में बता रहे हैं-

नाचे मयूरी

नाचे मयूरी एक बेहद ही बेहतरीन बॉलीवुड डांस बेस्ड मूवी है। इस फिल्म में सुधा चंद्रन, शेखर सुमन, अरुणा ईरानी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन तातिनेनी रामा राव द्वारा किया गया है। यह एक बेहद ही इंस्पायरिंग मूवी है, जिसमें मयूरी नाम की डांसर की कहानी को दर्शाया गया है। इस मूवी में मयूरी एक दुर्घटना में अपना एक पैर खो देती है। लेकिन पैर खोने के बावजूद भी वह डांसर बनने की अपनी उम्मीद को नहीं खोती है। यह फिल्म अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक डांसर के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को दर्शाती है।

दिल तो पागल है

movie dil to pagal hai

दिल तो पागल है मूवी को लोग एक रोमांटिक फिल्म के रूप में देखते हैं। लेकिन फिल्म की पूरी कहानी डांस के आसपास ही बुनी गई है। फिल्म में मुख्य कलाकार की भूमिका माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, अक्षय और करिश्मा कपूर ने निभाई। फिल्म में शाहरूख खान एक डांस ग्रुप को डायरेक्ट करता है, परफार्मेंस से पहले ही उसे डांस ग्रुप की मुख्य डांसर निशा को चोट लग जाती है और फिर वह एक फीमेल डांसर की तलाश करता है। जहां वह पूजा अर्थात् माधुरी से मिलता है और उसे पूजा से प्यार हो जाता है। हालांकि पूजा की पहले ही सगाई हो चुकी है। फिल्म में कई बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए गए थे, जिन्हें श्यामक डावर ने कोरियोग्राफ किया था।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें : असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आप भी जानें

आजा नचले

आजा नचले अनिल मेहता द्वारा निर्देशित एक हिंदी नृत्य फिल्म है, जिसमें माधुरी दीक्षित, कुणाल कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, दिव्या दत्ता आदि ने अभिनय किया है। न्यूयॉर्क में रहने वाली एक कोरियोग्राफर दीया अपने पुराने डांस थिएटर को बचाने के लिए अपने होमटाउन लौटती है। वह बेहतरीन डांस परफार्मेंस के जरिए डांस थिएटर को बचाने की कोशिश करती है। इसके अलावा, उसे अन्य कई प्रयास करने पड़ते हैं। फिल्म में, माधुरी दीक्षित ने अपने मनमोहक डांस मूव्स से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स पर बनीं इन बॉलीवुड मूवीज ने जीता दर्शकों का दिल

एबीसीडी

film abcd

एबीसीडी एक बॉलीवुड 3डी डांस फिल्म है, जिसका निर्देशन कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म में प्रभु देवा, लॉरेन गॉटलिब, रेमो डिसूजा, धर्मेश येलांडे, आदि ने अभिनय किया है। यह एक असफल कोरियोग्राफर की कहानी है, जो लोकल अनट्रेन्ड डांसर्स से मिलता है। वह उन्हें बेहद ही अलग तरीके से डांस सिखाता है। एबीसीडी फिल्म डांस, ड्रामा, प्यार व दोस्ती को बेहद ही प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करती है। यह डांस-थीम वाली बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

इन फिल्मों के अलावा एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर 3डी, रब ने बना दी जोड़ी, डिस्को डांसर आदि कई बॉलीवुड मूवीज हैं, जो डांस से कनेक्टेड हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram, IMDb, sacnilk

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।